हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 पशु मित्रों की भर्ती, मानदेय बढ़ा, हर पंचायत में आपदा यूनिट, HPTDC कार्यालय धर्मशाला शिफ्ट , पढ़ें पूरी खबर       राष्ट्र मण्डल सम्मेलन 2025: राष्ट्र मण्डल सम्मेलन से पहले कुलदीप पठानियां पहुंचे तपोवन, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, संभाली मेजबानी की जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफल: 28 जून 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       शिमला में बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से बस दीवार से टकराई निजी बस, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला के तपोवन में रचेगा इतिहास: पहली बार आयोजित होगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 27 जून 2025; जानें 12 राशियों का राशिफ़ल.       श्री रघुनाथ मंदिर, इंजनघर संजौली में 28 जून से रासलीला महोत्सव, भक्तों को आमंत्रण, पढ़ें पूरी ख़बर       शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: किन राशियों के लिए शुभ, जानिए शुक्र गोचर में शुभ फल पाने के उपाय..       हिमाचल में बारिश का कहर: बादल फटे, 9 से ज्यादा लोग लापता, 2 के शव बरामद, 2000 से अधिक टूरिस्ट फंसे, पढ़ें पूरी खबर       गुरुवार का राशिफ़ल: 26 जून 2025; आज के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें आज का राशिफल....      

हिमाचल | शिमला

शिमला में सेना के स्टोर में भड़की आग, जवानों की सूझबूझ से बचीं 50 लाख की सम्पत्ति, पढ़ें पूरी खबर..

May 01, 2025 06:43 AM
Om Prakash Thakur

शिमला में स्थित सेना के एक स्टोर में अचानक आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे करीब 50 लाख रुपये की महत्वपूर्ण सैन्य संपत्ति जलने से बचा ली गई। घटना के दौरान दमकल विभाग और सेना के जवानों ने मिलकर तेजी से राहत कार्य किया, जिससे बड़ा नुकसान होने से टाल दिया गया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

शिमला : राजधानी के समरहिल स्थित एमआई रूम के पास सेना की डिस्पैंसरी के स्टोर में अचानक आग लगने से यहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही यहां दमकल केंद्र बालूगंज की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जबकि मालरोड पर भी दमकल वाहन और आरट्रैक का अपना अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर तुरंत काबू पाया गया। आग से 15, 000 रुपए का नुक्सान हुआ है, जबकि 50 लाख रुपए की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। आग लगने का कारण अज्ञात है। बताया जाता है कि सीलिंग ने आग पकड़ ली थी।

ADVT1)

जानकारी के अनुसार एमआई रूम के पास बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेना की एक छोटी डिस्पैंसरी में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को दी, जिससे समय रहते बड़ा हादसा होने से टल गया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। हालांकि आग ने डिस्पैंसरी के स्टोर में रखे चिकित्सा सामान को चपेट में ले लिया, जिससे यह पूरी तरह जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के अनुसार इस आगजनी में लगभग 15, 000 रुपए का नुक्सान हुआ है और समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो लम्बे आकार में दोमंजिला भवन के करीब 15 क्वार्टरों को नुक्सान हो सकता था।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 पशु मित्रों की भर्ती, मानदेय बढ़ा, हर पंचायत में आपदा यूनिट, HPTDC कार्यालय धर्मशाला शिफ्ट , पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्र मण्डल सम्मेलन 2025: राष्ट्र मण्डल सम्मेलन से पहले कुलदीप पठानियां पहुंचे तपोवन, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, संभाली मेजबानी की जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से बस दीवार से टकराई निजी बस, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला के तपोवन में रचेगा इतिहास: पहली बार आयोजित होगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में बारिश का कहर: बादल फटे, 9 से ज्यादा लोग लापता, 2 के शव बरामद, 2000 से अधिक टूरिस्ट फंसे, पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में समय से पहले पहुंचा मानसून ! 27 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, सभी जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले - वो एक युगदृष्टा योद्धा थे, पढ़ें पूरी खबर..

तिब्बती स्कूल जोंगसर के 162 विद्यार्थियों ने विधान सभा का किया अवलोकन, अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने समझाई संसदीय प्रणाली, पढ़ें पूरी खबर..

मरम्मत कार्य के चलते 24 जून को दाड़लाघाट और आसपास के इलाकों में दिनभर बिजली बंद रहेगी, विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार शैड की छत पर गिरी, चारों सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..