हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | November 04, 2025
हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर ने रचा इतिहास — विश्व कप विजेता बनीं, सीएम सुक्खू ने किया 1 करोड़ रुपये पुरस्कार का ऐलान - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में निजी बसें ठप, शहर की रफ्तार थमी, सड़कें सूनी, लोग पैदल गंतव्य की ओर - HRTC प्रबंधन के दावों की खुली पोल - पढ़ें पूरी खबर       ज्वालामुखी में भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 03 November 2025: आज इन 5 राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा, जानें आज का दैनिक ज्योतिषीय भविष्यफल       IND-W vs SA-W: बेटियों ने 52 साल का इंतजार खत्म किया, भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर गुरु सिंह सभा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 3 घंटे में 80 यूनिट रक्त एकत्रित, 53 वर्षीय रक्तदाता ने किया 54वां रक्तदान और लिया 100 यूनिट का संकल्प - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में HPU के पास खंडहर बिल्डिंग में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी - पढ़ें पूरी खबर       शिमला : सड़क हादसे पर प्रशासन सक्रिय: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आईजीएमसी में घायलों का जाना कुशलक्षेम, सरकार ने दी हरसंभव सहायता की गारंटी - पढ़ें पूरी खबर       शिमला के कुमारसैन में भीषण सड़क हादसा: ट्रैवलर पलटने से 29 लोग घायल, 16 की हालत नाजुक - पढ़ें पूरी खबर..       Gold Rate Today: 2 नवंबर 2025 – जानें 24K, 22K और 18K सोने के भाव प्रमुख शहरों में ..      

हिमाचल

हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर ने रचा इतिहास — विश्व कप विजेता बनीं, सीएम सुक्खू ने किया 1 करोड़ रुपये पुरस्कार का ऐलान - पढ़ें पूरी खबर..

November 03, 2025 03:09 PM
Om Prakash Thakur

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत ने पूरे देश को गर्व और उत्साह से भर दिया है। इस शानदार उपलब्धि में हिमाचल प्रदेश की बेटी रेणुका ठाकुर का प्रदर्शन सबसे अलग और प्रेरणादायक रहा। अपनी तेज गेंदबाजी और बेहतरीन लय से उन्होंने न सिर्फ भारत को विश्व विजेता बनाया, बल्कि यह साबित कर दिया कि हिमाचल की धरती प्रतिभाओं से भरी है। रेणुका की इस कामयाबी ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है और पूरे प्रदेश को अभूतपूर्व गौरव का अहसास कराया है। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (HD News); भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत ने पूरे देश में उत्सव का माहौल बना दिया है। इस गौरवशाली जीत में हिमाचल प्रदेश की बेटी रेणुका ठाकुर का योगदान बेहद अहम और अविस्मरणीय रहा। उनके शानदार प्रदर्शन ने न केवल भारत को विश्व चैंपियन बनाया, बल्कि हिमाचल का नाम भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया।

प्रदेश सरकार ने इस उपलब्धि को सम्मानित करते हुए रेणुका ठाकुर को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं रेणुका ठाकुर से मोबाइल पर बात कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने पूरे प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।

शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भारत की बेटियों ने पूरी दुनिया में देश का झंडा ऊंचा किया है। उन्होंने कहा, “रेणुका ठाकुर जैसी प्रतिभाएं हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हिमाचल की बेटी का भारतीय टीम में होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने सेमीफाइनल का आधा और फाइनल मैच का अधिकांश हिस्सा देखा, और यह पहली बार था जब उन्होंने महिला क्रिकेट का मैच देखा। उन्होंने कहा कि रोहड़ू की बेटी रेणुका ठाकुर ने वह सपना पूरा किया है जो हर पहाड़ी लड़की देखती है। संघर्षों से सफलता की ऊंचाई तक पहुंचना उनकी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास का जीता-जागता उदाहरण है।

रेणुका ठाकुर की यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल खेल की जीत नहीं, बल्कि हर उस सपने की जीत है जिसे मेहनत और विश्वास से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने दिखा दिया कि छोटे से गांव से निकली एक बेटी भी अपने जज़्बे से पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर सकती है। आज हिमाचल ही नहीं, पूरा भारत रेणुका पर गर्व महसूस कर रहा है — सच में, भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है.! 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में निजी बसें ठप, शहर की रफ्तार थमी, सड़कें सूनी, लोग पैदल गंतव्य की ओर - HRTC प्रबंधन के दावों की खुली पोल - पढ़ें पूरी खबर

ज्वालामुखी में भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला रिज पर गुरु सिंह सभा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 3 घंटे में 80 यूनिट रक्त एकत्रित, 53 वर्षीय रक्तदाता ने किया 54वां रक्तदान और लिया 100 यूनिट का संकल्प - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में HPU के पास खंडहर बिल्डिंग में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला : सड़क हादसे पर प्रशासन सक्रिय: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आईजीएमसी में घायलों का जाना कुशलक्षेम, सरकार ने दी हरसंभव सहायता की गारंटी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के कुमारसैन में भीषण सड़क हादसा: ट्रैवलर पलटने से 29 लोग घायल, 16 की हालत नाजुक - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में एचआरटीसी का बड़ा फैसला - अब लंबी दूरी की बसें नहीं जाएंगी पुराना बस अड्डा, सीधे आईएसबीटी से चलेंगी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में 3 नवम्बर से निजी बसें हड़ताल पर; यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, प्रशासन की अनदेखी से नाराज यूनियन ने लिया यह फैसला - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी”, संजय टंडन बोले - 26 नवंबर तक जारी रहेगा एकता अभियान - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में 3.2 तीव्रता का हल्का भूकंप: पहाड़ हिले, झटके महसूस, जान-माल की कोई हानि नहीं - पढ़ें पूरी खबर..