हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | January 24, 2026
हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..       राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन       आज का राशिफल: 22 जनवरी को विनायक चतुर्थी पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       "जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 जनवरी 2026 – जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए बुधवार का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे?       खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से       सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सिर्फ 'गाली' देने मात्र से नहीं लगेगा SC/ST एक्ट, जाति के आधार पर अपमान की मंशा साबित करना अनिवार्य       ​"पानी नहीं तो भारी-भरकम बिल क्यों?" श्री नयना देवी जी में विभाग के बहानों से ऊबी जनता; 25 दिनों में 10 दिन ठप रही सप्लाई - पढ़ें पूरी खबर..      

मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मैथिली ठाकुर का बड़ा फैसला, बोलीं- बॉलीवुड फिल्मों के गाने नहीं गाऊंगी

June 21, 2020 11:29 AM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लोग दुखी होने के साथ काफी गुस्से में भी हैं। कहा जा रहा है कि सुशांत फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव का शिकार हुए थे। सोशल मीडिया पर लगातार नेपोटिज्म को लेकर बहस हो रही है। लोग कुछ कलाकारों, निर्माता और निर्देशकों की फिल्मों के बॉयकॉट करने बात कह रहे हैं। इस बीच घर-घर में अपनी आवाज के हुनर से पहचान बनाने वाली गायिका मैथिली ठाकुर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक बड़ा फैसला लिया है।

सोशल मीडिया स्टार मैथिली ठाकुर छोटी सी उम्र में ही धमाल मचा रही हैं। अपने भाई अयाची और ऋषभ के साथ मिलकर फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गाने वाली मैथिली के आज दुनिया भर में चाहने वाले हैं। उनकी एक-एक वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं। खुद मैथिली भी विदेश जाकर शोज करती हैं।

लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मैथिली ठाकुर बहुत दुखी हैं और इसी वजह से उन्होंने बॉलीवुड का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। मैथिली ने अपने भाई ऋषभ ठाकुर के यूट्यूब चैनल पर इस बात का एलान किया कि अब से वो बॉलीवुड फिल्मों के गाने नहीं गाएंगी। मैथिली ने कहा कि पिछले दिनों जो घटना हुई उसने उन्हें बहुत प्रभावित किया है।मै

थिली ने कहा, 'अब से हम बॉलीवुड गानों को नहीं गाएंगे। इसकी क्या वजह है ये मुझे नहीं मालूम। समझ में नहीं आ रहा मुझे। लेकिन ये मेरे अंदर से आया तो मैंने इसे लेकर अपने पापा से भी बात की। पिछले कुछ दिनों से मेरे दिमाग में ये चीजें आती जा रही थीं। बहुत सारी चीजें हम लोग सुन रहे हैं, देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यही दिख रहा है कि कैसे गलत-गलत चीजें हो रही हैं।'

मैथिली ने आगे कहा, 'कुछ चीजें हमारे साथ भी हुई हैं लेकिन इन्हें दबा देते हैं। हम इन्हें छोड़ देते हैं और सोचते हैं कि अभी हम खुद संघर्ष कर रहे हैं। हमें जो चीजें पसंद हैं हम वो अच्छे से करेंगे और जो चीजें नहीं पसंद हैं उसे नहीं करेंगे। मैं अलग अलग भाषाओं के गीत गाती हूं। लेकिन अब से बॉलीवुड गाने हम नहीं गाएंगे।'

Have something to say? Post your comment

मनोरंजन में और

30 साल पुरानी फ्लॉप फिल्म देखते वक्त साथ रखें रुमाल, नहीं थमेंगे आंसू, IMDb पर है 9.3 रेटिंग, पढ़ें पूरी खबर..

'चाहे भंसाली बुला ले, मैं नहीं कर सकती...' कंगना रनौत ने ठुकराया था प्रियंका चोपड़ा का ये आइटम नंबर

किसकी याद में बेचैन हुईं हिना खान? कैंसर के इलाज के बीच लिखा- 'मेरे दिल के बहुत करीब है'

35 साल के सिंगर की हुई दर्दनाक मौत, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर ही गंवा दी जान

एक्ट्रेस ने 4 को-स्टार्स पर लगाए यौन शोषण के आरोप, खौफनाक घटना का किया खुलासा, मांगा इंसाफ

सलमान खान और शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ चुका है छोटू दादा, सिर्फ गोलगप्पे बेच कर डाला अरबों का खेल, देखें पूरी खबर..

Love Shaadi Drama: इस एक्ट्रेस की हुई नई-नई शादी, लोगों ने बना दिया विलेन; बोली-पब्लिक फिगर हूं इसलिए...

Taraka Ratna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका! जूनियर NTR के कजिन भाई तारक रत्न का निधन, हार्टअटैक ने ली जान

Guess Who : कर्ली बालों वाली ये क्यूट-सी बच्ची है आज बॉलीवुड की 'क्वीन', धाकड़ अंदाज से लाखों दिलों पर करती हैं राज !

कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचा हिमाचल का 9 साल का बच्चा, अमिताभ बच्चन के साथ डाली नाटी, बिग-बी भी हुए कायल