त्योहारी सीजन में सस्ता हुआ सोना-चांदी: एक महीने में चांदी 17.6% टूटी, जानें आज के ताजा भाव       शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर       धनतेरस 2026: 6 नवंबर को सिर्फ 1 घंटा 56 मिनट रहेगा सबसे शक्तिशाली मुहूर्त; सोना-चांदी न सही, चुपचाप घर ले आएं ये ₹10 की चीज, साल भर खाली नहीं होगी तिजोरी! - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम       ज्योतिर्मठ में हेलीकॉप्टर हादसा: खराब मौसम में उड़ान बनी काल, छह लोगों की मौत; सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल       सन फार्मा के मुनाफे में गिरावट, Organon अधिग्रहण से जुड़ा खर्च बना बड़ी वजह; स्पेशियलिटी दवाओं की बिक्री मजबूत       भारतीय रुपये में डॉलर के मुकाबले 33 पैसे की मजबूती, 94.93 पर बंद हुआ रुपया; शेयर बाजार की तेजी से मिला सहारा       शेयर बाजार में अक्टूबर के आखिरी दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की शानदार मासिक बढ़त; IT शेयरों में जबरदस्त उछाल       युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर चयनकर्ताओं से की बड़ी मांग, वनडे टीम में मौका देने की वकालत       कुश्ती में भारत की मनिषा भांभलवा ने रचा इतिहास, सीनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला स्वर्ण पदक      

खेल

Women's T20 WC: पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, 23 को चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है सामना

February 21, 2023 09:22 AM

Women's T20 WC: पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, 23 को चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है सामना

भारत ने ग्रुप-बी के अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस सिस्टम मैथड से पांच रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस ग्रुप से इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ग्रुप-बी की अंक तालिका में फिलहाल इंग्लैंड तीन मैचों में तीन जीत और छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसे पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच खेलना है।

ऐसे में इंग्लैंड का शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। वहीं, भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इंग्लैंड का नेट रन रेट +1.776 है। पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भी इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर ही रह सकती है। वहीं, भारत का नेट रन रेट +0.290 है। ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज, आयरलैंड और पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

भारतीय टीम अगर दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो अंतिम-चार में उसका सामना वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत के लिए फाइनल का रास्ता आसान नहीं रहने वाला है। ग्रुप-ए से अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम चार में से चार मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, दूसरे स्थान के लिए न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लड़ाई है। ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड से होगा। पहला सेमीफाइनल 23 फरवरी और दूसरा सेमीफाइनल 24 फरवरी को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को केप टाउन में खेला जाएगा।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2009, 2010, 2018 और 2020 में अंतिम-चार में पहुंच चुकी है। टीम इंडिया लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। 2020 में पिछले संस्करण में टीम इंडिया रनर अप रही थी। फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

मैच की बात करें तो भारत ने आयरलैंड के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए। स्मृति मंधाना शतक से चूक गईं। वह 56 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुईं। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है।

मंधाना के अलावा बाकी कोई भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। मंधाना ने शेफाली के साथ मिलकर ओपनिंग विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई। शेफाली 29 गेंदों में तीन चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी निभाई। आयरलैंड की कप्तान एल डेलानी ने 16वें ओवर में हरमनप्रीत और ऋचा घोष को दो लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा। हरमन 20 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, ऋचा खाता भी नहीं खोल सकीं। इसके बाद मंधाना ने छक्के के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। यह इस विश्व कप में उनका दूसरा अर्धशतक रहा।

जवाब में आयरलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही। पारी के पहले ओवर में ही आयरिश टीम को दो झटके लगे। पारी की पहली गेंद पर एमी हंटर रन आउट हो गई थीं। दो रन लेने के चक्कर में हंटर ने अपना विकेट गंवाया। वह एक रन बना सकीं। इसके बाद पांचवीं गेंद पर रेणुकी सिंह ने प्रेंडरगास्ट को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सकीं।

बारिश की वजह से खेल रुकने तक आयरलैंड ने 8.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए थे। हालांकि, डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से बारिश की वजह से खेल रुकने तक भारत पांच रन आगे था। यानी आयरलैंड को अगर यह मैच जीतना था तो उसे 8.2 ओवर में 59 रन बनाने थे। आयरलैंड की टीम डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से पांच रन पीछे थी और यही निर्णायक साबित हुआ।

Have something to say? Post your comment

खेल में और

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर चयनकर्ताओं से की बड़ी मांग, वनडे टीम में मौका देने की वकालत

कुश्ती में भारत की मनिषा भांभलवा ने रचा इतिहास, सीनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी का रोमांच चरम पर, तनुश कोटियन और अन्य गेंदबाजों के कातिलाना प्रदर्शन से चमके युवा सितारे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की रोमांचक जंग आज, सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद क्लीन स्वीप पर नजर

ओलंपिक खेलों की तैयारियों को लेकर खेल मंत्रालय ने उठाये कड़े कदम, खिलाड़ियों के लिए विशेष शिविर का ऐलान

आईपीएल मेगा ऑक्शन में पैसों की अंधी बारिश की तैयारी, रिटेंशन के नए नियमों पर छिड़ा फ्रेंचाइजियों का महासंग्राम -

भारतीय फुटबॉल में शर्मनाक पतन का दौर जारी, वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में फजीहत के बाद कोच को किया गया बर्खास्त

अखाड़े में फिर गूंजी भारत की दहाड़, तमाम विवादों को पछाड़ते हुए भारतीय पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में गाड़े झंडे

टीम इंडिया में 'सुपरस्टार कल्चर' पर चला बीसीसीआई का चाबुक, खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गजों की छुट्टी तय

विवादों में घिरे स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे: चीनी मीम विवाद के बाद मांगनी पड़ी सार्वजनिक माफी