विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले - वो एक युगदृष्टा योद्धा थे, पढ़ें पूरी खबर..       मंगलवार का राशिफ़ल: 24 जून 2025; आज इन 5 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा श्रीं हनुमान जी का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..       साप्ताहिक राशिफल : 23 से 29 जून 2025; इन राशियों का खुलेगा भाग्य ! पढ़ें मेष से मीन तक भविष्यवाणी..       तिब्बती स्कूल जोंगसर के 162 विद्यार्थियों ने विधान सभा का किया अवलोकन, अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने समझाई संसदीय प्रणाली, पढ़ें पूरी खबर..       मरम्मत कार्य के चलते 24 जून को दाड़लाघाट और आसपास के इलाकों में दिनभर बिजली बंद रहेगी, विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार शैड की छत पर गिरी, चारों सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के बाद रीज पर कूड़े का अंबार! प्लास्टिक बैन की उड़ाई धज्जियाँ, सरकार के नियमों पर उठे सवाल ! पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग : 23 जून 2025 (सोमवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       सोमवार का राशिफ़ल: 23 जून 2025; आज इन 5 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी, पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अब आसान होगा U.S.A. का सफर - गडकरी ने फोरलेन का दिया भरोसा, विकास और सुरक्षा दोनों को मिलेगी रफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..

June 06, 2025 01:11 PM
Om Prakash Thakur

शिक्षा और संवाद को समर्पित हिमाचल यात्रा पर निकले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को राजधानी शिमला पहुंचे। राज्य के शैक्षणिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के उद्देश्य से की गई इस यात्रा के दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की संवैधानिक और कार्यकारी प्रमुख हस्तियाँ - राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं उपस्थित रहें।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अनाडेल हैलीपैड पर स्वागत करते राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

उपराष्ट्रपति की यह यात्रा न केवल शिष्टाचार भेंटों तक सीमित है, बल्कि प्रदेश के युवाओं और शिक्षकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का एक सुनहरा अवसर भी है।

शिमला: (HD News); देश के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे। शिमला आगमन पर उनका स्वागत राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पारंपरिक तरीके से अनाडेल हैलीपैड पर किया। इस दौरान प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा बल भी मौजूद रहे।

स्वागत के उपरांत उपराष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच मालरोड होते हुए राजभवन के लिए रवाना हुआ। राजधानी शिमला की सड़कों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे कि आम जनता को असुविधा न हो और कार्यक्रम सुचारु रूप से सम्पन्न हो।

कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम

उपराष्ट्रपति धनखड़ शनिवार को सोलन जिले के डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद स्थापित करना, शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर चर्चा करना और युवाओं को प्रेरित करना है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं और छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है।

शैक्षणिक महत्व की यात्रा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की हिमाचल यात्रा न केवल एक औपचारिक प्रोटोकॉल का हिस्सा है, बल्कि यह शिक्षा, संवाद और युवा प्रेरणा से जुड़ा एक सार्थक प्रयास भी है। नौणी विश्वविद्यालय में उनके संबोधन से न केवल विद्यार्थियों को दिशा मिलेगी, बल्कि राज्य की शैक्षणिक नीति को भी नई ऊर्जा और दृष्टिकोण मिल सकता है। ऐसे दौर में जब नेतृत्व और प्रेरणा की सबसे अधिक आवश्यकता है, उपराष्ट्रपति का यह दौरा हिमाचल के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आया है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले - वो एक युगदृष्टा योद्धा थे, पढ़ें पूरी खबर..

तिब्बती स्कूल जोंगसर के 162 विद्यार्थियों ने विधान सभा का किया अवलोकन, अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने समझाई संसदीय प्रणाली, पढ़ें पूरी खबर..

मरम्मत कार्य के चलते 24 जून को दाड़लाघाट और आसपास के इलाकों में दिनभर बिजली बंद रहेगी, विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार शैड की छत पर गिरी, चारों सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के बाद रीज पर कूड़े का अंबार! प्लास्टिक बैन की उड़ाई धज्जियाँ, सरकार के नियमों पर उठे सवाल ! पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: अब आसान होगा U.S.A. का सफर - गडकरी ने फोरलेन का दिया भरोसा, विकास और सुरक्षा दोनों को मिलेगी रफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

HPPSC का सख्त संदेश: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल के आरोप बेबुनियाद, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई.! पढ़ें पूरी खबर..

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में राज्यपाल ने किया योग, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, पढ़ें पूरी खबर..

KNH शिमला में हाई वोल्टेज ड्रामा: महिला ने बिना गर्भावस्था के जुड़वा बच्चों के गायब होने का लगाया आरोप, अस्पताल ने बताया आधारहीन, पढ़े पूरी खबर..

कोयल सनोंग से सिलघाट तक की जर्जर सड़क बनी जनता के लिए सिरदर्द, ग्राम पंचायत सारमा ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह से की शीघ्र मैटलिंग कार्य की मांग, चेताया - जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा जन आंदोलन, पढ़ें पूरी खबर..