"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..       रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण       हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग       नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2026): जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी!       आज का पंचांग 12 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर       शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब       आज का राशिफल: 11 अक्टूबर 2026, सितारों की चाल खोलेगी किस्मत के दरवाजे, जानिए किन राशियों पर होगी धनवर्षा और किन्हें रहना होगा सावधान!      

हिमाचल | शिमला

शिमला IGMC की निजी लैब की रिपोर्ट संतोष जनक नहीं, अस्पताल प्रबंधन ने लैब के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए NHM को लिखी चिठ्ठी, IGMC में अब दूसरे केंद्रों के सैंपलों की नहीं होगी जांच, पढ़ें पूरी खबर..

September 08, 2023 08:23 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला IGMC की निजी लैब की रिपोर्ट संतोष जनक नहीं, अस्पताल प्रबंधन ने लैब के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए NHM को लिखी चिठ्ठी, IGMC में अब दूसरे केंद्रों के सैंपलों की नहीं होगी जांच, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की निजी क्रस्ना लैब में अब बाहर के सेंटरों से जांच के लिए सैंपल नहीं आएंगे। अस्पताल की इस लैब में केवल उपचाराधीन मरीजों और ओपीडी में चेकअप करवाने आने वालों के सैंपलों की ही जांच होगी। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है।

आईजीएमसी में रोजाना हजारों की तादाद में मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इमरजेंसी और वार्डों में दाखिल मरीजों की प्राथमिक जांच के बाद सैंपल लिए जाते हैं। चार से पांच घंटों में सैंपल की रिपोर्ट देनी होती है लेकिन अस्पताल में दाखिल मरीजों को यह रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पाती। इस वजह से डॉक्टर भी मरीजों का उपचार शुरू नहीं कर पाते हैं। मरीजों की रिपोर्ट भी सही नहीं आ रही थी।

अस्पताल प्रबंधन ने शिकायत मिलने के बाद अब निजी क्रस्ना लैब को केवल अस्पताल के मरीजों के सैंपल लेकर जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। कहा कि अगर उन्होंने मनमानी की तो कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि वीरवार को शहर और आसपास के किसी भी सेंटर से लिए सैंपल जांच के लिए अस्पताल के इस निजी लैब में नहीं आए हैं। अस्पताल की इस निजी लैब में रोजाना सैकड़ों मरीज सैंपल देने आते हैं। ऐसे में इस कवायद के शुरू करने के बाद मरीजों को राहत मिली है। यह लैब अस्पताल परिसर में खुली है तथा यहां सरकारी दरों पर टेस्ट होते हैं।

संतोषजनक नहीं है लैब की रिपोर्ट

अस्पताल में खुली निजी लैब को लेकर कई बार शिकायतें अस्पताल प्रबंधन को मिल चुकी हैं। यही वजह है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्वास्थ्य सचिव एमसुधा देवी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक सुदेश मोक्टा को प्रबंधन ने चिट्ठी लिखी है। इसमें प्रबंधन ने दो टूक कहा है कि इस निजी लैब की रिपोर्ट संतोष जनक नहीं है। ऐसे में इस पर सख्त एक्शन लिया जाए।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..

रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग

नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे

500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा