हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 14, 2026
हिमाचल विधानसभा: 15 को पत्रकार दीर्घा और 16 को सर्वदलीय बैठक, स्पीकर पठानियां ने की रचनात्मक सहयोग की अपील - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला: सुक्खू सरकार को 31 मई की अंतिम डेडलाइन, पुनर्सीमांकन के बहाने नहीं टलेंगे चुनाव - जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कुछ कहा..       आज का राशिफल 12 फरवरी 2026: चंद्रमा का धनु में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका गुरुवार..       दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू के तल्ख तेवर: 54 हजार करोड़ की आरडीजी पर जयराम को घेरा, बोले- 'खजाना भरा था तो कर्मचारियों को क्यों तरसाया ?' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में 'ऑपरेशन क्लॉइंग बैक' का बड़ा धमाका: ज्वेलरी शॉप्स से नाखून और दांत बरामद, बेनकाब हुआ अंधविश्वास का काला खेल - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: बुधवार को इन राशियों पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से       10 फरवरी 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल      

हिमाचल | चंबा

हिमाचल दिवस पर CM कर सकते हैं कई बड़े ऐलान, आज चंबा में राज्य स्तरीय समारोह, पढ़े पूरी खबर..

April 15, 2022 09:39 AM

चम्बा: (हिमदर्शन समाचार); हिमाचल दिवस पर आज चंबा में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नाराज कर्मचारियों को मनाने, वेतन विसंगति दूर करने, SMC अध्यापक, आउटसोर्स कर्मचारियों, पुलिस बैंड इत्यादि को लेकर बड़े ऐलान कर सकते हैं।

चंबा में मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और वन मंत्री राकेश पठानिया भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसी तरह प्रत्येक जिला में मंत्रियों द्वारा समारोह का अध्यक्षता की जाएगी। चुनावी साल में ज्यादातर मंत्रियों की ड्यूटी उनके संबंधित जिला में लगाई गई हैं।  

मंडी में जल शक्ति एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शिमला में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, कांगड़ा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, लाहौल स्पीति के केलोंग में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा और ऊना में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्य अतिथि होंगे।

कुल्लू में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, सोलन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सिरमौर के नाहन में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और बिलासपुर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण करेंगे। जनजातीय जिला किन्नौर के रिकोंगपियों में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज और हमीरपुर में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

इसलिए मनाया जाता है हिमाचल दिवस

15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया। 25 जनवरी 1950 को हिमाचल को ग श्रेणी राज्य राज्य बनाया गया। 1 नवम्बर 1956 को केंद्र शासित राज्य घोषित किया गया, जबकि 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया है और देश का 18वां राज्य बना।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल विधानसभा: 15 को पत्रकार दीर्घा और 16 को सर्वदलीय बैठक, स्पीकर पठानियां ने की रचनात्मक सहयोग की अपील - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला: सुक्खू सरकार को 31 मई की अंतिम डेडलाइन, पुनर्सीमांकन के बहाने नहीं टलेंगे चुनाव - जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कुछ कहा..

दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू के तल्ख तेवर: 54 हजार करोड़ की आरडीजी पर जयराम को घेरा, बोले- 'खजाना भरा था तो कर्मचारियों को क्यों तरसाया ?' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में 'ऑपरेशन क्लॉइंग बैक' का बड़ा धमाका: ज्वेलरी शॉप्स से नाखून और दांत बरामद, बेनकाब हुआ अंधविश्वास का काला खेल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..

विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से

IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर