Thursday | October 29, 2026
भारतीय फुटबॉल में शर्मनाक पतन का दौर जारी, वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में फजीहत के बाद कोच को किया गया बर्खास्त       अखाड़े में फिर गूंजी भारत की दहाड़, तमाम विवादों को पछाड़ते हुए भारतीय पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में गाड़े झंडे       टीम इंडिया में 'सुपरस्टार कल्चर' पर चला बीसीसीआई का चाबुक, खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गजों की छुट्टी तय       आईटी सेक्टर में 'एआई' ने मचाई भयंकर तबाही, दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू, लाखों नौकरियों पर मंडराया काला साया       सेमीकंडक्टर रेस में टाटा और रिलायंस की सीधी टक्कर, भारत बना दुनिया का नया सिलिकॉन वॉर-रूम       10 मिनट डिलीवरी के तिलिस्म पर सरकारी हंटर, क्विक कॉमर्स कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर उठे गंभीर सवाल       शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली, सेंसेक्स औंधे मुंह गिरा, निवेशकों के डूबे लाखों करोड़       बॉलीवुड के 'पावर कपल' के रिश्ते में आई दरार? सोशल मीडिया से तस्वीरें डिलीट होने के बाद गॉसिप बाजार गर्म       हॉलीवुड में बजा भारतीय सिनेमा का डंका, ऑस्कर विजेता डायरेक्टर की पैन-ग्लोबल फिल्म में लीड रोल करेंगी दीपिका       नई वेब सीरीज 'सत्यचक्र' पर भड़का सियासी बवाल, मेकर्स पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का गंभीर आरोप      

हिमाचल | चंबा

संदेह के घेरे में हिमाचल मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती, चम्बा में RTI से हुआ ये खुलासा, फर्जीवाड़े के पीछे कौन ? पढ़ें पूरी खबर..

December 02, 2022 09:25 AM

हिमाचल में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का धंधा जोर-शोर से चल रहा है। चम्बा में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का मामला उजागर होने के बाद चम्बा पुलिस ने महिला पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। इस जालसाजी के पीछे कौन है ? क्या जिला चंबा में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाला गिरोह सक्रिय है ? शिक्षा विभाग के लोगों का उनसे तालमेल है ? जिला चंबा में फर्जी प्रमाण पत्र पांचवी , आठवीं , दसवीं, जमा 2 , व स्नातक तक के बनाने वाला गिरोह सक्रिय है ? क्या किसी एजेंसी ने इसकी निष्पक्ष जांच की है ? शिक्षा विभाग के लोगों का इस फर्जीवाड़े वालों से कोई तालमेल है ? विभिन्न विभागों में कितने इस प्रकार के लोगों को फर्जीवाड़ा के कारण नौकरियां दी गयी हैं ? प्रशासनिक उदासीनता के कारण फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के विरुद्ध आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

चंबा , 2 दिसंबर ( स्वर्ण दीपक रैणा); चम्बा में जाल साजी कर फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर महिला ने मल्टिटास्क वर्कर की नौकरी हासिल की है यह खुलासा RTI में हुआ है। इस पर जो विचारणीय पहलू है वो यह है की महिला तो अनपढ़ है। गांव की है। 2003 में उसकी शादी हो गयी थी। 4 उसके बच्चे भी हैं। उस के पीछे कौन लोग हैं जिन्होंने उसके लिये यह फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया ? क्या जिला चंबा में फर्जी तरीके से शिक्षा के प्रमाणपत्रों का धंधा फलफूल रहा है। शिक्षा विभाग की मिलीभगत से यह काम हो रहा है ?

गिलमा का फर्जीवाड़े के पीछे कौन लोग हैं इसकी जांच जरूरी है ? गिलमा को जो नौकरी दी गयी उसमें गहरा षडयंत्र नजर आ रहा है। RTI के तहत जो जानकारी शिक्षा विभाग ने दी है जो रिजल्ट शीट खंड शिक्षा मैहला 2 द्वारा जारी की गई है उसमें गिलमा को 4 नम्बर पर दर्शाया गया है उससे पहले के लोगों को absent दर्शाया गया है। एक उम्मीदवार के जो 8 नम्बर पर है उसके प्रमाणपत्रों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

अब पुलिस को यह देखना होगा गिलमा के पीछे कौन सा गिरोह काम कर रहा है ? कितने दूसरे लोगों को इस प्रकार फर्जीवाड़े द्वारा नौकरियों को दिया गया है। गिलमा अकेली किसी प्रकार का शपथपत्र अदालत में नहीं बनवा सकती तो उसके साथ वो कौन सी शख्सियत थी जिसने उससे वो शपथ पत्र बनवाया ?

उसको जिलाधीश चंबा के पास कौन लोग लेकर गये ?RTI में उसने जो दूसरे कागज व प्रमाण पत्र जमा करवाये हैं वो भी संदेह के घेरे में हैं ?

ठीक इसी प्रकार इसी ग्राम पंचायत के स्कूल हुरेड में मेघो नाम की महिला को जो नौकरी दी गयी है उसकी भी जांच होनी चाहिये। क्योंकि RTI में जो सूचना 2013 व 2022 में दी गयी है। उसमें मेघो नाम की महिला को अपंग होने के कारण नौकरी दी गयी है। लेकिन उसके पास किसी भी मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी अपंगता का सर्टिफिकेट नहीं है ? जो सर्टिफिकेट RTI में 2013 वे 2022 में दिया गया है वो मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट है । न की अपंगता प्रमाण पत्र है ? अपंगता प्रमाण पत्र हिमाचल में मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किये जाते हैं। जबकि मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जब किसी को सरकारी नौकरी मिल जाती है तो उस पत्र को लेकर वो हॉस्पिटल जाता है तो ओपीडी में जो भी डॉक्टर होते हैं उसको प्रमाण पत्र जारी कर देते हैं। 

मल्टी टास्क वर्कर के जो साक्षात्कार शिक्षा खंड मैहला 2 हरदासपुरा में हुए वो संदेह के घेरे में हैं क्योंकि उप मंडल अधिकारी नागरिक इस में बैठे ही नहीं थे ? उनके पास खंड शिक्षा विभाग के लोग रिजल्ट शीट लेकर गये उन्होंने उस पर हस्ताक्षर कर दिये बस ? उनको वास्तविकता का पता ही नहीं चलने दिया गया ?

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

ब्रिक्स संसदीय मंच के समापन के बाद सीधे सिहुंता पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, साझा किए अनुभव

विधायी संस्थाओं की प्रभावशीलता पर निर्भर है लोकतंत्र की मजबूती: कुलदीप पठानिया

हिमाचल में करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान: अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के सुन्नी क्षेत्र से 55 वर्षीय अस्वस्थ व्यक्ति लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट - पढ़ें पूरी खबर..

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: हिमाचल में Engineer-in-Chief को तत्काल पद से हटने का हाई कोर्ट का फरमान - 11 नवंबर तक नई नियुक्ति का अल्टीमेटम - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर के कानम गांव में आग का तांडव: 3 मकान और 2 गोशालाएं जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार: PWD के प्रमुख अभियंता का सेवा विस्तार अवैध करार, तत्काल पद छोड़ने के आदेश

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा: 29 अक्टूबर से बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

मंडी के सरकाघाट में दर्दनाक हादसा: गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से मां की मौत, बेटी अस्पताल में भर्ती

हिमाचल में करोड़ों के घोटाले का खुलासा! पूर्व विधायक के बेटे, निर्माण कंपनी और तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज – पढ़ें पूरी खबर