हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | January 08, 2026
चमियाना अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट का "हथौड़ा": स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सचिव को अल्टीमेटम, सरकार पर 50 हजार का जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 7 जनवरी 2026: बुध देव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? जानें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल       सीएम सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ को शैक्षणिक टूर पर किया रवाना, दिल्ली-आगरा-गोवा का करेंगे भ्रमण - पढ़ें पूरी खबर..       जिम में कसरत या शादी में डांस, क्यों रुक रही युवाओं की सांस? AIIMS की रिपोर्ट ने तोड़ा कोविड वैक्सीन का भ्रम - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल       हिमकेयर योजना में 'व्यवस्था परिवर्तन': फर्जी बिलों के खेल को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला - अनिवार्य किया ये दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में सीमेंट कंपनियों की 'अंधेरगर्दी': न डीजल महंगा हुआ न बढ़ा माल भाड़ा, फिर क्यों जनता पर थोपा ₹10 का बोझ ? - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के बाग गांव में जश्न का माहौल: ITBP में लक्की शर्मा बने हेड कांस्टेबल - युवाओं के लिए पेश की मिसाल, पढ़ें पूरी खबर..       पूर्व विधायक भगत राम चौहान का निधन: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जताया गहरा शोक       आज का राशिफल: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, जानें मेष से मीन तक अपनी राशि का हाल।      

हिमाचल | सोलन

अर्की के बाड़ीधार में धूमधाम से मनाया गया बाड़ी मेला, पांच पांडवों के दर्शनों के लिए उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक बाड़ीधार मेला सम्पन्न, पढ़ें पूरी खबर..

June 15, 2025 10:49 PM
Om Prakash Thakur

बाड़ीधार मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का जीवंत उदाहरण भी है। महाभारत काल की गूंज लिए यह मेला हर वर्ष पांडवों की याद और उनकी आस्था को समर्पित रहता है।

अर्की (HD News): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित अर्की उपमंडल के प्रसिद्ध बाड़ीधार मंदिर परिसर में रविवार को पारंपरिक बाड़ेश्वर देव मेला पूरे श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस वार्षिक मेले में महाभारत कालीन पांच पांडवों के प्रतीक स्वरूपों का भव्य मिलन मुख्य आकर्षण बना रहा।

सुबह से ही साफ मौसम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज़ से आए लोग देवदर्शन और मेले में भाग लेने बाड़ीधार पहुंचे।

बाड़ीधार: बाड़ेश्वर महादेव मंदिर में देव मिलन का भव्य आयोजन

सारमा से युधिष्ठिर, दयोथल से अर्जुन, बुईला से भीम, अंदरोली से नकुल और भैल गांव से सहदेव के प्रतीक रूपी निशान (पूज) बाड़ीधार मंदिर में पहुंचे। जैसे ही ये पांचों प्रतीक स्वरूप एक ही स्थान पर एकत्रित हुए, जयघोषों से वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने इस दिव्य दृश्य का स्वागत किया।

धार्मिक मान्यता है कि पांडवों ने अपने अज्ञातवास का अंतिम वर्ष इसी क्षेत्र में बिताया था, इसीलिए हर वर्ष यह मेला आयोजित होता है। इस बार भी शिमला, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर सहित प्रदेश के कोने-कोने से हज़ारों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहाँ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

समुद्र तल से 6, 781 फुट की ऊंचाई पर स्थित यह भगवान शिव को समर्पित बाड़ीधार मंदिर, धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से एक विशिष्ट पहचान रखता है।

बाड़ीधार मेला न केवल धार्मिक श्रद्धा का पर्व है, बल्कि यह सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक समरसता और ऐतिहासिक विरासत को भी जीवंत रखता है। पांच पांडवों का प्रतीक मिलन एक बार फिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना और हिमाचल की समृद्ध परंपरा को गौरवान्वित किया।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां- पढ़ें पूरी खबर..

चमियाना अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट का "हथौड़ा": स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सचिव को अल्टीमेटम, सरकार पर 50 हजार का जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

सीएम सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ को शैक्षणिक टूर पर किया रवाना, दिल्ली-आगरा-गोवा का करेंगे भ्रमण - पढ़ें पूरी खबर..

जिम में कसरत या शादी में डांस, क्यों रुक रही युवाओं की सांस? AIIMS की रिपोर्ट ने तोड़ा कोविड वैक्सीन का भ्रम - पढ़ें पूरी खबर..

हिमकेयर योजना में 'व्यवस्था परिवर्तन': फर्जी बिलों के खेल को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला - अनिवार्य किया ये दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में सीमेंट कंपनियों की 'अंधेरगर्दी': न डीजल महंगा हुआ न बढ़ा माल भाड़ा, फिर क्यों जनता पर थोपा ₹10 का बोझ ? - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के बाग गांव में जश्न का माहौल: ITBP में लक्की शर्मा बने हेड कांस्टेबल - युवाओं के लिए पेश की मिसाल, पढ़ें पूरी खबर..

पूर्व विधायक भगत राम चौहान का निधन: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जताया गहरा शोक

लैंडमार्क होटल में सेवा भारती शिमला की महत्वपूर्ण बैठक: पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई टीम ने संभाला सेवा कार्यों का मोर्चा - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल पंचायत चुनाव: अतिक्रमणकारियों पर 'प्रहार', प्रधानी की रेस से बाहर होंगे कब्जाधारी; हाई कोर्ट में अब 6 जनवरी को बड़ी सुनवाई - पढ़ें पूरी खबर