हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | September 13, 2025
आज का राशिफल: 13 सितम्बर 2025; शनिवार का दिन किसके लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें 12 राशियों का भविष्यफल       “सार्थक बहस से ही बचेगा लोकतंत्र: लोकतंत्र का मंदिर हैं संसद और विधानसभाएँ, बेंगलुरू सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष पठानियां का बड़ा संदेश” - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में 3.70 करोड़ का बैंक फ्रॉड: सीनियर मैनेजर पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: गाड़ी, ज्यादा जमीन और छह माह से राशन न लेने वालों को सस्ते राशन से बाहर करने की तैयारी – केंद्र सरकार ने भेजी 5 लाख से अधिक लोगों की लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 12 सितंबर 2025; शुक्रवार का दिन खोलेगा भाग्य के द्वार, जानें सभी 12 राशियों का हाल..       कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का निदेशक मंडल निलंबित, प्रशासक नियुक्त, पढ़ें पूरी खबर..       R.S. Belvedre होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल की 133 ईको टास्क फोर्स: 19 वर्षों में 60 लाख से अधिक पौधे रोपित, पौधरोपण और आपदा प्रबंधन में रचा इतिहास, पढ़ें पूरी खबर..       जोगिन्द्रा बैंक निदेशक बने रोशन वर्मा, विधायक संजय अवस्थी से की शिष्टाचार भेंट – रोशन वर्मा को निदेशक चुने जाने पर संजय अवस्थी ने दी शुभकामनाएं, पढ़ें पूरी खबर..       राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में पहुंचे हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, 12 सितम्बर को करेंगे संबोधित - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का निदेशक मंडल निलंबित, प्रशासक नियुक्त, पढ़ें पूरी खबर..

September 12, 2025 06:33 AM

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक धर्मशाला के निदेशक मंडल को निलंबित कर दिया है। बिगड़ती प्रशासनिक स्थिति, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) और नाबार्ड के कानूनी दिशा-निर्देशों की लगातार अवहेलना के चलते यह कार्रवाई की गई है। रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटी ने मंडलायुक्त कांगड़ा विनोद कुमार को बैंक का प्रशासक नियुक्त किया है। साथ ही बैंक की 1 अगस्त से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया को भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया सहित 20 निदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 10 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।


धारा 37 के तहत कड़ी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश सहकारी समितियां अधिनियम 1968 की धारा 37 के अंतर्गत बैंक के निदेशक मंडल के मौजूदा सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन पर वैध निर्देशों की लगातार अवज्ञा करने का आरोप है। आरबीआई, नाबार्ड और रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय ने निदेशक मंडल के आचरण पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

इन निदेशकों को न केवल धारा 37(1)(ए) के तहत पद से हटाए जाने का खतरा है, बल्कि धारा 37(6) के तहत भविष्य के चुनावों से अयोग्य ठहराए जाने का भी सामना करना पड़ सकता है।


 वित्तीय अनियमितताओं की लंबी लिस्ट

पंजीयक की ओर से जारी नोटिस के अनुसार वर्ष 2015-16 से लेकर 2024 तक नाबार्ड की निरीक्षण रिपोर्टों में लगातार गंभीर वित्तीय अनियमितताएं और कानूनी उल्लंघन सामने आए हैं।

बैंक पर प्रमुख आरोप इस प्रकार हैं:

वित्तीय गिरावट : 767.45 करोड़ की परिसंपत्तियों में क्षरण और 11.34 करोड़ के प्रावधान व लाभ में कमी।

एनपीए में वृद्धि : सकल एनपीए 23.45% और शुद्ध एनपीए 8.81% – जो अनुमेय सीमा 5% से कहीं अधिक।

अनधिकृत ऋण वितरण : बैंक की अधिसूचित क्षेत्र से बाहर 1090 ऋण स्वीकृत, जिनमें 80% ऋण एनपीए में बदले।

अनुपालन में चूक : आरबीआई और नाबार्ड दिशा-निर्देशों की अवहेलना, केवाईसी, एएमएल, सीएफटी में गंभीर कमियां।

धोखाधड़ी और आंतरिक नियंत्रण की कमी : 20.99 करोड़ रुपये की 241 धोखाधड़ी के मामले लंबित, कई मामलों की रिपोर्टिंग ही नहीं की गई।

प्रबंधन की खामियां : एनपीसीआई और आरबीआई द्वारा लगाए गए जुर्माने, बैंकिंग सेवाओं में बाधा और स्टाफ से जुड़े अनुचित निर्णय।


चुनाव प्रक्रिया स्थगित

बैंक के निदेशक मंडल का कार्यकाल पूरा होने के चलते नई चुनावी प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हुई थी। लेकिन प्रदेश में जारी प्राकृतिक आपदा और बाढ़ की स्थिति के चलते तथा मंडल के खिलाफ कार्रवाई लंबित रहने के कारण इस चुनाव को भी रोक दिया गया है। अब चुनाव तभी कराए जाएंगे जब मौजूदा कार्यवाही पूरी होगी और हालात सामान्य होंगे। कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले बैंक के संचालन क्षेत्र में आते हैं, जो इस समय भारी बारिश और बादल फटने से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।


नोटिस में नामजद 20 निदेशक

कारण बताओ नोटिस प्राप्त करने वालों में चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया के अलावा ये निदेशक शामिल हैं – प्रेम लता ठाकुर, करनैल सिंह, रणजीत सिंह राणा, आत्म प्रकाश, हितेश्वर सिंह, करण सिंह, लेख राज, पवन कुमार, बलवंत सिंह, चम्पा छेरिंग, चंद्र भूषण नाग, देश राज ठाकुर, कुलबिंदर राणा, प्रीतम सिंह, राजीव कुमार महाजन, वीरेंद्र गुलेरिया, मोती जोशी, सुनील कुमार और भरत भूषण मोहिल।


कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का निदेशक मंडल इस समय गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और कानूनी उल्लंघनों के आरोपों का सामना कर रहा है। सरकार और रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटी की कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा कि 10 दिन में निदेशक मंडल अपने जवाब से कितनी सफाई पेश कर पाता है। फिलहाल बैंक का संचालन प्रशासक के हाथों में चला गया है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

“सार्थक बहस से ही बचेगा लोकतंत्र: लोकतंत्र का मंदिर हैं संसद और विधानसभाएँ, बेंगलुरू सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष पठानियां का बड़ा संदेश” - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में 3.70 करोड़ का बैंक फ्रॉड: सीनियर मैनेजर पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: गाड़ी, ज्यादा जमीन और छह माह से राशन न लेने वालों को सस्ते राशन से बाहर करने की तैयारी – केंद्र सरकार ने भेजी 5 लाख से अधिक लोगों की लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर..

R.S. Belvedre होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल की 133 ईको टास्क फोर्स: 19 वर्षों में 60 लाख से अधिक पौधे रोपित, पौधरोपण और आपदा प्रबंधन में रचा इतिहास, पढ़ें पूरी खबर..

जोगिन्द्रा बैंक निदेशक बने रोशन वर्मा, विधायक संजय अवस्थी से की शिष्टाचार भेंट – रोशन वर्मा को निदेशक चुने जाने पर संजय अवस्थी ने दी शुभकामनाएं, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में पहुंचे हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, 12 सितम्बर को करेंगे संबोधित - पढ़ें पूरी खबर..

जोगिंद्रा सेंट्रल बैंक चुनाव: भाजपा 4, कांग्रेस 2 सीटों पर विजयी, नया बोर्ड 15 सितंबर को गठित होगा, पढ़ें पूरी खबर..

मौसम अलर्ट: हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट – भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: एफडीआर में पड़ा बजट, वित्त विभाग ने कसा शिकंजा, उपायुक्तों ने जमा किए 130.57 करोड़, अब होगी एफडीआर जांच, पढ़ें पूरी खबर.