हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | December 13, 2025
वैश्विक मंच पर गूंजा हिमाचल का नाम: ब्रिटिश संसद में विक्रमादित्य सिंह को मिला प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ सम्मान - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 13 December 2025; शनिवार को शनि देव किस पर होंगे मेहरबान? जानिए मेष से मीन तक का हाल..       कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: खाने की चीज समझकर चबाया 'मौत का गोला', धमाके से उड़ा गाय का जबड़ा; इलाके में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल सरकार में 'ऑल इज वेल' का भ्रम टूटा: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अल्टीमेटम- 'अफसरशाही पर कसें नकेल'; सड़कों पर रोती रहीं नर्सें, नदारद रहे मंत्री - पढ़ें पूरी खबर       युग हत्याकांड: इंसाफ की आस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, हाईकोर्ट के फैसले को कड़ी चुनौती, शीर्ष अदालत में न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: शुक्र देव की कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें 12 दिसंबर का भविष्यफल       🔥 Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक—हिमाचल में इस दिन बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी के प्रबल संकेत - पढ़े पूरी खबर       गुरुवार का राशिफ़ल: 11 दिसंबर 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....      

हिमाचल | चंबा

जनसभा में वीरभद्र को याद कर भावुक हुईं कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह, बोली - बहुमत की आड़ में बीजेपी कर रही है तानाशाही, पढ़े पूरी खबर

October 09, 2021 10:12 PM

भरमौर : (हिमदर्शन न्यूज़); मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने शनिवार को भरमौर के चौरासी परिसर पर माथा टेकने के बाद पहली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान दिवंगत वीरभद्र सिंह को याद कर वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के पद चिह्नों पर चलकर ही यह चुनाव लड़ा जाएगा। जनता को विश्वास दिलाया कि वह जीतीं तो पीएम मोदी से जनजातीय क्षेत्र पांगी की चैहणी सुरंग, होली-उतराला सुरंग के निर्माण का मुद्दा उठाएंगी। भरमौर के बाद उन्होंने लिल्ह में भी जनसभा को संबोधित किया।

इससे पहले पूर्व मंत्री व विधायक आशा कुमारी ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी वीरभद्र सिंह द्वारा करवाए गए कार्यों को लेकर व उनकी कमी को लेकर भावुक हो गए। भरमौरी विधायक द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उन पर जमकर बरसे। कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर विधायक का कोई लेना-देना नहीं हैं।

बहुमत की आड़ में बीजेपी कर रही है तानाशाही - प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि बहुमत की आड़ में बीजेपी ने एक ऐसी तानाशाही सत्ता की स्थापना की है जिसमें हर वर्ग की आवाज़, उनके अधिकार, उनकी उम्मीदें कुचले जा रहे हैं। चाहे किसानों की आंखों से गिरते खून के आंसू हों, या महंगाई से कटती आम आदमी की जेब हो, चाहे महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा हो, या पिछड़े वर्गों के लिए जीवनदाई अन्न हो, मोदी सरकार ने अपने कुशासन से कांग्रेस द्वारा स्थापित विशाल, विकसित भारत को छिन्न छिन्न कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार यह नहीं जानती कि जनता अब थक चुकी है, वह परिवर्तन चाहती है। जनता को अपने मत की शक्ति का पूरा आभास है। हिमाचल की जनता मोदी जी की आंखें खोलना चाहती है और यह बतलाना चाहती है कि वह कांग्रेस के साथ है, वह सच्चे विकास के साथ है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी की जनता स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी के स्वप्नों से रचित इस उन्नतिशील क्षेत्र को भाजपा के चंगुल से बचाएगी और राजा साहब के अपूर्ण कुछ कार्यों और विचारों को पूरा करने और उनकी विरासत को सहेजे रखने में मेरा साथ देगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

वैश्विक मंच पर गूंजा हिमाचल का नाम: ब्रिटिश संसद में विक्रमादित्य सिंह को मिला प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ सम्मान - पढ़ें पूरी खबर..

कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: खाने की चीज समझकर चबाया 'मौत का गोला', धमाके से उड़ा गाय का जबड़ा; इलाके में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल सरकार में 'ऑल इज वेल' का भ्रम टूटा: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अल्टीमेटम- 'अफसरशाही पर कसें नकेल'; सड़कों पर रोती रहीं नर्सें, नदारद रहे मंत्री - पढ़ें पूरी खबर

युग हत्याकांड: इंसाफ की आस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, हाईकोर्ट के फैसले को कड़ी चुनौती, शीर्ष अदालत में न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

🔥 Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक—हिमाचल में इस दिन बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी के प्रबल संकेत - पढ़े पूरी खबर

संजय अवस्थी केस में हाईकोर्ट सख्त: राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश, कानूनी प्रक्रिया तेज़—जानें पूरा मामला

हिमाचल पुलिस का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर वर्दी के दुरुपयोग पर कड़ा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर निलंबन से सेवा समाप्ति तक कार्रवाई - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में जल-प्रबंधन की बड़ी नाकामी: कहीं टंकियां छलक रहीं, कहीं लोगों को बूंद भी नहीं मिल रही - पढ़ें पूरी खबर..