हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | September 13, 2025
आज का राशिफल: 13 सितम्बर 2025; शनिवार का दिन किसके लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें 12 राशियों का भविष्यफल       “सार्थक बहस से ही बचेगा लोकतंत्र: लोकतंत्र का मंदिर हैं संसद और विधानसभाएँ, बेंगलुरू सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष पठानियां का बड़ा संदेश” - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में 3.70 करोड़ का बैंक फ्रॉड: सीनियर मैनेजर पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: गाड़ी, ज्यादा जमीन और छह माह से राशन न लेने वालों को सस्ते राशन से बाहर करने की तैयारी – केंद्र सरकार ने भेजी 5 लाख से अधिक लोगों की लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 12 सितंबर 2025; शुक्रवार का दिन खोलेगा भाग्य के द्वार, जानें सभी 12 राशियों का हाल..       कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का निदेशक मंडल निलंबित, प्रशासक नियुक्त, पढ़ें पूरी खबर..       R.S. Belvedre होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल की 133 ईको टास्क फोर्स: 19 वर्षों में 60 लाख से अधिक पौधे रोपित, पौधरोपण और आपदा प्रबंधन में रचा इतिहास, पढ़ें पूरी खबर..       जोगिन्द्रा बैंक निदेशक बने रोशन वर्मा, विधायक संजय अवस्थी से की शिष्टाचार भेंट – रोशन वर्मा को निदेशक चुने जाने पर संजय अवस्थी ने दी शुभकामनाएं, पढ़ें पूरी खबर..       राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में पहुंचे हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, 12 सितम्बर को करेंगे संबोधित - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

मौसम अलर्ट: हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट – भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी - पढ़ें पूरी खबर..

September 11, 2025 08:30 AM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। राज्य में 12 से 14 सितंबर तक येलो अलर्ट रहेगा, जबकि कई स्थानों पर भूस्खलन और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। पढ़ें विस्तार से..

शिमला, 11 सितंबर (HD News); हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से राहत देने वाला मौसम अब फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि राज्य में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने की आशंका है। बीते 24 घंटों में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। बिलासपुर के ब्राह्राणी में सर्वाधिक 82 मिमी, मंडी के जोगेंद्रनगर में 80, गग्गल में 75, धर्मशाला में 70, धौलाकुआं में 65, श्री नयनादेवी में 64, पालमपुर और बजौरा में 60-60, मंडी में 42 और पंडोह में 40 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी शिमला में भी बादलों का डेरा रहा और कुछ स्थानों पर हल्की धूप देखने को मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 14 सितंबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में गरज के साथ भारी वर्षा की संभावना है। 12 सितंबर को ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों में बिजली गिरने और गरज के साथ वर्षा का येलो अलर्ट रहेगा। 13 सितंबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 14 सितंबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। वहीं, 15 और 16 सितंबर को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है, लेकिन किसी प्रकार का अलर्ट नहीं है।

प्रदेश में अब तक मानसून भारी तबाही मचा चुका है। अब तक 380 लोगों की मौत हो चुकी है, 40 लोग लापता हैं और 439 लोग घायल हुए हैं। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक राज्य को अब तक 4306 करोड़ रुपये से अधिक की सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हो चुका है। मकानों और दुकानों को हुआ नुकसान भी गंभीर है। अब तक 1265 मकान पूरी तरह ढह चुके हैं, जबकि 5469 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 478 दुकानें और 5612 गौशालाएं भी जमींदोज हो चुकी हैं। आपदा में 1999 पशु और 26 हजार से अधिक पोल्ट्री पक्षियों की मौत हो चुकी है। अब तक प्रदेश में 137 भूस्खलन, 97 बाढ़ और 45 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं।

मौसम की मार से राज्य में सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्थाएं भी चरमराई हुई हैं। बुधवार शाम तक पूरे प्रदेश में 4 नेशनल हाइवे और 582 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। कुल्लू जिले में एनएच-03 और एनएच-305 समेत 214 सड़कें बंद हैं, मंडी में 150, शिमला में 58, कांगड़ा में 42, चंबा में 30 और ऊना में एनएच-503ए व 19 सड़कें अवरुद्ध हैं। किन्नौर में एनएच-05 भी बंद पड़ा है। बिजली व पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। राज्यभर में 571 ट्रांसफार्मर और 378 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं। अकेले कुल्लू जिले में 439 ट्रांसफार्मर बंद हैं, लाहुल-स्पीति में 51 और शिमला में 46 ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। कांगड़ा में 176, शिमला में 108 और मंडी में 52 पेयजल योजनाएं बाधित हैं।

सरकार और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

“सार्थक बहस से ही बचेगा लोकतंत्र: लोकतंत्र का मंदिर हैं संसद और विधानसभाएँ, बेंगलुरू सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष पठानियां का बड़ा संदेश” - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में 3.70 करोड़ का बैंक फ्रॉड: सीनियर मैनेजर पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: गाड़ी, ज्यादा जमीन और छह माह से राशन न लेने वालों को सस्ते राशन से बाहर करने की तैयारी – केंद्र सरकार ने भेजी 5 लाख से अधिक लोगों की लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर..

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का निदेशक मंडल निलंबित, प्रशासक नियुक्त, पढ़ें पूरी खबर..

R.S. Belvedre होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल की 133 ईको टास्क फोर्स: 19 वर्षों में 60 लाख से अधिक पौधे रोपित, पौधरोपण और आपदा प्रबंधन में रचा इतिहास, पढ़ें पूरी खबर..

जोगिन्द्रा बैंक निदेशक बने रोशन वर्मा, विधायक संजय अवस्थी से की शिष्टाचार भेंट – रोशन वर्मा को निदेशक चुने जाने पर संजय अवस्थी ने दी शुभकामनाएं, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में पहुंचे हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, 12 सितम्बर को करेंगे संबोधित - पढ़ें पूरी खबर..

जोगिंद्रा सेंट्रल बैंक चुनाव: भाजपा 4, कांग्रेस 2 सीटों पर विजयी, नया बोर्ड 15 सितंबर को गठित होगा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: एफडीआर में पड़ा बजट, वित्त विभाग ने कसा शिकंजा, उपायुक्तों ने जमा किए 130.57 करोड़, अब होगी एफडीआर जांच, पढ़ें पूरी खबर.