हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | November 04, 2025
हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर ने रचा इतिहास — विश्व कप विजेता बनीं, सीएम सुक्खू ने किया 1 करोड़ रुपये पुरस्कार का ऐलान - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में निजी बसें ठप, शहर की रफ्तार थमी, सड़कें सूनी, लोग पैदल गंतव्य की ओर - HRTC प्रबंधन के दावों की खुली पोल - पढ़ें पूरी खबर       ज्वालामुखी में भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 03 November 2025: आज इन 5 राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा, जानें आज का दैनिक ज्योतिषीय भविष्यफल       IND-W vs SA-W: बेटियों ने 52 साल का इंतजार खत्म किया, भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर गुरु सिंह सभा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 3 घंटे में 80 यूनिट रक्त एकत्रित, 53 वर्षीय रक्तदाता ने किया 54वां रक्तदान और लिया 100 यूनिट का संकल्प - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में HPU के पास खंडहर बिल्डिंग में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी - पढ़ें पूरी खबर       शिमला : सड़क हादसे पर प्रशासन सक्रिय: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आईजीएमसी में घायलों का जाना कुशलक्षेम, सरकार ने दी हरसंभव सहायता की गारंटी - पढ़ें पूरी खबर       शिमला के कुमारसैन में भीषण सड़क हादसा: ट्रैवलर पलटने से 29 लोग घायल, 16 की हालत नाजुक - पढ़ें पूरी खबर..       Gold Rate Today: 2 नवंबर 2025 – जानें 24K, 22K और 18K सोने के भाव प्रमुख शहरों में ..      

हिमाचल

शिमला : सड़क हादसे पर प्रशासन सक्रिय: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आईजीएमसी में घायलों का जाना कुशलक्षेम, सरकार ने दी हरसंभव सहायता की गारंटी - पढ़ें पूरी खबर

November 02, 2025 03:43 PM
Om Prakash Thakur

शिमला जिले के नारकंडा के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शनिवार को आईजीएमसी शिमला पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए बेहतर उपचार के निर्देश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर..


 शिमला: उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शनिवार को नारकंडा के समीप हुए सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का आईजीएमसी पहुँच कर कुशलक्षेम जाना। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया।

उपायुक्त ने बताया कि कुमारसैन व रामपुर प्रशासन तथा जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार घायलों की देखरेख में जुटे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं। इस हेतु डॉक्टरों की विशेष टीम को तैनात किया गया है, जो घायलों की निरंतर निगरानी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि गत देर रात नारकंडा के समीप एक टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कुल 33 नेपाली मूल के लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल कुमारसैन ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 16 लोगों - जिनमें 8 महिलाएं, 7 पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं - को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। वहीं अन्य 17 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

उपायुक्त के साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, डीएसपी नरेश शर्मा, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर ने रचा इतिहास — विश्व कप विजेता बनीं, सीएम सुक्खू ने किया 1 करोड़ रुपये पुरस्कार का ऐलान - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में निजी बसें ठप, शहर की रफ्तार थमी, सड़कें सूनी, लोग पैदल गंतव्य की ओर - HRTC प्रबंधन के दावों की खुली पोल - पढ़ें पूरी खबर

ज्वालामुखी में भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला रिज पर गुरु सिंह सभा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 3 घंटे में 80 यूनिट रक्त एकत्रित, 53 वर्षीय रक्तदाता ने किया 54वां रक्तदान और लिया 100 यूनिट का संकल्प - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में HPU के पास खंडहर बिल्डिंग में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के कुमारसैन में भीषण सड़क हादसा: ट्रैवलर पलटने से 29 लोग घायल, 16 की हालत नाजुक - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में एचआरटीसी का बड़ा फैसला - अब लंबी दूरी की बसें नहीं जाएंगी पुराना बस अड्डा, सीधे आईएसबीटी से चलेंगी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में 3 नवम्बर से निजी बसें हड़ताल पर; यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, प्रशासन की अनदेखी से नाराज यूनियन ने लिया यह फैसला - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी”, संजय टंडन बोले - 26 नवंबर तक जारी रहेगा एकता अभियान - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में 3.2 तीव्रता का हल्का भूकंप: पहाड़ हिले, झटके महसूस, जान-माल की कोई हानि नहीं - पढ़ें पूरी खबर..