आज का राशिफल 12 फरवरी 2026: चंद्रमा का धनु में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका गुरुवार..       दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू के तल्ख तेवर: 54 हजार करोड़ की आरडीजी पर जयराम को घेरा, बोले- 'खजाना भरा था तो कर्मचारियों को क्यों तरसाया ?' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में 'ऑपरेशन क्लॉइंग बैक' का बड़ा धमाका: ज्वेलरी शॉप्स से नाखून और दांत बरामद, बेनकाब हुआ अंधविश्वास का काला खेल - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: बुधवार को इन राशियों पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से       10 फरवरी 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल       IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश      

मनोरंजन

रेखा के बंगले में गार्ड समेत 3 कोविड-19 पॉजिटिव, हाथ पर मुहर के साथ क्वारंटाइन

July 15, 2020 07:35 AM

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा अब क्वारंटाइन में हैं। रेखा को उनके बंगले में 3 कोरोनावायरस पॉजिटिव आने के बाद क्वारंटाइन किया गया है। दरअसल, रेखा के बंगले में एक सिक्योरिटी गार्ड और दो डोमेस्टिक हेल्प का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इन लोगों के पॉजिटिव आने के साथ ही बंगला सील किया हुआ है और रेखा को क्वारंटाइन किया है। रेखा के हाथ पर मुहर भी लगी है और उन्हें क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, इससे पहले सिक्योरिटी गार्ड के पॉजिटिव आने पर 11 जुलाई को एक्ट्रेस का बंगला सील कर दिया गया था। एक्ट्रेस का बंगला मुंबई के बांद्रा में है। वहीं, पहले खबर आई थी कि रेखा ने बीएमसी से अपनी टेस्ट करवाने के लिए मना कर दिया था। एक्ट्रेस नहीं चाहतीं कि बीएमसी की तरफ से उनका कोरोना वायरस का टेस्ट किया जाए। उन्होंने कहा है कि वो ख़ुद अपने टेस्ट करवाएंगी और रिपोर्ट बीएमसी को सौंपेंगी।

वहीं, दूसरी तरफ बीएमसी ने रेखा के घर के बाहर कंटोनमेंट एरिया का बोर्ड लगा दिया है और बंगले का एक हिस्सा लिया किया है, जिसमें स्टाफ मेंबर्स रहते हैं। साथ ही बीएमसी ने पूरे इलाके को सेनेटाइज भी किया है। रेखा या उनकी टीम की ओर से कोरोना वायरस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रेखा के स्टाफ से पहले बॉनी कपूर, करण जौहर के स्टाफ मेंबर भी कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं।

बता दें कि सिनेमा जगत में भी अब कोरोना का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों से सिनेमा जगत के कई लोग कोविड-19 संक्रमित हो चुके हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के सदस्य अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनके अलावा टीवी जगत के कई कलाकार भी संक्रमित हैं, इस वजह से कसौटी जिंदगी-2 की शूटिंग भी रोक दी गई है।

Have something to say? Post your comment

मनोरंजन में और

30 साल पुरानी फ्लॉप फिल्म देखते वक्त साथ रखें रुमाल, नहीं थमेंगे आंसू, IMDb पर है 9.3 रेटिंग, पढ़ें पूरी खबर..

'चाहे भंसाली बुला ले, मैं नहीं कर सकती...' कंगना रनौत ने ठुकराया था प्रियंका चोपड़ा का ये आइटम नंबर

किसकी याद में बेचैन हुईं हिना खान? कैंसर के इलाज के बीच लिखा- 'मेरे दिल के बहुत करीब है'

35 साल के सिंगर की हुई दर्दनाक मौत, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर ही गंवा दी जान

एक्ट्रेस ने 4 को-स्टार्स पर लगाए यौन शोषण के आरोप, खौफनाक घटना का किया खुलासा, मांगा इंसाफ

सलमान खान और शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ चुका है छोटू दादा, सिर्फ गोलगप्पे बेच कर डाला अरबों का खेल, देखें पूरी खबर..

Love Shaadi Drama: इस एक्ट्रेस की हुई नई-नई शादी, लोगों ने बना दिया विलेन; बोली-पब्लिक फिगर हूं इसलिए...

Taraka Ratna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका! जूनियर NTR के कजिन भाई तारक रत्न का निधन, हार्टअटैक ने ली जान

Guess Who : कर्ली बालों वाली ये क्यूट-सी बच्ची है आज बॉलीवुड की 'क्वीन', धाकड़ अंदाज से लाखों दिलों पर करती हैं राज !

कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचा हिमाचल का 9 साल का बच्चा, अमिताभ बच्चन के साथ डाली नाटी, बिग-बी भी हुए कायल