आज का राशिफल 12 फरवरी 2026: चंद्रमा का धनु में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका गुरुवार..       दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू के तल्ख तेवर: 54 हजार करोड़ की आरडीजी पर जयराम को घेरा, बोले- 'खजाना भरा था तो कर्मचारियों को क्यों तरसाया ?' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में 'ऑपरेशन क्लॉइंग बैक' का बड़ा धमाका: ज्वेलरी शॉप्स से नाखून और दांत बरामद, बेनकाब हुआ अंधविश्वास का काला खेल - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: बुधवार को इन राशियों पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से       10 फरवरी 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल       IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश      

खेल

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार के बाद आंसू छिपाने के लिए पहना चश्मा, अंजुम चोपड़ा के गले लग फूट-फूटकर रोईं

February 25, 2023 09:27 AM

मैच समाप्त होने के बाद हरमनप्रीत चश्मा लगाए हुए दिखीं। उनसे इस बारे में पूछा गया तो भारतीय कप्तान ने कहा कि वह नहीं चाहती कि देश उन्हें आंसुओं में देखे।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार गई। गुरुवार (23 फरवरी) को टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच रनों से हार गई। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में चार विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन ही बना सकी। हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर अंजुम चोपड़ा के गले लगकर खूब रोईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दरअसल, मैच समाप्त होने के बाद हरमनप्रीत चश्मा लगाए हुए दिखीं। उनसे इस बारे में पूछा गया तो भारतीय कप्तान ने कहा कि वह नहीं चाहती कि देश उन्हें आंसुओं में देखे। हरमन ने हार को लेकर कहा, ''मैं रन आउट हो गई। इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ नहीं हो सकता है। इस तरह हम हारेंगे, इसकी हमें उम्मीद नहीं थी। हमने आखिरी गेंद तक प्रयास किया। नतीजा हमारे अनुकूल नहीं रहा, लेकिन टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन से मैं खुश हूं।''

अंजुम के गले लग गईं हरमनप्रीत

हरमन इसके बाद जब ड्रेसिंग रूम जा रही थीं तो बीच में उन्हें अंजुम चोपड़ा मिल गई। अंजुम ने उन्हें गले लगाया और संभालने की कोशिश की। हरमन यहां अपने आंसुओं को नहीं रोक पाईं। वह फफक-फफक रोने लगीं। अंजुम भी भावुक हो गई थीं। आईसीसी ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है।

अंजुम ने बताई उस पल की कहानी

अंजुम ने उस पल के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं सिर्फ अपनी कप्तान को दिलासा देना चाह रही थी। मैं उनका समर्थन करने पहुंची थी। हरमनप्रीत की तबीयत खराब थी। खराब सेहत के बावजूद वह मैदान पर उतरीं। दूसरा कोई होता तो वह मैच से बाहर हो जाता। यह एक सेमीफाइनल मैच था। वह इस मुकाबले से बाहर नहीं हो सकती थीं। यह एक भावुक पल था। हम खुद को रोकने की कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन ऐसा नहीं कर सकते। मुकाबले में एक पांच रन कम भी होते तो नतीजा कुछ और होता।''

हरमन-जेमिमा ने भारत लड़ाई में बनाए रखा

173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज 28 रन तक पवेलियन लौट गए। शेफाली वर्मा नौ, स्मृति मंधाना दो और यास्तिका भाटिया चार रन बनाकर आउट हो गईं। यहां से लग रहा था कि भारत को बड़ी हार मिलने वाली है, लेकिन जेमिमा रोड्रिग्ज और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 69 रन की साझेदारी की।

जेमिमा 24 गेंद पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उनके बाद हरमनप्रीत कौर भी आउट हो गईं। वह 15वें ओवर की चौथी गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में रनआउट हो गईं। दूसरा रन पूरा करते समय उनका बल्ला क्रीज से पहले जमीन में फंस गया। हरमन ने 34 गेंद पर 52 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने नाबाद 20, ऋचा घोष ने 14 और स्नेह राणा ने 11 रन जरूर बनाए, लेकिन मैच को समाप्त नहीं कर सकीं।

Have something to say? Post your comment

खेल में और

प्रधानमंत्री ने महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम से की मुलाकात, हिमाचल की रेणुका ठाकुर की मां के संघर्ष को किया सलाम

IND-W vs SA-W: बेटियों ने 52 साल का इंतजार खत्म किया, भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

Dream11 का खेल खत्म ! 28 करोड़ यूजर और ₹9600 करोड़ रेवेन्यू पर ताला, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी उठा सवाल - पढ़ें पूरी खबर

सरकार का बड़ा कदम: लोकसभा में पास हुआ बिल - "खेलो और जीतो" पर रोक, क्या Dream11 जैसे ऐप्स भी होंगे बंद ? पढ़ें पूरी खबर - विस्तार से..

RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..

Sachin Tendulkar: 13 साल पहले आज ही के दिन सचिन ने पूरे किए थे 100 अंतरराष्ट्रीय शतक, अब तक सलामत है रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर..

टी20 वर्ल्ड कप विजेता न्यूजीलैंड को मिली इतनी करोड़ की प्राइज मनी, जानें भारतीय टीम को मिले कितने रुपए..

T20 World Cup 2024 : हिमाचल की गेंदबाज रेणुका ठाकुर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

Afg vs NZ Test: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट के लिए अफगानिस्‍तान टीम का एलान, भारत में खेला जाएग मुकाबला

IPL 2025: 3 प्लेयर्स जिन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है RCB, कप्तान फाफ डु प्लेसी का भी लिस्ट में नाम