हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | January 08, 2026
चमियाना अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट का "हथौड़ा": स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सचिव को अल्टीमेटम, सरकार पर 50 हजार का जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 7 जनवरी 2026: बुध देव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? जानें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल       सीएम सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ को शैक्षणिक टूर पर किया रवाना, दिल्ली-आगरा-गोवा का करेंगे भ्रमण - पढ़ें पूरी खबर..       जिम में कसरत या शादी में डांस, क्यों रुक रही युवाओं की सांस? AIIMS की रिपोर्ट ने तोड़ा कोविड वैक्सीन का भ्रम - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल       हिमकेयर योजना में 'व्यवस्था परिवर्तन': फर्जी बिलों के खेल को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला - अनिवार्य किया ये दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में सीमेंट कंपनियों की 'अंधेरगर्दी': न डीजल महंगा हुआ न बढ़ा माल भाड़ा, फिर क्यों जनता पर थोपा ₹10 का बोझ ? - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के बाग गांव में जश्न का माहौल: ITBP में लक्की शर्मा बने हेड कांस्टेबल - युवाओं के लिए पेश की मिसाल, पढ़ें पूरी खबर..       पूर्व विधायक भगत राम चौहान का निधन: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जताया गहरा शोक       आज का राशिफल: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, जानें मेष से मीन तक अपनी राशि का हाल।      

हिमाचल | सोलन

जोगिंद्रा सेंट्रल बैंक चुनाव: भाजपा 4, कांग्रेस 2 सीटों पर विजयी, नया बोर्ड 15 सितंबर को गठित होगा, पढ़ें पूरी खबर..

September 11, 2025 11:32 AM

सोलन/कुनिहार/कंडाघाट/धर्मपुर। दी जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। चार जोनों में हुए चुनाव में भाजपा ने 4 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं बद्दी और नालागढ़ से प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। कुल छह निर्वाचित निदेशकों में भाजपा को चार और कांग्रेस को दो सीटें मिलीं।

सोलन जोन से भाजपा की लक्ष्मी ठाकुर, कंडाघाट से विजय ठाकुर और धर्मपुर से लाज किशोर शर्मा ने जीत दर्ज की। कुनिहार जोन से कांग्रेस समर्थित रोशन वर्मा विजयी रहे। इसके अलावा बद्दी से कांग्रेस और नालागढ़ से भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान चारों जोनों में 97 फीसदी से अधिक मतदान हुआ, जबकि सोलन जोन में शत-प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। पुलिस सुरक्षा के बीच चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।

कंडाघाट जोन में भाजपा प्रत्याशी विजय ठाकुर ने 54 में से 39 वोट पाकर आसान जीत दर्ज की। धर्मपुर जोन में भाजपा के लाज किशोर शर्मा को 32 में से 19 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भूपेंद्र को 12 वोट हासिल हुए। सोलन जोन में भाजपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस समर्थित मोहन मेहता को हराया। लक्ष्मी ठाकुर को 40 वोट और मोहन मेहता को 29 वोट मिले। कुनिहार जोन में मुकाबला त्रिकोणीय रहा, जिसमें कांग्रेस समर्थित रोशन वर्मा को 26 वोट मिले, भाजपा की किरन कौंडल को 18 और अजीत सिंह को 7 वोट प्राप्त हुए।

विजयी उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जीत का जश्न मनाया। अब 15 सितंबर को बैंक का नया बोर्ड गठित होने की संभावना है। वर्तमान चेयरमैन मुकेश शर्मा 14 सितंबर तक त्यागपत्र दे सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चमियाना अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट का "हथौड़ा": स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सचिव को अल्टीमेटम, सरकार पर 50 हजार का जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

सीएम सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ को शैक्षणिक टूर पर किया रवाना, दिल्ली-आगरा-गोवा का करेंगे भ्रमण - पढ़ें पूरी खबर..

जिम में कसरत या शादी में डांस, क्यों रुक रही युवाओं की सांस? AIIMS की रिपोर्ट ने तोड़ा कोविड वैक्सीन का भ्रम - पढ़ें पूरी खबर..

हिमकेयर योजना में 'व्यवस्था परिवर्तन': फर्जी बिलों के खेल को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला - अनिवार्य किया ये दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में सीमेंट कंपनियों की 'अंधेरगर्दी': न डीजल महंगा हुआ न बढ़ा माल भाड़ा, फिर क्यों जनता पर थोपा ₹10 का बोझ ? - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के बाग गांव में जश्न का माहौल: ITBP में लक्की शर्मा बने हेड कांस्टेबल - युवाओं के लिए पेश की मिसाल, पढ़ें पूरी खबर..

पूर्व विधायक भगत राम चौहान का निधन: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जताया गहरा शोक

लैंडमार्क होटल में सेवा भारती शिमला की महत्वपूर्ण बैठक: पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई टीम ने संभाला सेवा कार्यों का मोर्चा - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल पंचायत चुनाव: अतिक्रमणकारियों पर 'प्रहार', प्रधानी की रेस से बाहर होंगे कब्जाधारी; हाई कोर्ट में अब 6 जनवरी को बड़ी सुनवाई - पढ़ें पूरी खबर

अर्की बार एसोसिएशन में निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी, भूपेंद्र कुमार शर्मा बने अध्यक्ष - पढ़े पूरी खबर..