हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | August 06, 2025
शिमला में बड़ा हादसा: कार नदी में गिरी, तीन की मौत, एक घायल, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में भारी बारिश के बीच प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल, बड़ा हादसा टला, डॉ. मामराज पुंडीर ने जताई चिंता, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 6 अगस्त 2025 | जानें सभी राशियों का भाग्य, मिलेगा सौभाग्य और सफलता के संकेत, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित: शिलघाट-पीपलूघाट और बजोट सड़कें कई स्थानों पर बंद, वैकल्पिक मार्ग भी ठप, स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वेतन न मिलने पर शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 05 अगस्त 2025: मेष से मीन तक हर राशि के लिए सौभाग्य का दिन, जानें अपना भविष्यफल       राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में विद्यार्थियों को वितरित हुए ट्रैकसूट, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर का सराहनीय योगदान, पढ़ें पूरी खबर..       सोमवार का राशिफ़ल: 04 अगस्त 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का साथ, जानें दैनिक राशिफल..       आज का राशिफल : 3 अगस्त 2025; मिथुन, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए सूर्य देव का शुभ योग, मिलेगा सफलता और सम्मान, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       बैंक खातों में पड़े ₹67 हजार करोड़ पर नहीं किया किसी ने दावा, SBI में ही ₹19 हजार करोड़ से ज़्यादा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला में भारी बारिश के बीच प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल, बड़ा हादसा टला, डॉ. मामराज पुंडीर ने जताई चिंता, पढ़ें पूरी खबर..

August 06, 2025 09:09 AM
Om Prakash Thakur

शिमला जिला में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जलभराव, भूस्खलन और खस्ताहाल सड़कों के चलते शहर का यातायात और सार्वजनिक सुरक्षा संकट में है। ऐसे में शिक्षा संस्थानों को लेकर कोई निर्णय न लिया जाना चिंता का विषय बन गया है। इसी संदर्भ में डॉ. मामराज पुंडीर ने शिक्षा मंत्री से फोन पर बात कर शिमला जिले के स्कूलों को बंद रखने की मांग की है। पढ़ें विस्तार से. 

शिमला, 6 अगस्त 2025: (HD News); शिमला जिले में हो रही लगातार मूसलधार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन और जलभराव के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे आमजन में रोष है।

डॉ. मामराज पुंडीर ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने टेलीफोन पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री से संपर्क कर निवेदन किया है कि हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए शिमला जिला के स्कूलों को बंद रखने पर तत्काल निर्णय लिया जाए।

शिमला के संजौली-छोटा शिमला मार्ग पर भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड की स्थिति, जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टला। प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए डॉ. मामराज पुंडीर ने शिक्षा मंत्री से स्कूल बंद करने की मांग की।

उन्होंने यह भी बताया कि डीसी शिमला को फोन किया गया, लेकिन उनका उत्तर नहीं मिला, जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रशासन जमीनी हालातों को लेकर गंभीर नहीं है।

डॉ. पुंडीर ने यह भी बताया कि संजौली और छोटा शिमला के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जो इस बात की चेतावनी है कि यदि तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। 

शिमला में बिगड़ते हालात प्रशासन की सतर्कता और त्वरित निर्णय क्षमता की परीक्षा ले रहे हैं। जब आम नागरिक और जनप्रतिनिधि स्वयं शिक्षा मंत्री से बात करने को मजबूर हों, तो यह प्रशासन की निष्क्रियता का प्रमाण है। अब आवश्यकता है कि प्रशासन जागे, और विद्यार्थियों सहित आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में बड़ा हादसा: कार नदी में गिरी, तीन की मौत, एक घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित: शिलघाट-पीपलूघाट और बजोट सड़कें कई स्थानों पर बंद, वैकल्पिक मार्ग भी ठप, स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वेतन न मिलने पर शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में विद्यार्थियों को वितरित हुए ट्रैकसूट, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर का सराहनीय योगदान, पढ़ें पूरी खबर..

PM Kisan 20th Installment Released : इंतजार खत्म ! पीएम किसान की 20वीं किस्त रिलीज, 9.7 करोड़ किसानों को मिले 2000 रुपये, वाराणसी से पीएम मोदी ने किया DBT, पढ़ें पूरी खबर..

लॉटरी पुनः शुरू करने के फैसले पर धूमल का हमला, बोले – हिमाचल को बर्बादी की ओर ले जा रही कांग्रेस सरकार, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में कार चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

मंडी में दर्दनाक हादसा: निजी बस खाई में गिरी, एक महिला की मौत, नौ घायल, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 2025 : मानसून सत्र में होगी 12 बैठकें, मंत्रिमंडल की बैठक में लगी मुहर, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: ओबीसी आरक्षण, राहत पैकेज, नई नियुक्तियां और निवेश योजनाओं को मिली मंजूरी