हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 पशु मित्रों की भर्ती, मानदेय बढ़ा, हर पंचायत में आपदा यूनिट, HPTDC कार्यालय धर्मशाला शिफ्ट , पढ़ें पूरी खबर       राष्ट्र मण्डल सम्मेलन 2025: राष्ट्र मण्डल सम्मेलन से पहले कुलदीप पठानियां पहुंचे तपोवन, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, संभाली मेजबानी की जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफल: 28 जून 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       शिमला में बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से बस दीवार से टकराई निजी बस, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला के तपोवन में रचेगा इतिहास: पहली बार आयोजित होगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 27 जून 2025; जानें 12 राशियों का राशिफ़ल.       श्री रघुनाथ मंदिर, इंजनघर संजौली में 28 जून से रासलीला महोत्सव, भक्तों को आमंत्रण, पढ़ें पूरी ख़बर       शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: किन राशियों के लिए शुभ, जानिए शुक्र गोचर में शुभ फल पाने के उपाय..       हिमाचल में बारिश का कहर: बादल फटे, 9 से ज्यादा लोग लापता, 2 के शव बरामद, 2000 से अधिक टूरिस्ट फंसे, पढ़ें पूरी खबर       गुरुवार का राशिफ़ल: 26 जून 2025; आज के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें आज का राशिफल....      

हिमाचल | कुल्लू

निरमंड में जंगली जानवरों की दहशत, सड़क के पास झाड़ियों में मिला 64 वर्षीय व्यक्ति का शव, तेंदुए के हमले की आशंका..

December 30, 2021 11:49 AM
तेंदुए की सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में निरमंड खंड के तहत गोशाला में कार्य करने वाले मजदूर की जंगली जानवर ने नोचकर लहुलुहान कर दिया और व्यक्ति की मौत हो गई है। शव की शिनाख्‍त दोमिक दोप्पो निवासी नीचखांटगा झारखंड के रूप में हुई है।

आनी: (हिमदर्शन समाचार); निरमंड की गडेज पंचायत के बायल में बीती रात करीब आठ बजे झारखंड निवासी एक व्यक्ति को तेंदुए ने बूरी तरह से नोचकर मौत के घाट उतार दिया है। स्थानीय गडेच पंचायत के प्रधान ताराचंद कायथ ने बताया कि व्यक्ति सामान लेने बायल जाता था। जिसे रात को तेंदुए ने आते -जाते समय बायल सड़क से 50-60 फीट नीचे घसीटा है। व्यक्ति के गर्दन के उपर की साइड पूरी नोची हुई है। सिर की खोपडी इस कदर नोची है कि पहचानी नहीं जाती।

उन्होंने कहा कि सुबह सीआईएसएफ के जवानों ने पैट्रोलिंग के दौरान सड़क किनारे खून देखा और शव की शिनाख्त की जिसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों और स्थानीय प्रधान को दी। जिप सदस्य देवेन्द्र नेगी और प्रधान ने पूलिस और वन विभाग को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो शव को बूरी तरह से नोचा हुआ पाया।

डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने बताया कि मृतक 64 वर्षीय व्यक्ति दोमिक दोप्पो पुत्र निकोदिन दोप्पो निवासी नीचखंटगा झारखंड से है। उन्होंने कहा कि बायल के बीच भालटा शिगर गौशाला से पांच सौ मीटर दूर झाडियों में उक्त व्यक्ति मृत पाया गया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर मृतक की शिनाख्त करने के बाद शव को कब्जे में लिया जिसे नागरिक अस्तपात निरमंड में पोस्टमाॅर्टम करवाने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। जबकि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय पंचायत ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 पशु मित्रों की भर्ती, मानदेय बढ़ा, हर पंचायत में आपदा यूनिट, HPTDC कार्यालय धर्मशाला शिफ्ट , पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्र मण्डल सम्मेलन 2025: राष्ट्र मण्डल सम्मेलन से पहले कुलदीप पठानियां पहुंचे तपोवन, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, संभाली मेजबानी की जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से बस दीवार से टकराई निजी बस, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला के तपोवन में रचेगा इतिहास: पहली बार आयोजित होगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में बारिश का कहर: बादल फटे, 9 से ज्यादा लोग लापता, 2 के शव बरामद, 2000 से अधिक टूरिस्ट फंसे, पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में समय से पहले पहुंचा मानसून ! 27 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, सभी जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले - वो एक युगदृष्टा योद्धा थे, पढ़ें पूरी खबर..

तिब्बती स्कूल जोंगसर के 162 विद्यार्थियों ने विधान सभा का किया अवलोकन, अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने समझाई संसदीय प्रणाली, पढ़ें पूरी खबर..

मरम्मत कार्य के चलते 24 जून को दाड़लाघाट और आसपास के इलाकों में दिनभर बिजली बंद रहेगी, विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार शैड की छत पर गिरी, चारों सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..