आज का पंचांग : 8 जून 2025, आज ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी तिथि, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       आज का राशिफल: 8 जून 2025: रविवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का राशिफ़ल..       केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ हुई सुरक्षित लैंडिंग, क्षतिग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर, पढ़ें पूरी खबर       ICICI बैंक की महिला कर्मचारी ने किया बड़ा फ्रॉड, 100 से ज्यादा खातों से FD के पैसे निकाल शेयर बाजार में डुबोए..       शिमला सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व, नमाज में मांगी अमन और भाईचारे की दुआ, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : शनिवार, 07 जून 2025 ; निर्जला एकादशी एवं शनि देव के विशेष दिन पर जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल..       आज का पंचांग | 07 जून 2025, (शनिवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल       अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | मंडी

हिमाचल: मंडी में नेपाली नागरिक बनकर रह रही चीन की महिला गिरफ्तार, नकदी और फर्जी दस्तावेज बरामद,पढ़ें पूरी खबर..

October 26, 2022 09:53 AM
सांकेतिक फ़ोटो

मंडी: दिल्ली के मजनू के टीला के बाद अब जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में तिब्बती कॉलोनी में रह रही चीन की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के पास नेपाल और चीन की नागरिकता संबंधी दस्तावेज, 6.50 लाख रुपये नकदी और दो सिमकार्ड बरामद हुए हैं।

महिला के पास चीन का वीजा भी मिला है, जबकि भारत में वह नेपाल के वीजा से पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां जासूसी के एंगल से जांच कर रही हैं। वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौर हो कि इससे पहले ज्यादातर धर्मशाला और मैक्लोडगंज में नेपाली नागरिक बनकर रहने वाली चीन की महिला काई रुओ को जासूसी के आरोप में दिल्ली के मजनू के टीला से गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला मजनू के टीला में भी रह रही थी। सूत्रों के अनुसार तिब्बतियन कॉलोनी चौंतड़ा में महिला की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

30 सितंबर को चौंतड़ा में इसके पहुंचने की जानकारी पुलिस को मिली थी। कालोनी में सैकड़ों तिब्बती समुदाय के लोग रहते हैं। ऐसे में चीन की महिला के कालोनी में मिलने से तिब्बती लोगों में हड़कंप मच गया है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि गिरफ्तार महिला के पास चीन और नेपाल की नागरिकता से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं।

महिला यहां क्यों ठहरी थी, इसकी जांच की जा रही है। रविवार को पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया था, जहां से चार दिन की रिमांड पर भेजा गया था। बुधवार को उसे फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस आईपीसी की धारा 420, 467, 168 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है। तिब्बती समुदाय के लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की है।

- शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक, मंडी

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व, नमाज में मांगी अमन और भाईचारे की दुआ, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल

अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..

हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..

कुनिहार में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार मकान की छत पर गिरी, डॉक्टर की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में कोविड को लेकर अलर्ट जारी: IGMC में 150 ऑक्सीजन बेड तैयार, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, पढ़ें पूरी खबर..

📺 ब्लैकमेलिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया 'ए स्टार न्यूज़' चैनल का मालिक, मांगी थी दो लाख रुपये और एक गाड़ी की रिश्वत, विजिलेंस ने दबोचा, पढ़ें पूरी खबर..

झारखंड विधान सभा की लोक उपक्रम समिति ने हिमाचल विधान सभा का दौरा किया, अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट

"विमल नेगी मौत मामला: इंसाफ या राजनीति ? CBI जांच के बीच गरमाई सियासत, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने" पढ़ें पूरी खबर..