हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 21, 2026
शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..       श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर       'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों पर बरसेगी आज विशेष कृपा       SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..       अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..       चंडीगढ़ के सेक्टर 23-डी में 22 फरवरी से शुरू होगा 57वां भव्य मूर्ति स्थापना समारोह; श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन ! - कथा श्रवण करने आएं और बनें पुण्य के भागी!       हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 19 फरवरी 2026; जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए आज का दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी      

हिमाचल

हिमाचल की राशन पोर्टेबिलिटी योजना ठप, 3 महीनों से राशन न लेने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक, इन लोगों को नहीं मिल रहा सस्ता राशन, पढ़ें पूरी खबर..

October 28, 2024 08:46 AM
सांकेतिक फ़ोटो
Om Prakash Thakur

प्रदेश के लाखों लोगों के राशनकार्ड ब्लॉक हो जाएंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा बार-बार कहने पर भी ई-केवाईसी न करवाने वाले लोगों को अब आने वाले दिनों में डिपो पर मिलने वाला सस्ता राशन नहीं मिल पाएगा। प्रदेश में लाखों लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इसके चलते इनको राशन देने की प्रक्रिया रोकी जा रही है। जिन राशन कार्ड में एक भी सदस्य की ई-केवाईसी नहीं हुई उन्हें पहले चरण में ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है अकेले कांगड़ा जिला में ऐसे 24000 राशन कार्ड हैं, जबकि प्रदेश भर में यह आंकड़ा लाखों में है। लिहाजा विभाग के इस एक्शन का प्रदेश के लाखों राशनकार्ड उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा। पढ़ें विस्तार से ..

शिमला: (HD News);  खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपो से लगातार तीन माह तक सस्ता राशन न लेने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक करने शुरू कर दिए हैं। अब तक प्रदेश के 1, 350 कार्ड बंद किए जा चुके हैं। विभाग का मानना है कि इन उपभोक्ताओं को सस्ते राशन की जरूरत नहीं होगी, इसीलिए यह डिपो से रास्ता राशन नहीं ले रहे होंगे। प्रदेश सरकार ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को तीन महीने से राशन न लेने वाले उपभोक्ताओं के कार्ड ब्लॉक कर मुख्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, हिमाचल में पोर्टेबिलिटी योजना के काम न करने से कई उपभोक्ता परेशान हैं। इस योजना के मुताबिक लोग हिमाचल में कहीं भी किसी भी डिपो से सस्ता राशन ले सकते हैं। ऐसे में इन लोगों के कार्ड भी ब्लॉक हो रहे हैं। हालांकि कई उपभोक्ताओं को अपना कार्ड बंद होने से बचाने के लिए गांव जाकर राशन लेना पड़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश में साढ़े 19 लाख राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर तीन दालें (मलका, माश, दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो नमक दे रही है। इसके अलावा गेंहू और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है।

तीन महीने राशन न लेने पर कार्ड ब्लॉक

तीन महीने तक डिपो से राशन न लेने पर उपभोक्ताओं के राशन कार्ड स्वतः ब्लॉक हो जाते हैं। इससे उन उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है, जो गांव से आकर शहरों में रह रहे हैं। अब उन्हें अपने गांव जाकर ही राशन प्राप्त करना पड़ता है, जो उनके लिए एक बड़ी समस्या बन रही है।

राम कुमार गौतम, निदेशक, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता विभाग ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने केवाईसी नहीं करवाई है, उनके कार्ड भी ब्लॉक हो रहे हैं। कई लोग राशन नहीं ले रहे हैं। इनका राशन डिपो व गोदामों में पड़ा रहता है। ऐसे में यह राशन जरूरतमंद को मिलना चाहिए।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना (Ration Card Portability Scheme), जो उपभोक्ताओं को किसी भी डिपो से राशन लेने की सुविधा प्रदान करती है, इन दिनों पूरी तरह से ठप पड़ी है। शुरुआत में यह योजना सफलतापूर्वक चल रही थी, लेकिन हाल ही में साफ्टवेयर में बार-बार आने वाली समस्याओं के कारण यह योजना ठप पड़ी है। अब उपभोक्ताओं को डिपो में पॉश मशीनों में राशन कार्ड की एंट्री न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है।

वहीं विभाग पोर्टेबिलिटी सिस्टम में सुधार के वजाय लोगों को सस्ते राशन से महरूम कर रहा है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता विभाग की लेटलतीफी का असर प्रदेश की गरीब जनता की सेहत पर पड़ रहा है जिसका खामियाजा सरकार को आगामी चुनावों में भुगतने को मिलेगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..