केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ हुई सुरक्षित लैंडिंग, क्षतिग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर, पढ़ें पूरी खबर       ICICI बैंक की महिला कर्मचारी ने किया बड़ा फ्रॉड, 100 से ज्यादा खातों से FD के पैसे निकाल शेयर बाजार में डुबोए..       शिमला सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व, नमाज में मांगी अमन और भाईचारे की दुआ, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : शनिवार, 07 जून 2025 ; निर्जला एकादशी एवं शनि देव के विशेष दिन पर जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल..       आज का पंचांग | 07 जून 2025, (शनिवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल       अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 06 जून 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

HPU में सैलरी को लेकर बवाल: कर्मचारियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, चेतावनी—अब होगा बड़ा आंदोलन ! पढ़ें पूरी खबर..

May 05, 2025 05:02 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) शिमला में कर्मचारियों का सब्र टूट गया है। अप्रैल माह की सैलरी अब तक न मिलने से नाराज़ शिक्षक और नॉन-टीचिंग स्टाफ सोमवार को सड़कों पर उतर आए। गुस्साए कर्मचारियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) शिमला के कर्मचारियों ने अप्रैल माह की सैलरी नहीं मिलने से रोष है। इन कर्मचारियों को 5 मई को भी सैलरी नहीं मिल पाई है। HPU के गुस्साए शिक्षकों और नॉन टीचिंग स्टाफ ने आज यूनिवर्सिटी में कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

इस दौरान यूनिवर्सिटी कर्मचारियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा, बार-बार कर्मचारियों को वेतन में विलंब हो रहा है। पहले भी सैलरी में देरी की वजह से यूनिवर्सिटी कर्मचारी प्रदर्शन कर चुके हैं।

यूनिवर्सिटी कर्मचारियों ने हर महीने की पहली तारीख को वेतन जारी करने की मांग की है और अप्रैल का बकाया वेतन जल्द देने की चेतावनी दी है। ऐसा नहीं करने पर मजबूरन आंदोलन करने की भी चेतावनी दी गई है।

एजुकेशन सेक्रेटरी-डायरेक्टर जिम्मेदार- डॉ. नितिन

शिक्षक संघ हपुटवा के अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास ने कहा कि वेतन में देरी के लिए एजुकेशन सेक्रेटरी और डायरेक्टर उच्च शिक्षा जिम्मेदार हैं। विश्वविद्यालय की वेतन की फाइल पर 10 दिनों से हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। इनकी लापरवाही से यूनिवर्सिटी कर्मचारी चिंता में है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी कर्मचारियों को सैलरी के लिए बार बार प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इससे यूनिवर्सिटी कर्मचारियों में रोष है।

बता दें कि HPU कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और उग्र रूप देंगे। उन्होंने शिक्षा सचिव और निदेशक उच्च शिक्षा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द समाधान की मांग की है। अब देखना यह होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार इस गंभीर मसले पर क्या रुख अपनाते हैं।

 

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व, नमाज में मांगी अमन और भाईचारे की दुआ, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल

अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..

हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..

कुनिहार में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार मकान की छत पर गिरी, डॉक्टर की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में कोविड को लेकर अलर्ट जारी: IGMC में 150 ऑक्सीजन बेड तैयार, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, पढ़ें पूरी खबर..

📺 ब्लैकमेलिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया 'ए स्टार न्यूज़' चैनल का मालिक, मांगी थी दो लाख रुपये और एक गाड़ी की रिश्वत, विजिलेंस ने दबोचा, पढ़ें पूरी खबर..

झारखंड विधान सभा की लोक उपक्रम समिति ने हिमाचल विधान सभा का दौरा किया, अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट

"विमल नेगी मौत मामला: इंसाफ या राजनीति ? CBI जांच के बीच गरमाई सियासत, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने" पढ़ें पूरी खबर..