हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | September 17, 2025
हिमाचल में आज भी बारिश का अलर्ट: धर्मपुर-मनाली व बंजार में स्कूल बंद, 417 मौतें और 4,582 करोड़ का नुकसान – कब कमजोर होगा मानसून ? - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : 17 सितंबर 2025; आज के दिन वृषभ, मिथुन, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन       DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..       धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..       बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..       कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर       मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..       शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 16 सितंबर 2025: जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन       मंडी धर्मपुर में तबाही: बस स्टैंड में पानी का सैलाब, HRTC की बसें बह गईं, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

विक्रमादित्य सिंह ने किया सुन्नी अस्पताल का निरीक्षण, जल्द शुरू होगा क्रिटिकल केयर यूनिट प्रोजेक्ट, 50 बेड की व्यवस्था होगी, हजारों लोगों को मिलेगी राहत, पढ़ें पूरी खबर..

August 18, 2025 04:51 PM

सुन्नी (HD News): लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को सुन्नी अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण किया और प्रस्तावित क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) के निर्माण कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का केवल उतना ही हिस्सा तोड़ा जाए जितनी आवश्यकता है और ड्राइंग में आवश्यक बदलाव कर औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर नेशनल हेल्थ मिशन को भेजी जाएं, ताकि कार्य आवंटन प्रक्रिया शुरू की जा सके।

50 बेड की सुविधा वाला CCU

मंत्री ने बताया कि यह यूनिट केंद्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत बनाई जाएगी। इसमें कुल 50 बेड की सुविधा होगी।

ग्राउंड फ्लोर: 05 इमरजेंसी बेड, 02 मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ बेड, 02 आइसोलेट रूम

पहली मंजिल: 02 डायलिसिस बेड, 24 आइसोलेटेड बेड

दूसरी मंजिल: हाई डिस्पेंसरी यूनिट के 06 बेड और 10 आईसीयू बेड

18.83 करोड़ की लागत

परियोजना पर करीब 18.83 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसमें से 13.09 करोड़ रुपए कंस्ट्रक्शन पर और बाकी मशीनरी व उपकरणों पर खर्च किए जाएंगे।

हजारों लोगों को लाभ

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस यूनिट के शुरू होने से न केवल सुन्नी क्षेत्र बल्कि आसपास के मंडी क्षेत्र के हजारों लोगों को भी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल में रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा। साथ ही कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

फाउंडेशन से सहायता

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से अस्पताल की रोगी कल्याण समिति को एक लाख रुपए का चेक भेंट किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाजहित में योगदान करना है और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के सपनों को साकार करते हुए प्रदेश में संतुलित विकास करना प्राथमिकता है। 

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में आज भी बारिश का अलर्ट: धर्मपुर-मनाली व बंजार में स्कूल बंद, 417 मौतें और 4,582 करोड़ का नुकसान – कब कमजोर होगा मानसून ? - पढ़ें पूरी खबर

DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..

धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..

कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर

मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..

शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..

मंडी धर्मपुर में तबाही: बस स्टैंड में पानी का सैलाब, HRTC की बसें बह गईं, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..

22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक सुन्नी-खेरा-ओगली मार्ग पर तय समय के दौरान वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, पढ़ें पूरी खबर.

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द - पढ़ें पूरी खबर..