Sunday | September 27, 2026
आज का राशिफल 27 सितम्बर 2026: तुला और कुंभ राशि वालों के लिए धन लाभ के प्रबल योग, जानें अपनी राशि का हाल..       आज का पंचांग 27 सितंबर 2026: पितृपक्ष का हुआ शुभारंभ, जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       हिमाचल में सियासी हलचल: सुक्खू कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सीएम के पाले में डाली गेंद - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में अतिक्रमणकारियों पर निगम का 'हथौड़ा' : पंथाघाटी और ईदगाह में 4 ढांचे गिराने के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       सरकार खामोश, कंपनियां बेलगाम: हिमाचल में घर बनाना हुआ और मुश्किल, सीमेंट के रेट आसमान पर - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 25 सितम्बर 2026; जानिए सितारों की चाल आपके लिए क्या सकारात्मक सौगात लेकर आई है - पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       शिमला में रफ्तार का कहर: HRTC इलेक्ट्रिक बस और कार की आमने-सामने खौफनाक टक्कर, 2 महिलाओं सहित 3 की दर्दनाक मौत, एक घायल - पढ़ें पूरी खबर..       दलितों-आदिवासियों के अधिकारों और सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर गदर फ्रंट ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले 1012 पूर्व पंचायत प्रधानों पर गिरेगी गाज, संपत्तियां होंगी नीलाम - पढ़ें पूरी खबर..       गुरुवार का राशिफ़ल: 24 सितम्बर 2026; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....      

धर्म/संस्कृति

आज बुधवार से नवरात्रि शुरू, जानें- कलश स्थापना की सही विधि, मुहूर्त व समय

March 25, 2020 08:30 AM

भारतीय नववर्ष के प्रथम दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाला वासंतिक नवरात्रि इस बार 25 मार्च को प्रारंभ हो रहा है जो दो अप्रैल रामनवमी तक चलेगा। नवरात्रि व्रत पारन तीन अप्रैल को किया जाएगा। नवरात्रि इस बार नौ दिनों का होगा। मां पराम्बा का आगमन इस बार नौका पर और गमन हाथी पर हो रहा है, दोनों का फल शुभ है। 

कलश स्थापन

काशी के ज्योतिषाचार्य पं. ऋषि द्विवेदी के अनुसार घट स्थापन के लिए प्रात: काल का समय विशेष शुभ माना जाता है। प्रात: 5.58 से 09 बजे तक जो लोग कलश स्थापन न कर सकें, उनके लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.36 से 12.25 तक शुभ रहेगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 25 मार्च को दिन में 3.51 बजे तक रहेगी। इस समय तक कलश स्थापन अवश्य कर लेना चाहिए।

ये हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की तिथि

25 मार्च, प्रतिपदा- बैठकी या नवरात्रि का पहला दिन- घट/ कलश स्थापना- शैलपुत्री

26 मार्च, द्वितीया- नवरात्रि 2 दिन तृतीय- ब्रह्मचारिणी पूजा

27 मार्च, तृतीया- नवरात्रि का तीसरा दिन- चंद्रघंटा पूजा

28 मार्च, चतुर्थी- नवरात्रि का चौथा दिन- कुष्मांडा पूजा

29 मार्च, पंचमी- नवरात्रि का 5वां दिन- सरस्वती पूजा, स्कंदमाता पूजा

30 मार्च, षष्ठी- नवरात्रि का छठा दिन- कात्यायनी पूजा

31 मार्च, सप्तमी- नवरात्रि का सातवां दिन- कालरात्रि, सरस्वती पूजा

1 अप्रैल, अष्टमी- नवरात्रि का आठवां दिन-महागौरी, दुर्गा अष्टमी , नवमी पूजन

2 अप्रैल, नवमी- नवरात्रि का नौवां दिन- नवमी हवन, नवरात्रि पारण

महानिशा पूजा

शास्त्र अनुसार महानिशा पूजा सप्तमी युक्त अष्टमी या मध्य रात्रि में निशीथ व्यापिनी अष्टमी में होनी चाहिए, जो 31 मार्च-1 अप्रैल की रात मिलेगी। महानिशा पूजन इसी दिन किया जाएगा। महाअष्टमी व्रत एक अप्रैल को किया जाएगा। चैत्र शुक्ल नवमी दो अप्रैल को मध्याह्न में व्याप्त होने से उसी तिथि को श्रीरामनवमी मनाई जाएगी।

पूजन विधान

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि में प्रात: नित्य कर्मादि-स्नादि कर संकल्पित हो ब्रह्मा जी का आह्वान करना चाहिए। आगमन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, यज्ञोपवीत, गंध, अक्षत-पुष्प, धूप-दीप, नैवेद्य-तांबूल, नमस्कार-पुष्पांजलि एवं प्रार्थना आदि उपचारों से पूजन करना चाहिए। नवीन पंचांग से नव वर्ष के राजा, मंत्री, सेनाध्यक्ष, धनाधीप, धान्याधीप, दुर्गाधीप, संवत्वर निवास और फलाधीप आदि का फल श्रवण करना चाहिए। निवास स्थान को ध्वजा-पताका, तोरण-बंदनवार आदि से सुशोभित करना चाहिए।

विज्ञापन

देवी पूजन के निमित्त तय स्थल को सुसज्जित कर गणपति व मातृका पूजन कर घट स्थापना करना चाहिए। इसके लिए लकड़ी के पटरे पर पानी में गेरू घोल कर नौ देवियों की आकृति बना कर नौ देवियों अथवा सिंह वाहिनी दुर्गा का चित्र या प्रतिमा पटरे पर या इसके पास रखनी चाहिए। पीली मिट्टी की एक डली व एक कलावा लपेट कर उसे गणेश स्वरूप में कलश पर विराजमान कराने के साथ ही घट के पास गेहूं या जौ का पात्र रखकर वरुण पूजन और भगवती का आह्वान करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

धर्म/संस्कृति में और

आज मनाया जा रहा है मां बगलामुखी जन्मोत्सव: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, अचूक मंत्र और विधि -पढ़ें पूरी खबर..

बाड़ीधार के बुईला में सजेगा माँ भगवती का भव्य दरबार, भजनों की अमृत वर्षा करेंगी सुप्रसिद्ध गायिका लक्ष्मी ज्योती - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में चैत्र नवरात्र की भव्य तैयारियां: 19 मार्च से सजेंगे माता के दरबार, गैस संकट के बीच भी नहीं रुकेगा भंडारा; जानें पूरी खबर

चंडीगढ़ के सेक्टर 23-डी में 22 फरवरी से शुरू होगा 57वां भव्य मूर्ति स्थापना समारोह; श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन ! - कथा श्रवण करने आएं और बनें पुण्य के भागी!

करवा चौथ 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा – पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख के लिए विशेष दिन - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ: शिमला कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा से प्रदेश की समृद्धि और शांति की प्रार्थना, पढ़ें पूरी खबर..

शारदीय नवरात्रि 2025: नवरात्र में किस दिन होगी कौन-सी देवी की पूजा? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

आज है रक्षाबंधन 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राखी बांधने का सही समय - पूरी जानकारी यहाँ सिर्फ एक क्लिक में ..

श्री रघुनाथ मंदिर, इंजनघर संजौली में 28 जून से रासलीला महोत्सव, भक्तों को आमंत्रण, पढ़ें पूरी ख़बर

मां भगवती के जयकारों से गूंजेगा सरयांज: 20 जून को होगा विशाल जागरण, अधिक से अधिक संख्या में पधारकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें..