हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 18, 2026
18 फरवरी 2026 राशिफल: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का 'महाजमावड़ा', उच्च के मंगल करेंगे मालामाल! जानें मेष से मीन तक का हाल       आज का पंचांग: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का महासंयोग! जानें 18 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       '500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला       हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..       सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..       सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: फाल्गुन अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग, जानें मेष से मीन तक का हाल      

हिमाचल | सोलन

जोगिन्द्रा बैंक निदेशक बने रोशन वर्मा, विधायक संजय अवस्थी से की शिष्टाचार भेंट – रोशन वर्मा को निदेशक चुने जाने पर संजय अवस्थी ने दी शुभकामनाएं, पढ़ें पूरी खबर..

September 11, 2025 09:01 PM
Om Prakash Thakur

जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक सोलन के निदेशक पद पर निर्वाचित होने के बाद वार्ड कुनिहार से विजयी हुए रोशन वर्मा ने गुरुवार को अर्की विधायक संजय अवस्थी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व से सहकारिता बैंक को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: (HD News); जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक सोलन के निदेशक पद पर निर्वाचित होने के बाद अर्की विधानसभा क्षेत्र के वार्ड कुनिहार से विजयी हुए रोशन वर्मा ने आज गुरुवार को विधायक संजय अवस्थी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विधायक को सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद प्रकट किया।

भेंट के दौरान रोशन वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बैंक की सेवाओं को और अधिक पारदर्शी एवं सुलभ बनाना होगी, ताकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आम लोगों को वित्तीय सुविधाओं का लाभ समयबद्ध और सरल तरीके से मिल सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बैंक की योजनाओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विधायक संजय अवस्थी ने इस मौके पर रोशन वर्मा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “अर्की विधानसभा क्षेत्र के वार्ड कुनिहार से जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक सोलन के निदेशक पद पर निर्वाचित होने पर रोशन वर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे विश्वास है कि आपके अनुभव, कर्मठता और नेतृत्व से सहकारिता बैंक को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।”

इस अवसर पर क्षेत्र के कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने रोशन वर्मा को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..

सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: 11वें सत्र का आगाज; राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत, सीएम ने अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक; विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा रचनात्मक सहयोग - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा सत्र: राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण, दो पैरा पढ़कर बोले- ...बाकी सदस्य पढ़ लें; आखिर क्यों नहीं पढ़ा अभिभाषण - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का बिगुल: अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने राज्यपाल को दिया औपचारिक निमंत्रण