हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | December 17, 2025
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले कुलदीप पठानियां, विधायी कार्यों पर की चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 17 दिसंबर 2025; बुधवार को गणेश जी किन राशियों पर होंगे मेहरबान? जानिए मेष से मीन तक का हाल       हिमाचल के सेब बागवानों की बड़ी जीत: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का आदेश, नहीं कटेंगे सेब के बगीचे - पढ़ें पूरी खबर..       विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने संसद भवन में सोनिया गांधी से की शिष्टाचार भेंट       IGMC शिमला: करोड़ों का इंफ्रास्ट्रक्चर, पार्किंग नदारद - पार्किंग न मिलने से इलाज से महरूम मरीज; कौन है जिम्मेदार ? - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: ​16 दिसंबर 2025: सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मेष और कुंभ को धन लाभ के प्रबल योग - पढ़ें राशिनुसार आज की भविष्यवाणी       शिमला में देर रात भीषण अग्निकांड: मच्छी वाली कोठी स्थित ‘फेयर व्यू भवन’ जलकर राख, दमकल विभाग ने की कड़ी मशक्कत - पढ़ें पूरी खबर..       🌟 आज का राशिफल: 15 दिसंबर 2025 — जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल ।🌟       कुफ्टा धार में भव्य हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, समाज जागरण और सांस्कृतिक चेतना का प्रभावशाली संदेश - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल 14 दिसंबर 2025: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से मीन तक का विस्तृत हाल      

हिमाचल

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले कुलदीप पठानियां, विधायी कार्यों पर की चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

December 17, 2025 03:18 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

नई दिल्ली: (HD News); हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान गत सायं लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर दोनों नेताओं में संसदीय प्रणाली, विधायी कार्यों, भविष्य में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलनों तथा जोन स्तर के राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलनों पर गहन तथा विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान लोक सभा अध्यक्ष को अवगत करवाते हुए पठानियां ने कहा कि तपोवन धर्मशाला में 8 बैठकें आयोजित कर हि०प्र०विधान सभा द्वारा एक कैलेण्डर वर्ष के लिए निर्धारित 35 बैठकें पूर्ण की हैं। उन्होने कहा कि हमने इस कैलेण्डर वर्ष में बजट सत्र में 15, मानसून सत्र में 12 तथा शीतकालीन सत्र में 8 बैठकें आयोजित की हैं। पठानियां ने कहा कि तीनों सत्रों को मिलाकर सदन में कार्य उत्पादकता 98 प्रतिशत के लगभग रही है जो माननीय सदस्यों, पक्ष तथा प्रतिपक्ष की संसदीय प्रणाली के प्रति प्रतिबद्वता को दर्शाता है।

तपोवन में आयोजित शीतकालीन सत्र बारे ओम बिरला को अवगत करवाते हुए पठानियां ने कहा कि 8 दिनों की बैठकों के दौरान 1699 स्कूली छात्र – छात्राओं ने दर्शक दीर्घा से सदन की कार्यवाही को देखा जो सुदृढ़ लोकतन्त्र का आधार है तथा युवा पीढ़ी भी जहाँ संसदीय प्रणाली में रूचि ले रही है वहीं विश्व भर में हमारी लोकतान्त्रिक प्रणाली की लोक प्रियता बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर दोनों दिग्गजों के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 18 से 25 जनवरी, 2026 तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन तथा सम्मेलन में चर्चा के लिए लाए जाने वाले विषयों सहित देश व प्रदेश के कई सामाजिक तथा प्रशासनिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल के सेब बागवानों की बड़ी जीत: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का आदेश, नहीं कटेंगे सेब के बगीचे - पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने संसद भवन में सोनिया गांधी से की शिष्टाचार भेंट

IGMC शिमला: करोड़ों का इंफ्रास्ट्रक्चर, पार्किंग नदारद - पार्किंग न मिलने से इलाज से महरूम मरीज; कौन है जिम्मेदार ? - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में देर रात भीषण अग्निकांड: मच्छी वाली कोठी स्थित ‘फेयर व्यू भवन’ जलकर राख, दमकल विभाग ने की कड़ी मशक्कत - पढ़ें पूरी खबर..

कुफ्टा धार में भव्य हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, समाज जागरण और सांस्कृतिक चेतना का प्रभावशाली संदेश - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के कुफ़्टाधार में कल क्या है खास ? भव्य हिंदू संस्कृति समागम की तैयारियां पूरी, जानिए पूरा कार्यक्रम

छोटा शिमला स्थित उपमुख्यमंत्री के आवास पहुंचे JP नड्डा, बेटी आस्था के विवाह पर दी शुभकामनाएं

वैश्विक मंच पर गूंजा हिमाचल का नाम: ब्रिटिश संसद में विक्रमादित्य सिंह को मिला प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ सम्मान - पढ़ें पूरी खबर..

कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर