बिलासपुर में दो युवकों की संदिग्ध मौत: चिट्टे का साया फिर लील गया दो ज़िंदगियाँ ! पढ़ें पूरी खबर..       मंडी के कमांद में खौफनाक सड़क हादसा, टेंट का सामान ले जा रही पिकअप IIT कमांद पुल पर दुर्घनाग्रस्त, 5 की मौत, 1 गंभीर घायल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 01 जून 2025; रविवार को इन राशियों के जातकों को मिलेगा अचानक लाभ, कार्यक्षेत्र में मिलेगी ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज का पंचांग : 01 जून 2025 (रविवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: 700 होम गार्ड भर्ती, पंचायत सचिव नियमित, रेरा शिफ्ट, डिपोजिटरी स्कीम लागू, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 31 मई 2025; (शनिवार); चंद्र मंगल योग से मालामाल बनेंगे मेष, कर्क तुला राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल.       कांगड़ा के बाद शिमला में भी पकड़ा गया संदिग्ध, पाकिस्तान और चीन समेत 64 देशों की कर चुका है यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: रात को साथ सोया, सुबह सबकुछ लेकर हुआ फरार ! गुरमीत सिंह के साथ दोस्ती की आड़ में धोखाधड़ी, पूरी खबर पढ़ें 👇       हिमाचल में बिगड़ता मौसम! भारी बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक, 4 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट का साया, और बाकी के लिए एलो अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग : 30 मई 2025 : जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र व उपाय..      

हिमाचल | शिमला

शिमला में खाई में गिरी बोलेरो कैम्पर:हादसे में युवक की मौत, 6 घायल, लापरवाही से गाड़ी चला रहा था ड्राइवर

October 30, 2024 10:28 PM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला: (HD News); शिमला जिले में रोहड़ू क्षेत्र के चिडग़ांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण एक बोलेरो कैम्पर खाई में गिर गई, हादसे के वक्त 7 लोग सवार थे। घायलों का उपचार संदासु सीएचसी में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सड़क हादसे में घायल वरुण के बयान पर मामला दर्ज किया है। वरुण ने पुलिस को बताया कि वह किराए की गाड़ी से जांगलिख के लिए जा रहा था। इस दौरान जब वह जांगलिख पुल के समीप पहुंचे तो यहां सड़क की खराब हालत के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी वहीं खड़ी कर दी है और वहां से उन्होंने बोलेरो कैम्पर में लिफ्ट ली है।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

सड़क हादसा मंगलवार देर रात 11 बजे के आसपास रोहड़ू चिडग़ांव के अंतर्गत जांगलिख के समीप पेश आया है। बताया जा रहा है कि हिमाचल नम्बर की बोलेरो गाड़ी (HP10 C0880) शिमला से जांगलिख की और जा रही थी। जिसे जांगलिख निवासी हेमराज चला रहा था। वाहन में कुल पहले से 6 लोग मौजूद थे और वरुण और पुनीत भी उनसे लिफ्ट लेकर गाड़ी में बैठ गए। उनके बैठने के बाद गाड़ी जांगलिख पुल से 500 मीटर दूर पहुंचने पर ही दुर्घटना का शिकार हो गई।

हादसा ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ है। सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए संदासु सीएचसी ले जाया गया। जहां ले जाते समय पुनीत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक सोलन जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक पुनीत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

बिलासपुर में दो युवकों की संदिग्ध मौत: चिट्टे का साया फिर लील गया दो ज़िंदगियाँ ! पढ़ें पूरी खबर..

मंडी के कमांद में खौफनाक सड़क हादसा, टेंट का सामान ले जा रही पिकअप IIT कमांद पुल पर दुर्घनाग्रस्त, 5 की मौत, 1 गंभीर घायल, पढ़ें पूरी खबर..

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: 700 होम गार्ड भर्ती, पंचायत सचिव नियमित, रेरा शिफ्ट, डिपोजिटरी स्कीम लागू, पढ़ें पूरी खबर..

कांगड़ा के बाद शिमला में भी पकड़ा गया संदिग्ध, पाकिस्तान और चीन समेत 64 देशों की कर चुका है यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: रात को साथ सोया, सुबह सबकुछ लेकर हुआ फरार ! गुरमीत सिंह के साथ दोस्ती की आड़ में धोखाधड़ी, पूरी खबर पढ़ें 👇

हिमाचल में बिगड़ता मौसम! भारी बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक, 4 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट का साया, और बाकी के लिए एलो अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में हरियाणा समिति का भव्य स्वागत, शिष्टाचार भेंट में उजागर हुईं दोनों राज्यों की संसदीय परंपराएं, लोकतांत्रिक संवाद को मिला नया आयाम, कौंसिल चैम्बर के इतिहास से भी हुई रूबरू — पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में पाकिस्तानी लिंक ! देहरा से 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मोबाइल से मिले संवेदनशील दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा के ज्ञापन को बताया राजनीति से प्रेरित, कहा - सीबीआई जांच में सरकार दे रही पूरा सहयोग, पढ़ें पूरी खबर..

विमल नेगी मौत मामला: भाजपा विधायक दल पहुंचा राजभवन, सीएम सुक्खू के इस्तीफे और HPPCL में ED जांच की मांग, पढ़ें पूरी खबर..