बिलासपुर में दो युवकों की संदिग्ध मौत: चिट्टे का साया फिर लील गया दो ज़िंदगियाँ ! पढ़ें पूरी खबर..       मंडी के कमांद में खौफनाक सड़क हादसा, टेंट का सामान ले जा रही पिकअप IIT कमांद पुल पर दुर्घनाग्रस्त, 5 की मौत, 1 गंभीर घायल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 01 जून 2025; रविवार को इन राशियों के जातकों को मिलेगा अचानक लाभ, कार्यक्षेत्र में मिलेगी ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज का पंचांग : 01 जून 2025 (रविवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: 700 होम गार्ड भर्ती, पंचायत सचिव नियमित, रेरा शिफ्ट, डिपोजिटरी स्कीम लागू, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 31 मई 2025; (शनिवार); चंद्र मंगल योग से मालामाल बनेंगे मेष, कर्क तुला राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल.       कांगड़ा के बाद शिमला में भी पकड़ा गया संदिग्ध, पाकिस्तान और चीन समेत 64 देशों की कर चुका है यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: रात को साथ सोया, सुबह सबकुछ लेकर हुआ फरार ! गुरमीत सिंह के साथ दोस्ती की आड़ में धोखाधड़ी, पूरी खबर पढ़ें 👇       हिमाचल में बिगड़ता मौसम! भारी बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक, 4 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट का साया, और बाकी के लिए एलो अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग : 30 मई 2025 : जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र व उपाय..      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल में कर्मचारियों कब मिलेगी पेंशन और सैलरी ? विधानसभा में CM सुक्खू ने वेतन और पेंशन को लेकर इस तारिख का किया ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

September 04, 2024 02:10 PM

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सैलरी का इंतजार कर रहे करीब ढाई लाख कर्मचारियों और पेंशन की राह देख रहे करीब दो लाख पेंशनर्स का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सदन में कहा कि कर्मचारियों की सैलरी 5 सितंबर को आ जाएगी।

दरअसल हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के 7वें दिन बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि कर्मचारियों को वेतन 5 सितंबर और पेंशन 10 सितंबर को दी जाएगी। सीएम ने कहा कि एक तारीख की बजाय 5 और 10 को वेतन-पेंशन देने का मुख्य कारण खर्चों का प्राप्तियों के साथ समन्वय करना है।

आर्थिक बोझ कम करने की कवायदमुख्यमंत्री ने कहा कि ये कर्ज पर ब्याज बचाने की कोशिश है। भारत सरकार से 6 तारीख को रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट 520 करोड़ रुपये आती है। पहली तारीख को वेतन देने के लिए सरकार को बाजार से लोन लेना पड़ता है और इसपर 7.5% ब्याज लगता है। ये ब्याज का बोझ कम करने की कवायद है। इससे हर महीने ब्याज के 3 करोड़ रुपये बचेंगे, जो साल में सालाना 36 करोड़ होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन पर हर महीने 1200 करोड़ और पेंशन पर 800 करोड़ रुपये मिलाकर 2000 करोड़ रुपये खर्च होता है । राज्य को 6 तारीख को RDG के 520 करोड़ रुपये मिलते हैं और केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के 740 करोड़ रुपये आते हैं।

सीएम ने सदन में कहा कि हर महीने पहली तारीख को जो लोन लेते हैं उसके ब्याज से बचने के लिए 5 को वेतन और 10 को पेंशन दी जा रही है। लेकिन हम सुनिश्चित करेंगे कि अगले महीने पहली तारीख को वेतन और पेंशन मिल जाए। निगम और बोर्ड अपने हिसाब से वेतन देंगे। साथ ही सीएम ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि जो बोर्ड-निगम लाभ में हैं वो DA आदि अपने पैसे से दें। सीएम ने कहा कि आने वाले समय में ट्रैजरी की मैपिंग के अनुसार वेतन और पेंशन दी जाएगी।

वेतन और पैंशन को जारी करने बारे CM का वक्तव्य

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

बिलासपुर में दो युवकों की संदिग्ध मौत: चिट्टे का साया फिर लील गया दो ज़िंदगियाँ ! पढ़ें पूरी खबर..

मंडी के कमांद में खौफनाक सड़क हादसा, टेंट का सामान ले जा रही पिकअप IIT कमांद पुल पर दुर्घनाग्रस्त, 5 की मौत, 1 गंभीर घायल, पढ़ें पूरी खबर..

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: 700 होम गार्ड भर्ती, पंचायत सचिव नियमित, रेरा शिफ्ट, डिपोजिटरी स्कीम लागू, पढ़ें पूरी खबर..

कांगड़ा के बाद शिमला में भी पकड़ा गया संदिग्ध, पाकिस्तान और चीन समेत 64 देशों की कर चुका है यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: रात को साथ सोया, सुबह सबकुछ लेकर हुआ फरार ! गुरमीत सिंह के साथ दोस्ती की आड़ में धोखाधड़ी, पूरी खबर पढ़ें 👇

हिमाचल में बिगड़ता मौसम! भारी बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक, 4 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट का साया, और बाकी के लिए एलो अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में हरियाणा समिति का भव्य स्वागत, शिष्टाचार भेंट में उजागर हुईं दोनों राज्यों की संसदीय परंपराएं, लोकतांत्रिक संवाद को मिला नया आयाम, कौंसिल चैम्बर के इतिहास से भी हुई रूबरू — पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में पाकिस्तानी लिंक ! देहरा से 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मोबाइल से मिले संवेदनशील दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा के ज्ञापन को बताया राजनीति से प्रेरित, कहा - सीबीआई जांच में सरकार दे रही पूरा सहयोग, पढ़ें पूरी खबर..

विमल नेगी मौत मामला: भाजपा विधायक दल पहुंचा राजभवन, सीएम सुक्खू के इस्तीफे और HPPCL में ED जांच की मांग, पढ़ें पूरी खबर..