हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | September 13, 2025
आज का राशिफल: 13 सितम्बर 2025; शनिवार का दिन किसके लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें 12 राशियों का भविष्यफल       “सार्थक बहस से ही बचेगा लोकतंत्र: लोकतंत्र का मंदिर हैं संसद और विधानसभाएँ, बेंगलुरू सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष पठानियां का बड़ा संदेश” - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में 3.70 करोड़ का बैंक फ्रॉड: सीनियर मैनेजर पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: गाड़ी, ज्यादा जमीन और छह माह से राशन न लेने वालों को सस्ते राशन से बाहर करने की तैयारी – केंद्र सरकार ने भेजी 5 लाख से अधिक लोगों की लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 12 सितंबर 2025; शुक्रवार का दिन खोलेगा भाग्य के द्वार, जानें सभी 12 राशियों का हाल..       कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का निदेशक मंडल निलंबित, प्रशासक नियुक्त, पढ़ें पूरी खबर..       R.S. Belvedre होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल की 133 ईको टास्क फोर्स: 19 वर्षों में 60 लाख से अधिक पौधे रोपित, पौधरोपण और आपदा प्रबंधन में रचा इतिहास, पढ़ें पूरी खबर..       जोगिन्द्रा बैंक निदेशक बने रोशन वर्मा, विधायक संजय अवस्थी से की शिष्टाचार भेंट – रोशन वर्मा को निदेशक चुने जाने पर संजय अवस्थी ने दी शुभकामनाएं, पढ़ें पूरी खबर..       राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में पहुंचे हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, 12 सितम्बर को करेंगे संबोधित - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

हिमाचल की 133 ईको टास्क फोर्स: 19 वर्षों में 60 लाख से अधिक पौधे रोपित, पौधरोपण और आपदा प्रबंधन में रचा इतिहास, पढ़ें पूरी खबर..

September 12, 2025 05:59 AM
Photo Source : DIPR HP
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने वाली 133 ईको टास्क फोर्स बीते 19 वर्षों से पौधरोपण, आपदा प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अहम योगदान दे रही है। प्रदेश में लाखों पौधों का रोपण करने के साथ-साथ फोर्स ने न केवल वनों को सुरक्षित किया है, बल्कि आपदा के समय लोगों की मदद कर मानवीय मूल्यों का भी निर्वहन किया है। पढ़ें विस्तार से -


शिमला : (HD News);  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गठित 133 ईको टास्क फोर्स ने स्थापना के बाद से पर्यावरणीय जिम्मेदारियों और जनहित कार्यों को बखूबी अंजाम दिया है। इस फोर्स में पूर्व सैनिकों को पुनः सेवा में लेकर एक छोटे आर्मी कोर ग्रुप के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में लगाया जाता है।

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दीपक कुमार ने बताया कि फोर्स ने प्रदेश में अब तक 60.76 लाख पौधे रोपित किए और 5675 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण कार्य किया है। इसके अलावा, 4.30 लाख पौधों की क्षमता वाली 11 नर्सरियां, तीन अमृत सरोवरों व तालाबों का कायाकल्प और 11 चैक डैम का निर्माण भी किया गया है।

फोर्स ने पिछले पांच वर्षों में वनों में आग लगने की 43 घटनाओं को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया और मौजूदा 42 परियोजना क्षेत्रों में अग्निशमन लेन स्थापित की।

इसके साथ ही वन महोत्सव, एक पेड़ मां के नाम, मेरी माटी मेरा देश, स्वच्छता ही सेवा, विश्व योग दिवस जैसे अभियानों पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मृदा संरक्षण, जल संरक्षण, वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए भी निरंतर गतिविधियां चल रही हैं।

आपदा प्रबंधन में भी फोर्स ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। आपदा प्रभावित लोगों को आश्रय, भोजन और परिवहन सुविधा देकर यह फोर्स मानवता की मिसाल पेश कर रही है।

ईको टास्क फोर्स ने हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में न सिर्फ उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, बल्कि आपदा प्रबंधन और सामाजिक सरोकारों में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। इसकी कार्यप्रणाली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

“सार्थक बहस से ही बचेगा लोकतंत्र: लोकतंत्र का मंदिर हैं संसद और विधानसभाएँ, बेंगलुरू सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष पठानियां का बड़ा संदेश” - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में 3.70 करोड़ का बैंक फ्रॉड: सीनियर मैनेजर पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: गाड़ी, ज्यादा जमीन और छह माह से राशन न लेने वालों को सस्ते राशन से बाहर करने की तैयारी – केंद्र सरकार ने भेजी 5 लाख से अधिक लोगों की लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर..

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का निदेशक मंडल निलंबित, प्रशासक नियुक्त, पढ़ें पूरी खबर..

R.S. Belvedre होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, पढ़ें पूरी खबर..

जोगिन्द्रा बैंक निदेशक बने रोशन वर्मा, विधायक संजय अवस्थी से की शिष्टाचार भेंट – रोशन वर्मा को निदेशक चुने जाने पर संजय अवस्थी ने दी शुभकामनाएं, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में पहुंचे हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, 12 सितम्बर को करेंगे संबोधित - पढ़ें पूरी खबर..

जोगिंद्रा सेंट्रल बैंक चुनाव: भाजपा 4, कांग्रेस 2 सीटों पर विजयी, नया बोर्ड 15 सितंबर को गठित होगा, पढ़ें पूरी खबर..

मौसम अलर्ट: हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट – भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: एफडीआर में पड़ा बजट, वित्त विभाग ने कसा शिकंजा, उपायुक्तों ने जमा किए 130.57 करोड़, अब होगी एफडीआर जांच, पढ़ें पूरी खबर.