हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | October 23, 2025
आज का राशिफल: 23 अक्टूबर 2025; मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यवाणी - पढ़ें विस्तार से..       🌸 भाई दूज 2025: आज बहनें करें भाई की लंबी आयु की कामना, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व       🐾 हिमाचल: झाड़ियों से निकलकर खेतों में काम कर रहे लोगों पर टूट पड़ा तेंदुआ, छह ग्रामीण घायल - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 22 अक्टूबर 2025 : गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर बना शुभ संयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगा धन और सौभाग्य - पढ़ें आज का राशिफ़ल       “धामी में दिवाली की धूम: पत्थरों की बरसात से सजी सदियों पुरानी परंपरा, मां भद्रकाली के नाम समर्पित खेल” - देखें पूरी खबर..       हिमाचल में चार जगहों पर आग की घटनाएँ: शिमला, रामपुर, नगरोटा बगवां और मणिकर्ण में तबाही, कई दुकानें और होटल जले - पढ़ें विस्तार से ..       आज का राशिफल - 21 अक्टूबर 2025: जानिए अपनी राशि की विशेष भविष्यवाणी       दीपावली की रात कसोल में कहर: होटल में लगी भीषण आग, पर्यटक बाल-बाल बचे - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 20 अक्टूबर 2025; कन्या राशि में चंद्रमा का प्रभाव, आत्मविश्वास और विवेक से सफलता के संकेत - पढ़ें आज का राशिफ़ल..       शिमला में भीषण आग: 10 कमरों का मकान जलकर राख, पानी की कमी से आग पर काबू नहीं पाया जा सका - पढ़ें विस्तार से..      

हिमाचल | कुल्लू

हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस,12 लोगों की मौत, 4 घायल, पढ़े पूरी खबर

July 04, 2022 10:57 AM

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में अभी तक 12 लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

क्योंकि पांच से छह और शव बस के नीचे फंसे हुए हैं। तहसीलदार सैंज हीरालाल ने बताया कि राहत कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में अभी तक 12 लोगों के शव खाई से निकाले जा चुके हैं। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है।

बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही मृतकों का सही आंकड़ा सामने आएगा। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में कुल 15 से अधिक लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। चार लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य में लगा है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

🌸 भाई दूज 2025: आज बहनें करें भाई की लंबी आयु की कामना, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

🐾 हिमाचल: झाड़ियों से निकलकर खेतों में काम कर रहे लोगों पर टूट पड़ा तेंदुआ, छह ग्रामीण घायल - पढ़ें पूरी खबर..

“धामी में दिवाली की धूम: पत्थरों की बरसात से सजी सदियों पुरानी परंपरा, मां भद्रकाली के नाम समर्पित खेल” - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में चार जगहों पर आग की घटनाएँ: शिमला, रामपुर, नगरोटा बगवां और मणिकर्ण में तबाही, कई दुकानें और होटल जले - पढ़ें विस्तार से ..

दीपावली की रात कसोल में कहर: होटल में लगी भीषण आग, पर्यटक बाल-बाल बचे - पढ़ें पूरी खबर

आज का राशिफल: 20 अक्टूबर 2025; कन्या राशि में चंद्रमा का प्रभाव, आत्मविश्वास और विवेक से सफलता के संकेत - पढ़ें आज का राशिफ़ल..

शिमला में भीषण आग: 10 कमरों का मकान जलकर राख, पानी की कमी से आग पर काबू नहीं पाया जा सका - पढ़ें विस्तार से..

🪔 विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश व देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

धनतेरस 2025 : धनतेरस पर शिमला में उमड़ी भीड़, बाजारों में खरीदारी का जश्न, लोअर बाजार में कदम रखना हुआ मुश्किल - देखें पूरी खबर..

⚡ हिमाचल में फ्री बिजली का खेल खत्म: अब सिर्फ जरूरतमंद को सब्सिडी, बाकी को चुकाना होगा पूरा बिल ! - पढ़ें पूरी खबर..