Wednesday | October 07, 2026
हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..       "इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..       एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट       त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल       आज का राशिफ़ल : 7 सितम्बर 2026; आज का दिन आपके लिए क्या नए अवसर लेकर आ रहा है? जानिए अपनी राशि का हाल।       आज का पंचांग, 7 अक्टूबर 2026: मघा श्राद्ध का विशेष संयोग, जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त       हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..       BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका      

हिमाचल | ऊना

हिमाचल के युवा SDM पर युवती ने लगाए गम्भीर आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR, अफसर की तलाश जारी - पढ़ें पूरी खबर..

September 24, 2025 05:04 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

ऊना: (HD News); ऊना जिले में तैनात एक युवा एसडीएम पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक युवती ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर ब्लैकमेल भी किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई जान-पहचान

शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान एसडीएम से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, लेकिन धीरे-धीरे अधिकारी उसे ऑफिस बुलाने लगे।

दफ्तर में लगाया जबरन संबंध बनाने का आरोप

लगभग डेढ़ माह पहले युवती एसडीएम के ऑफिस पहुंची। आरोप है कि वहां कुछ देर बातचीत करने के बाद अधिकारी ने उसे अपने निजी कक्ष में बुलाया..! युवती का कहना है कि विरोध करने पर भी एसडीएम ने कहा कि वह शादी करना चाहते हैं और इसी बहाने उससे शारीरिक संबंध बना लिए।

सरकारी रेस्ट हाउस में दूसरी घटना

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आगे बताया कि करीब 10 दिन बाद ऊना स्थित सरकारी रेस्ट हाउस में किसी और नाम से कमरा बुक करवाया गया। देर रात 10 बजे एसडीएम वहां पहुंचे और इस दौरान भी जबरन संबंध बनाए।

ब्लैकमेलिंग और दबाव का आरोप

युवती का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में शिकायत करने की बात कही तो एसडीएम ने दफ्तर में बनाई गई वीडियो दिखाकर उसे डराने की कोशिश की। शिकायतकर्ता के अनुसार, अधिकारी ने धीरे-धीरे उससे बातचीत कम करनी शुरू कर दी। जब वह उसके घर पहुंची तो कथित तौर पर धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया।

महिला आयोग को भेजी थी शिकायत

युवती का कहना है कि उसने अगस्त माह में महिला आयोग को भी लिखित शिकायत भेजी थी। आरोप है कि इसके बाद एसडीएम ने उस पर दबाव बनाया कि शिकायत वापस ले ले।

पुलिस की कार्रवाई

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने पुष्टि की है कि मामले में शिकायत दर्ज की गई है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। वहीं, एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि युवती ऊना की ही रहने वाली है और पुलिस आरोपी अधिकारी की तलाश कर रही है।

युवती द्वारा लगाए गए आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में एक्टिव, हिमाचल में मौन... राहुल गांधी का यह कैसा दोहरा मापदंड? AAP ने कांग्रेस सरकार की लचर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में करवट लेगा मौसम: अगले 5 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं