हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | November 19, 2025
अर्की : लडोग में बिना अनुमति सड़क निर्माण का बड़ा खुलासा : 50 देवदार दफन, बाड़बंदी तबाह, नाला मलबे से जाम; ग्रामीणों में भारी रोष — जानें पूरा मामला       Gold Price Today: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल! 10 ग्राम गोल्ड हुआ और महंगा, जाने देश में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 19 नवंबर 2025: किस राशि की किस्मत चमकेगी और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा दिन कैसा बीतेगा       "नशे के खिलाफ हिमाचल की बड़ी पहल, तस्करों को मिलेगी मौत तक की सजा" - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पंचायत चुनाव पर प्रशासनिक टकराव: DC नहीं मान रहे इलेक्शन कमीशन के आदेश, चुनाव प्रक्रिया पर विराम - बैलेट पेपर भी नहीं उठाए, पढ़ें पूरी खबर..       🌟 “आज का राशिफल 18 नवंबर 2025: किस पर आज बरसेगा भाग्य? जानें 12 राशियों का विस्तृत और सकारात्मक भविष्यफल”       आज सोमवार का राशिफ़ल: 17 नवंबर 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..       आज का राशिफल 16 नवंबर 2025: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन – करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य पर विशेष ज्योतिषीय विश्लेषण       आज का राशिफल 15 नवंबर 2025: ग्रहों की चाल से बदलेगा आपका दिन, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल       जीएसएसएस करयाली में वार्षिक पारितोषिक एवं बाल दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित, मुख्य अतिथि हरि कृष्ण हिमराल ने छात्रों को किया सम्मानित      

देश/विदेश

बैंक खातों में पड़े ₹67 हजार करोड़ पर नहीं किया किसी ने दावा, SBI में ही ₹19 हजार करोड़ से ज़्यादा, पढ़ें पूरी खबर..

August 02, 2025 11:06 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

देश के बैंकों में पड़ी जनता की हजारों करोड़ रुपये की रकम बिना दावे के पड़ी हुई है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार, सरकारी और प्राइवेट बैंकों में कुल ₹67, 330 करोड़ से अधिक की राशि अनक्लेम्ड डिपॉजिट के रूप में दर्ज है। इनमें सबसे बड़ा हिस्सा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का है, जिसमें अकेले ₹19, 329 करोड़ से ज़्यादा बिना दावे के जमा हैं। सरकार ने इस रकम को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर.

नई दिल्ली: (HD News); संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। देशभर के सरकारी और प्राइवेट बैंकों में ऐसे खातों में ₹67, 330.28 करोड़ की राशि पड़ी है, जिन पर वर्षों से किसी ने दावा नहीं किया है। इन अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड (DEAF) में ट्रांसफर किया जा रहा है।

सरकारी बैंकों में ₹58 हजार करोड़ से अधिक

वित्त मंत्रालय के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ही ₹58, 330.26 करोड़ पड़ी है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का है, जिसके खातों में ₹19, 329.92 करोड़ बिना दावे के पड़े हैं।

सरकारी बैंकों में बिना दावे की राशि (₹ करोड़ में)

  • 🏦 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया – 19, 329.92
  • 🏦 पंजाब नेशनल बैंक – 6, 910.67
  • 🏦 बैंक ऑफ बड़ौदा – 6, 278.14
  • 🏦 कैनरा बैंक – 5, 277.36
  • 🏦 बैंक ऑफ इंडिया – 3, 938.88
  • 🏦 सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – 2, 394.82
  • 🏦 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – 2, 385.79
  • 🏦 इंडियन बैंक – 1, 198.94
  • 🏦 इंडियन ओवरसीज बैंक – 1, 131.19
  • 🏦 यूको बैंक – 831.46

 

21 प्राइवेट बैंकों में ₹8, 673 करोड़ से अधिक

सरकारी बैंकों के अलावा 21 निजी बैंकों में भी बिना दावे की भारी रकम जमा है, जो कुल ₹8, 673.22 करोड़ है। इसमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, ऐक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक सहित कई अन्य बैंक शामिल हैं।

कोई भी व्यक्ति कर सकता है दावा

सरकार ने बताया कि udgam.rbi.org.in पोर्टल पर जाकर कोई भी व्यक्ति अपने नाम से जुड़ी अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी खोज सकता है। इसके लिए नामांकित व्यक्ति या कानूनी वारिस वैध दस्तावेज दिखाकर राशि का दावा कर सकते हैं।

RBI को ट्रांसफर होगी राशि

नियमों के तहत, ऐसे खातों में 10 साल या उससे अधिक समय तक कोई लेन-देन न होने पर उन्हें अनक्लेम्ड डिपॉजिट माना जाता है और रकम RBI के DEAF फंड में स्थानांतरित कर दी जाती है।


बिना दावे की यह भारी-भरकम राशि इस बात का संकेत है कि लोग अपने बैंक खातों की समय-समय पर जांच नहीं कर रहे या खाताधारकों के निधन के बाद उनके वारिस इस पर दावा नहीं कर पा रहे हैं। सरकार और RBI ने जनता से अपील की है कि वे अपने निष्क्रिय खातों को सक्रिय रखें और udgam.rbi.org.in पोर्टल के जरिए अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी लेकर समय पर दावा करें, ताकि उनकी मेहनत की कमाई फंड में ट्रांसफर न हो जाए।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..

सबसे बड़ी आपदा: भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत – सिर्फ एक शख्स बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर..

अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही: 600 से अधिक लोगों की मौत, 1300 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन पर की रणनीतिक चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..