Wednesday | October 07, 2026
हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..       "इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..       एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट       त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल       आज का राशिफ़ल : 7 सितम्बर 2026; आज का दिन आपके लिए क्या नए अवसर लेकर आ रहा है? जानिए अपनी राशि का हाल।       आज का पंचांग, 7 अक्टूबर 2026: मघा श्राद्ध का विशेष संयोग, जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त       हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..       BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका      

हिमाचल | ऊना

हिमाचल में भाजपा सरकार के संरक्षण में शराब माफिया, जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए सरकार जिम्मेदार : मुकेश अग्निहोत्री

January 22, 2022 07:40 PM

ऊना : (हिमदर्शन समाचार); नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार पर शराब माफिया को लेकर कड़ा प्रहार किया है। शनिवार को जारी प्रेस बयान में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार जहरीली शराब से लोगों के मरने के बाद इस मामले की तह तक पहुंचने के स्थान पर माफिया को बचाने के लिए राजनीति करने की बात कर रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि माफिया किसी राजनीतिक दल से क्यों ना हो ? उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

अग्निहोत्री ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि 4 साल में भाजपा सरकार के संरक्षण में शराब माफिया अन्य माफिया फले फूले हैं। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग पुलिस व अन्य विभाग इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए माफिया पर कार्रवाई होनी चाहिए। वह किसी भी राजनीतिक दल का हो।

उन्होंने कहा कि सरकार बताएं कि क्या कांग्रेस के किसी नेता ने किसी को भी बचाने के लिए फोन किया है क्या ? कभी किसी ने किसी माफिया का संरक्षण किया है ? उन्होंने कहा कि 4 साल सरकार भाजपा की है संरक्षण भाजपा का है और केवल और केवल आरोप के लिए कांग्रेस का नाम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम फिर कह रहे हैं कि कोई भी हो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि माफिया किसी दल का नहीं होता बल्कि माफिया समाज विरोधी होता है और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन भारतीय जनता पार्टी ना तो शराब माफियाओं पर कार्रवाई कर पाई , ना खनन माफिया पर कार्रवाई कर पाई , ना भू माफिया पर कार्रवाई कर पाई , न लूट वालों पर कार्रवाई कर पाई, भाजपा के नेता सब को जेब में डाल कर के घूमते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 4 सालों में गली मोहल्ले में शराब की दुकानें खुल गई है , अवैध शराब का कारोबार फैल गया है, घर द्वार पर शराब की डिलीवरी होने लगी है। यह जयराम सरकार की विफलता है। मुकेश ने कहा कि हम डंके की चोट पर कह रहे हैं कि यह सरकार का संरक्षित माफिया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जहरीली शराब ने चिरागों को बुझा दिए है और भाजपा सरकार सिर्फ राजनीति करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं कार्यवाही का है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार कार्रवाई करें, सख्त कार्रवाई करें।उन्होनें कांग्रेस पार्टी माफिया के विरुद्ध है और माफिया के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रही है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए, अपनी नालायकी पर पर्दा डालने के लिए राजनीति का सहारा नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि 4 साल अवैध शराब का कारोबार हो रहा है और अब जहरीली शराब से लोगों के मरने का मामला आया तो कार्रवाई की बात हो रही है ।उन्होंने कहा कि क्या सरकार हादसा हो तभी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि दाल में काला है, सरकार का संरक्षण है, इसलिए इसके लिए सरकार जिम्मेदार है भाजपा जिम्मेदार है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में एक्टिव, हिमाचल में मौन... राहुल गांधी का यह कैसा दोहरा मापदंड? AAP ने कांग्रेस सरकार की लचर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में करवट लेगा मौसम: अगले 5 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं