हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 21, 2026
21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..       श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर       'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों पर बरसेगी आज विशेष कृपा       SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..       अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..       चंडीगढ़ के सेक्टर 23-डी में 22 फरवरी से शुरू होगा 57वां भव्य मूर्ति स्थापना समारोह; श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन ! - कथा श्रवण करने आएं और बनें पुण्य के भागी!      

हिमाचल | ऊना

हिमाचल में करोना गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन, शादी समारोह में हुआ सामूहिक भोज का आयोजन

May 02, 2021 09:46 AM

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते हिमाचल सरकार द्वारा लागू की गई बंदिशों (कोरोना गाइडलाइन) की लोग जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। हालत यह है कि प्रतिबंध के बावजूद लोग अपने घरों में सामूहिक भोज का आयोजन कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ऊना जिला मुख्यालय से सटे कोटला खुर्द गांव में सामने आया है। जहां सरकार के नियमों को ताक पर रखकर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।  

मामला सामने आने पर प्रशासन और मीडिया की टीमें मौके की तरफ निकल पड़ी। आयोजन स्थल पर उन्हें आता देख आयोजकों ने सामूहिक भोज में जुटे मेहमानों को आनन-फानन में वहां से भगाना शुरू कर दिया। हालांकि मौके पर जिला प्रशासन द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वायड का दस्ता भी पहुंचा था लेकिन वो यहां मात्र औपचारिकताएं करती ही नजर आई। पंचायत प्रधान ने यह दावा किया कि उन्होंने शनिवार की सुबह ही कार्यक्रम के आयोजकों को इस बाबत नोटिस दिया था और उन्हें हिदायत दी गई थी कि वो किसी सामूहिक भोज का आयोजन न करें।  

मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय के समीप कोटला खुर्द गांव में शादी समारोह के दौरान सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन के तहत जारी हालिया आदेशों में एक मई से शादी में केवल मात्र 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं। जबकि सामूहिक भोज पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद यहां शादी समारोह में न सिर्फ लोगों की भीड़ उमड़ी बल्कि सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। हैरानी की बात तब हुई जब मौके पर पहुंची फ्लाइंग स्क्वायड के दस्ते ने भी आयोजकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करते हुए मात्र औपचारिकता ही निभाई।

हालांकि जब शादी समारोह में मीडिया पहुंची तो आयोजनकर्ताओं ने सामूहिक भोज में बुलाए हुए मेहमानों को वहां से भगाना शुरू कर दिया। यही नहीं, सामूहिक भोज में मेहमानों को सर्विस देने के लिए 10 से 15 वेटरों को भी बुलवाया गया था।

मौके पर पहुंचे फ्लाइंग स्क्वायड के सदस्य राजिंद्र कौशल ने कहा कि जिला प्रशासन के आदेशों के मुताबिक एक मई से सामूहिक भोज के आयोजन पर प्रतिबंध लागू किया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि यहां कार्यक्रम में केवल 20 लोग ही मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..