विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले - वो एक युगदृष्टा योद्धा थे, पढ़ें पूरी खबर..       मंगलवार का राशिफ़ल: 24 जून 2025; आज इन 5 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा श्रीं हनुमान जी का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..       साप्ताहिक राशिफल : 23 से 29 जून 2025; इन राशियों का खुलेगा भाग्य ! पढ़ें मेष से मीन तक भविष्यवाणी..       तिब्बती स्कूल जोंगसर के 162 विद्यार्थियों ने विधान सभा का किया अवलोकन, अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने समझाई संसदीय प्रणाली, पढ़ें पूरी खबर..       मरम्मत कार्य के चलते 24 जून को दाड़लाघाट और आसपास के इलाकों में दिनभर बिजली बंद रहेगी, विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार शैड की छत पर गिरी, चारों सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के बाद रीज पर कूड़े का अंबार! प्लास्टिक बैन की उड़ाई धज्जियाँ, सरकार के नियमों पर उठे सवाल ! पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग : 23 जून 2025 (सोमवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       सोमवार का राशिफ़ल: 23 जून 2025; आज इन 5 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी, पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अब आसान होगा U.S.A. का सफर - गडकरी ने फोरलेन का दिया भरोसा, विकास और सुरक्षा दोनों को मिलेगी रफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

शिमला सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व, नमाज में मांगी अमन और भाईचारे की दुआ, पढ़ें पूरी खबर..

June 07, 2025 01:28 PM
🕌✨ शिमला में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व ✨🕌
Om Prakash Thakur

आज पूरे देशभर में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। इस अवसर पर मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी गई।

शिमला: (HD News); आज पूरे देशभर में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया। इस खास मौके पर सुबह के समय मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

राजधानी शिमला के लक्कड़बाजार स्थित ईदगाह में भी सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हुए और बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि—

“इस्लाम धर्म में साल में दो बार ईद की नमाज अदा की जाती है - ईद-उल-फितर और ईद-उल-जुहा। बकरीद त्याग, समर्पण और मानवता की भलाई के लिए कुर्बानी का संदेश देती है।”

मौलाना कासमी ने यह भी बताया कि इस पर्व के दौरान हज यात्रा का भी विशेष महत्व है, जो इस्लाम के पाँच स्तंभों में से एक है। उन्होंने नमाज के दौरान देश, प्रदेश और समस्त मानवता के लिए अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस पर्व के अवसर पर शिमला सहित अन्य शहरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे, और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

बकरीद केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह त्याग, समर्पण और मानवता की सेवा का प्रतीक है। देशभर में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया यह पर्व समाज में भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश करता है।


 बकरीद केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह त्याग, समर्पण और मानवता की सेवा का प्रतीक है। देशभर में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया यह पर्व समाज में भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश करता है। हिमदर्शन समाचार की ओर से सभी पाठकों को ईद-उल-अजहा की हार्दिक मुबारकबाद।


 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले - वो एक युगदृष्टा योद्धा थे, पढ़ें पूरी खबर..

तिब्बती स्कूल जोंगसर के 162 विद्यार्थियों ने विधान सभा का किया अवलोकन, अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने समझाई संसदीय प्रणाली, पढ़ें पूरी खबर..

मरम्मत कार्य के चलते 24 जून को दाड़लाघाट और आसपास के इलाकों में दिनभर बिजली बंद रहेगी, विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार शैड की छत पर गिरी, चारों सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के बाद रीज पर कूड़े का अंबार! प्लास्टिक बैन की उड़ाई धज्जियाँ, सरकार के नियमों पर उठे सवाल ! पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: अब आसान होगा U.S.A. का सफर - गडकरी ने फोरलेन का दिया भरोसा, विकास और सुरक्षा दोनों को मिलेगी रफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

HPPSC का सख्त संदेश: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल के आरोप बेबुनियाद, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई.! पढ़ें पूरी खबर..

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में राज्यपाल ने किया योग, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, पढ़ें पूरी खबर..

KNH शिमला में हाई वोल्टेज ड्रामा: महिला ने बिना गर्भावस्था के जुड़वा बच्चों के गायब होने का लगाया आरोप, अस्पताल ने बताया आधारहीन, पढ़े पूरी खबर..

कोयल सनोंग से सिलघाट तक की जर्जर सड़क बनी जनता के लिए सिरदर्द, ग्राम पंचायत सारमा ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह से की शीघ्र मैटलिंग कार्य की मांग, चेताया - जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा जन आंदोलन, पढ़ें पूरी खबर..