विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले - वो एक युगदृष्टा योद्धा थे, पढ़ें पूरी खबर..       मंगलवार का राशिफ़ल: 24 जून 2025; आज इन 5 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा श्रीं हनुमान जी का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..       साप्ताहिक राशिफल : 23 से 29 जून 2025; इन राशियों का खुलेगा भाग्य ! पढ़ें मेष से मीन तक भविष्यवाणी..       तिब्बती स्कूल जोंगसर के 162 विद्यार्थियों ने विधान सभा का किया अवलोकन, अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने समझाई संसदीय प्रणाली, पढ़ें पूरी खबर..       मरम्मत कार्य के चलते 24 जून को दाड़लाघाट और आसपास के इलाकों में दिनभर बिजली बंद रहेगी, विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार शैड की छत पर गिरी, चारों सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के बाद रीज पर कूड़े का अंबार! प्लास्टिक बैन की उड़ाई धज्जियाँ, सरकार के नियमों पर उठे सवाल ! पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग : 23 जून 2025 (सोमवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       सोमवार का राशिफ़ल: 23 जून 2025; आज इन 5 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी, पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अब आसान होगा U.S.A. का सफर - गडकरी ने फोरलेन का दिया भरोसा, विकास और सुरक्षा दोनों को मिलेगी रफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | सोलन

सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल

June 06, 2025 11:09 AM

सोलन, 6 जून: (HD News); हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। राजधानी शिमला को चंडीगढ़ से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-5 (फोरलेन) पर शमलेच के समीप सरिए से लदा एक ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रोला पलटने के बाद अपनी लेन से दूसरी लेन में जा घुसा और सामने से आ रहे एक प्लम से लदे ट्रक से ज़बरदस्त टक्कर हो गई।

चार घायल, ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित

हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के चलते फोरलेन का एक हिस्सा पूरी तरह बाधित हो गया है।

बड़ोग डायवर्जन से हो रहा यातायात नियंत्रण

शिमला से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली लेन बंद हो गई है, ऐसे में ट्रैफिक को सपरून चौक से वाया बड़ोग डायवर्ट किया गया है। चंडीगढ़ से शिमला की ओर आवाजाही जारी है, लेकिन एकतरफा संचालन के चलते दोनों ओर जाम की स्थिति बनी हुई है।

सड़कों पर बिखरा सरिया, बर्बाद हुआ लाखों का फल

ट्रोले में लदा भारी मात्रा में सरिया सड़क पर फैल गया, जिससे सड़क को साफ करने में काफी समय लग रहा है। वहीं, जिस ट्रक पर ट्रोला गिरा, उसमें लदा प्लम पूरी तरह बर्बाद हो गया। फल व्यापारियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रशासन मौके पर, बहाली कार्य जारी

पुलिस, अग्निशमन विभाग और एनएचएआई की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव व बहाली कार्य में जुटी हुई हैं। सड़क से ट्रकों को हटाने और यातायात बहाल करने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले - वो एक युगदृष्टा योद्धा थे, पढ़ें पूरी खबर..

तिब्बती स्कूल जोंगसर के 162 विद्यार्थियों ने विधान सभा का किया अवलोकन, अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने समझाई संसदीय प्रणाली, पढ़ें पूरी खबर..

मरम्मत कार्य के चलते 24 जून को दाड़लाघाट और आसपास के इलाकों में दिनभर बिजली बंद रहेगी, विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार शैड की छत पर गिरी, चारों सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के बाद रीज पर कूड़े का अंबार! प्लास्टिक बैन की उड़ाई धज्जियाँ, सरकार के नियमों पर उठे सवाल ! पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: अब आसान होगा U.S.A. का सफर - गडकरी ने फोरलेन का दिया भरोसा, विकास और सुरक्षा दोनों को मिलेगी रफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

HPPSC का सख्त संदेश: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल के आरोप बेबुनियाद, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई.! पढ़ें पूरी खबर..

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में राज्यपाल ने किया योग, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, पढ़ें पूरी खबर..

KNH शिमला में हाई वोल्टेज ड्रामा: महिला ने बिना गर्भावस्था के जुड़वा बच्चों के गायब होने का लगाया आरोप, अस्पताल ने बताया आधारहीन, पढ़े पूरी खबर..

कोयल सनोंग से सिलघाट तक की जर्जर सड़क बनी जनता के लिए सिरदर्द, ग्राम पंचायत सारमा ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह से की शीघ्र मैटलिंग कार्य की मांग, चेताया - जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा जन आंदोलन, पढ़ें पूरी खबर..