हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | August 06, 2025
शिमला में बड़ा हादसा: कार नदी में गिरी, तीन की मौत, एक घायल, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में भारी बारिश के बीच प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल, बड़ा हादसा टला, डॉ. मामराज पुंडीर ने जताई चिंता, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 6 अगस्त 2025 | जानें सभी राशियों का भाग्य, मिलेगा सौभाग्य और सफलता के संकेत, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित: शिलघाट-पीपलूघाट और बजोट सड़कें कई स्थानों पर बंद, वैकल्पिक मार्ग भी ठप, स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वेतन न मिलने पर शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 05 अगस्त 2025: मेष से मीन तक हर राशि के लिए सौभाग्य का दिन, जानें अपना भविष्यफल       राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में विद्यार्थियों को वितरित हुए ट्रैकसूट, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर का सराहनीय योगदान, पढ़ें पूरी खबर..       सोमवार का राशिफ़ल: 04 अगस्त 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का साथ, जानें दैनिक राशिफल..       आज का राशिफल : 3 अगस्त 2025; मिथुन, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए सूर्य देव का शुभ योग, मिलेगा सफलता और सम्मान, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       बैंक खातों में पड़े ₹67 हजार करोड़ पर नहीं किया किसी ने दावा, SBI में ही ₹19 हजार करोड़ से ज़्यादा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वेतन न मिलने पर शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

August 05, 2025 09:20 AM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने आज कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन में लगातार हो रही देरी पर नाराज़गी जताते हुए प्रदेश सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। संघ ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। पढ़ें विस्तार..

शिमला, 5 अगस्त 2025 (HD News);  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ एवं गैर-शिक्षक संघ ने आज कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के लगभग सभी शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने पर कड़ा रोष व्यक्त किया और प्रदेश सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

संघ के प्रतिनिधियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से विश्वविद्यालय कर्मचारियों के वेतन में हर महीने देरी की जा रही है। इस कारण आज कर्मचारियों ने पूरे दिन कक्षाओं का बहिष्कार किया और कुलपति कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।

संघ के अध्यक्ष ने कहा, “ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन जारी हो गया, लेकिन विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है। यह अफसरशाही की ढिलाई का नतीजा है। सरकार अपने खर्चों में कोई कमी नहीं कर रही, लेकिन कर्मचारियों के वेतन के लिए फंड की कमी का बहाना बना रही है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आने वाले समय में इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन जारी रहेगा।

CAS प्रमोशन और भत्तों का भी मुद्दा उठा

प्रदर्शन में शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया कि 2022 के बाद से किसी भी शिक्षक को CAS (Career Advancement Scheme) प्रमोशन नहीं मिला है, जबकि यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक श्रेष्ठता पर सीधा असर डाल रहा है। इसके अलावा 13% महंगाई भत्ता (DA) भी अभी तक लंबित है और 2016 UGC वेतनमान का एरियर मिलने की भी कोई संभावना नहीं दिख रही।

संघ ने कहा कि सरकार एक ओर शोध कार्य और विश्वविद्यालय को देश में नंबर-1 बनाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों और कर्मचारियों की बुनियादी जरूरतें तक पूरी नहीं हो पा रही हैं।

भविष्य में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आने वाले समय में शिक्षक और कर्मचारी भूख हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी समय पर वेतन, लंबित प्रमोशन और भत्तों की मांग को लेकर लामबंद हैं। संघ ने साफ किया है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं निकलता, आंदोलन जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ी तो भूख हड़ताल का भी सहारा लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में बड़ा हादसा: कार नदी में गिरी, तीन की मौत, एक घायल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में भारी बारिश के बीच प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल, बड़ा हादसा टला, डॉ. मामराज पुंडीर ने जताई चिंता, पढ़ें पूरी खबर..

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित: शिलघाट-पीपलूघाट और बजोट सड़कें कई स्थानों पर बंद, वैकल्पिक मार्ग भी ठप, स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में विद्यार्थियों को वितरित हुए ट्रैकसूट, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर का सराहनीय योगदान, पढ़ें पूरी खबर..

PM Kisan 20th Installment Released : इंतजार खत्म ! पीएम किसान की 20वीं किस्त रिलीज, 9.7 करोड़ किसानों को मिले 2000 रुपये, वाराणसी से पीएम मोदी ने किया DBT, पढ़ें पूरी खबर..

लॉटरी पुनः शुरू करने के फैसले पर धूमल का हमला, बोले – हिमाचल को बर्बादी की ओर ले जा रही कांग्रेस सरकार, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में कार चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

मंडी में दर्दनाक हादसा: निजी बस खाई में गिरी, एक महिला की मौत, नौ घायल, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 2025 : मानसून सत्र में होगी 12 बैठकें, मंत्रिमंडल की बैठक में लगी मुहर, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: ओबीसी आरक्षण, राहत पैकेज, नई नियुक्तियां और निवेश योजनाओं को मिली मंजूरी