हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 21, 2026
शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..       श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर       'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों पर बरसेगी आज विशेष कृपा       SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..       अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..       चंडीगढ़ के सेक्टर 23-डी में 22 फरवरी से शुरू होगा 57वां भव्य मूर्ति स्थापना समारोह; श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन ! - कथा श्रवण करने आएं और बनें पुण्य के भागी!       हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 19 फरवरी 2026; जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए आज का दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..

May 07, 2024 07:43 AM

हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर मोदी लहर में चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों की उम्मीदों को झटका लगा है। दरअसल, तीनों इंडिपेंडेंट MLA ने इस उम्मीद के साथ अपने पदों से इस्तीफा दिया था कि लोकसभा चुनाव के साथ इनकी सीटों पर भी विधानसभा उप चुनाव करवाए जाए और BJP के टिकट पर जीतकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाया जाए। मगर स्पीकर द्वारा अब तक इनका इस्तीफा स्वीकार नहीं होने की वजह से आज इनकी सीटों पर उप चुनाव का ऐलान लटक गया है।

वहीं स्टेट इलेक्शन कमीशन आज (मंगलवार) कुछ देर बाद लोकसभा के साथ-साथ छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा करेगा। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। छह सीटें वह हैं, जहां पर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के बागी पूर्व विधायकों ने क्रॉस वोट किया था और पार्टी व्हिप का उलंघन करने पर उन्हें अयोग्य ठहराया गया।

इन निर्दलीय ने दिया था इस्तीफा

देहरा से इंडिपेंडेंट MLA होशियार सिंह, नालागढ़ से केएल ठाकुर और हमीरपुर से आशीष शर्मा ने भी बीते 23 मार्च को जब BJP जॉइन की थी तो उन्होंने कहा कि वह दोबारा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने बीते 22 मार्च को स्वेच्छा से अपने पदों से इस्तीफा दिया हैं। इनके इस्तीफा देने के बाद माना जा रहा था कि हिमाचल में छह नहीं बल्कि नौ सीटों पर विधानसभा उप चुनाव होंगे। मगर अब इसकी उम्मीद नहीं है।

एक जून को इनकी सीटों पर चुनाव संभव नहीं

अब यह तय माना जा रहा है कि कम से कम एक जून को निर्दलीय विधायकों की सीटों पर उप चुनाव नहीं होंगे। बेशक, बाद में करवाए जा सकते हैं। अब यदि स्पीकर कुलदीप पठानिया इनका इस्तीफा स्वीकार करते हैं तो हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ में भी उप चुनाव तय है, लेकिन एक जून को इसकी संभावना नहीं है।

राजस्व मंत्री ने एंटी डिफेक्शन लॉ के तहत मांगी कार्रवाई

इनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया तो निर्दलीय विधायक के तौर पर काम करते रहेंगे। मगर इसकी संभावनाएं अब कम लग रही है, क्योंकि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इन्हें अयोग्य घोषित करने के लिए स्पीकर के पास एक याचिका दायर की है, जिसमे उन्होंने तीनों निर्दलीय विधायकों को एंटी डिफेक्शन लॉ के तहत डिस्क्वालिफाइ करने की मांग की है।

याचिका में जगत नेगी ने कहा कि निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा स्वीकार होने से पहले ही बीजेपी जॉइन की है। इसलिए इनके खिलाफ एंटी डिफेक्शन लॉ के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए और अयोग्य घोषित किया जाए। मंत्री की यह याचिका स्पीकर के पास विचाराधीन है। इस पर 11 मई को सुनवाई होगी।

वहीं निर्दलीय विधायकों ने भी इस्तीफा स्वीकार कराने के लिए स्पीकर को निर्देश देने के मकसद से हाईकोर्ट में याचिका दे रखी है। इस पर कोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला रिजर्व रखा है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..