हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | September 17, 2025
Vimal Negi Death Case : सबूतों से खिलवाड़ करने वाला निलंबित ASI पंकज शर्मा 26 सितंबर तक जेल में, छापेमारी में मिले अहम सबूत, CBI के निशाने पर SIT अफसर ! पढ़ें पूरी खबर..       मौसम अलर्ट : हिमाचल के 5 जिलों में आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट, धर्मपुर-मनाली-बंजार में स्कूल बंद | अब तक सैकड़ों मौतें, अरबों की तबाही – जानें कब थमेगा मानसून ?       आज का राशिफ़ल : 17 सितंबर 2025; आज के दिन वृषभ, मिथुन, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन       DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..       धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..       बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..       कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर       मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..       शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 16 सितंबर 2025: जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन      

हिमाचल

मौसम अलर्ट : हिमाचल के 5 जिलों में आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट, धर्मपुर-मनाली-बंजार में स्कूल बंद | अब तक सैकड़ों मौतें, अरबों की तबाही – जानें कब थमेगा मानसून ?

September 17, 2025 08:21 AM
सांकेतिक फ़ोटो
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश में मानसून इस बार आफत बनकर टूटा है। झमाझम बारिश ने जहां लोगों की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं अब तक 417 जानें जा चुकी हैं और अरबों की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। 3 नेशनल हाईवे समेत सैकड़ों सड़कें बंद हैं, कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों पर ताला लग गया है और मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें विस्तार से..

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बीती रात भी प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिसके चलते आज भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं होंगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कल से अगले चार दिनों तक मानसून कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है। 

भारी बारिश से नुकसान को देखते हुए धर्मपुर सब-डिवीजन के सभी स्कूल आज बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं, कुल्लू जिले के मनाली और बंजार क्षेत्र में भी स्कूल और कॉलेज आज नहीं खुलेंगे।

सामान्य से 46% ज्यादा बरसात

इस बार का मानसून हिमाचल के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा घातक साबित हो रहा है। 1 जून से 16 सितंबर तक राज्य में औसत से 46 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जहां सामान्य तौर पर इस अवधि में 692.1 मिलीमीटर बारिश होती है, वहीं इस साल अब तक 1010.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।


शिमला में सामान्य से 109% ज्यादा

कुल्लू में 108%

मंडी में 79%

बिलासपुर में 74%

सोलन और ऊना में 64%

हमीरपुर 60%

सिरमौर और चंबा में 40%

किन्नौर में 29%

कांगड़ा में 20% ज्यादा बारिश दर्ज की गई।


सड़कें बंद और अरबों का नुकसान

लगातार बारिश के चलते 3 नेशनल हाईवे समेत 652 सड़कें अब भी ठप पड़ी हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत सड़कें पिछले 20 दिनों से अवरुद्ध हैं। अब तक की भारी बारिश से सरकारी और निजी संपत्तियों को करीब 4, 582 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंच चुका है।

417 लोगों की मौत, हजारों घर प्रभावित

मानसून सीजन ने प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। अब तक 417 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 80 लोग बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं की भेंट चढ़ गए। इस दौरान 1, 502 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं, जबकि 6, 501 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में मानसून का यह दौर लोगों के लिए लगातार चुनौतियाँ खड़ी कर रहा है। सड़कें जाम, मकान जमींदोज और जनहानि की घटनाएँ प्रदेश की नाजुक स्थिति बयां कर रही हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन हालात सामान्य होने में अभी समय लगेगा। ऐसे में प्रशासन और लोगों दोनों के सामने बड़ी परीक्षा है कि कैसे मिलकर इस आपदा से उबरा जाए।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

Vimal Negi Death Case : सबूतों से खिलवाड़ करने वाला निलंबित ASI पंकज शर्मा 26 सितंबर तक जेल में, छापेमारी में मिले अहम सबूत, CBI के निशाने पर SIT अफसर ! पढ़ें पूरी खबर..

DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..

धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..

कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर

मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..

शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..

मंडी धर्मपुर में तबाही: बस स्टैंड में पानी का सैलाब, HRTC की बसें बह गईं, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..

22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक सुन्नी-खेरा-ओगली मार्ग पर तय समय के दौरान वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, पढ़ें पूरी खबर.

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द - पढ़ें पूरी खबर..