Tuesday | November 24, 2026
यूक्रेन का लीबिया स्थित रूसी नौसैनिक अड्डे पर ड्रोन हमला, काला सागर से बाहर बढ़ा युद्ध का दायरा       भारत और नेपाल के बीच संबंधों को मिली नई रफ्तार, पीएम मोदी ने 1.62 अरब डॉलर के विकास पैकेज का किया ऐलान       वेलिंग्टन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत के WTC फाइनल समीकरण पेचीदा, 26 नवंबर से दूसरा टेस्ट       ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच आज, सीरीज में बराबरी के इरादे से उतरेगी इंग्लिश टीम       राइजिंग स्टार एशिया कप 2026: आज अंतिम ग्रुप मैच में यूएई से भिड़ेगी तिलक वर्मा की इंडिया-ए टीम       डी गुकेश आज से शुरू करेंगे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप खिताब बचाने का अभियान, सिंदारोव से होगी कड़ी टक्कर       प्रसिद्ध पार्श्वगायक के लाइव कॉन्सर्ट में उमड़ा जनसैलाब, सुरों की महफिल ने जीता दिल       सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व आज, देश-विदेश के गुरुद्वारों में गूंज रही गुरबाणी       कार्तिक पूर्णिमा आज: ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ पवित्र नदियों में स्नान-दान, हरि और हर की संयुक्त आराधना का महायोग       विदेशी निवेशकों (FIIs) का भारतीय बाजार पर भरोसा कायम, नवंबर में अब तक ₹1.08 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश      

हिमाचल | शिमला

जुब्बल-कोटखाई में निर्दलीय प्रत्याशी चेतन ब्रागटा के जन समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, उड़े कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी के होश, पढ़े पूरी खबर..

October 27, 2021 09:06 PM
Om Prakash Thakur

शिमला : (हिमदर्शन न्यूज़); चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश के कोटखाई में बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा की स्वाभिमान रैली का आयोजन हुआ। निर्दलीय प्रत्याशी की रैली में भारी जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा की पत्नी पुष्पा बरागटा भी मौजूद रहीं। सभा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पुष्पा बरागटा फूट-फूट कर रोईं।

जनसभा को संबोधित करते हुए चेतन बरागटा ने कहा कि मैं एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहा हूं। बावजूद इसके कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे को छोड़कर सिर्फ मुझको ही टारगेट कर रहे हैं। इससे में काफी हैरान हूं। दो राष्ट्रीय स्तरीय पार्टियां उपचुनाव में एक टीम बनकर मुझे टारगेट कर रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कांग्रेस और भाजपा मिलकर मेरे खिलाफ उपचुनाव लड़ रही हैं।

चेतन बरागटा ने कहा कि मेरा टिकट कटना एक बहुत बढ़ा षड्यंत्र है। षड्यंत्र रचने वाले आज जरूर भाजपा के साथ खड़े हैं। लेकिन क्षेत्र की जनता जानती है कि उन्होंने हमेशा कांग्रेस की बी टीम के रुप में कार्य किया है। ऐसे लोग आज भाजपा का झंडा उठाकर चल रहे हैं, जो हमेशा चुनाव के समय कांग्रेस के साथ खड़े रहे। ये लोग हमेशा स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा की कटाक्ष करते थे। जिन लोगों ने पार्टी को खून पसीने से सिंचा उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज वह क्षेत्रवासियों के मान-सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। क्षेत्र की जनता षड्यंत्रकारियों को चुनावों में अपने मतों से जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सेब चुनाव चिह्न मुझे मेरे पिता के आशीर्वाद से मिला है।

जुब्बल-कोटखाई में अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, देखें वीडियो

वहीं जुब्बल कोटखाई उपचुनाव के आखिरी दिन प्रचार में उतरे केन्द्रीय मंत्री भी इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बड़ा संकेत दे गए है। उन्होंने जुब्बल कोटखाई में प्रचार के दौरान किसी भी प्रत्याशी का नाम लिए बगैर कहा कि "जिन लोगों ने अपना जीवन भारतीय जनता पार्टी को दे दिया है, जिन लोगों ने पार्टी को उठाने का काम किया है, जो पार्टी के लिए समर्पित है, जिन लोगों ने पार्टी को जुब्बल-कोटखाई में खड़ा किया, आप उनको बढ़चढ़ कर वोट दें, इसमे किसी के मन में कोई संकोच नही रहना चाहिए।"

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की वार्ता, सीमा पर तनाव कम करने पर जोर

देव दीपावली पर आज 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, प्रदोष काल में दीपदान और भव्य गंगा महाआरती की तैयारी

शिमला: विकासनगर में दंपति से मारपीट के 19 दिन बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांग रहे रवि कुमार दलित, SC-ST-OBC के मुद्दों पर कांग्रेस नेतृत्व को घेरा; पूछा—सामाजिक न्याय की आवाज सुनने के लिए समय क्यों नहीं?

शिमला के संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 22 दिन बाद पुलिस ने दबोचा आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के निजी होटल में संदिग्ध हालात में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..