हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | September 04, 2025
बरसात का कहर : "मकान गायब, सिर्फ छत नज़र आई" - सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो, देखें पूरी खबर..       विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षक दिवस पर देश व प्रदेश के शिक्षकों को दी बधाई       करसोग में भारी बारिश से हादसा: दरकी पहाड़ी, घर का लैंटर टूटा; परिवार ने लगाई मदद की गुहार, पढ़ें पूरी खबर.       सावधान : हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट ! 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के इन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग - 04 सितम्बर 2025 (गुरुवार): जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       गुरुवार का राशिफ़ल: 04 सितम्बर 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       भारी बारिश से बेहाल हिमाचल ! सरकार का बड़ा फैसला : 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, ऑनलाइन पढ़ाई का आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 16-18 घंटे 8 जिलों के लिए खतरे की घंटी, प्रशासन अलर्ट पर - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में भ्रष्टाचारियों पर कसा शिकंजा ! पंचायतों से बाहर होंगे भ्रष्ट नेता, चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए रोक - हिमाचल सरकार का कड़ा फैसला - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल में अब नहीं चलेगी नकलखोरी ! नकल करने पर 10 साल कैद, कराने वालों पर एक करोड़ जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल में सेब की फसल चौपट, सामान्य से ज्यादा बारिश से बागवानों को करोड़ों का नुकसान, पढ़ें पूरी खबर..

August 31, 2025 05:40 AM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश में इस बार सामान्य से अधिक हुई बारिश ने सेब बागवानों की कमर तोड़ दी है। भारी बारिश से जहां बागानों में पत्तियां समय से पहले झड़ गईं, वहीं बड़े पैमाने पर फ्रूट ड्रॉप होने से बगीचों में झड़े सेबों के ढेर लग गए। इससे न तो सेब का अच्छा साइज बन पाया और न ही क्वालिटी फ्रूट तैयार हो सका।

समय से पहले हुआ लीफ फॉल

विशेषज्ञों के अनुसार, आमतौर पर सेब के बगीचों में लीफ फॉल 15 सितंबर के बाद होता है, लेकिन इस बार जुलाई के अंत से ही पत्तियां झड़ने लगीं। पत्तियां पौधों और फलों के लिए भोजन तैयार करने का काम करती हैं। ऐसे में समय से पहले पत्ते झड़ने से फलों का आकार छोटा रह गया और क्वालिटी भी प्रभावित हुई।

सेब उत्पादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने बताया कि "अर्ली लीफ फॉल की वजह से इस बार सेब का साइज नहीं बन पाया। साथ ही ड्रॉपिंग इतनी ज्यादा हुई कि बागवानों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।"

बीमारियों ने भी बढ़ाया संकट

बागवानों कहना है कि सामान्य से अधिक बारिश के कारण इस बार बगीचों में कई तरह की बीमारियां फैलीं। अल्टरनेरिया और मार्सोनिना तो हर साल नुकसान करती ही हैं, लेकिन इस बार ब्लाइट ने भी सेब की फसल को प्रभावित किया।

प्रोग्रेसिव ग्रोवर एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेंद्र बिष्ट बताया कि - "अत्यधिक बारिश से रूट सिस्टम स्टैंडिंग वाटर को सहन नहीं कर पाया। ऐसे में दवाइयां भी असर नहीं कर पाईं। फंगल डिजीज इस बार सीधे फल तक पहुंच गई, जिससे पूरे प्रदेश में नुकसान हुआ है।"

बागवानों की पीड़ा

ठियोग के बागवान देवेंद्र वर्मा ने बताया कि "हर साल पत्तियां 15 सितंबर के बाद झड़ती थीं, लेकिन इस बार जुलाई के आखिरी हफ्ते में ही झड़ गईं। इससे फल का आकार छोटा रह गया और लाखों का नुकसान हुआ।"

मौसम विभाग की रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में इस बार पूरे मानसून सीजन में सामान्य से 32 प्रतिशत अधिक और सिर्फ अगस्त महीने में ही 62 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इतनी भारी बारिश के कारण प्रदेशभर में सेब की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

बरसात का कहर : "मकान गायब, सिर्फ छत नज़र आई" - सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो, देखें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षक दिवस पर देश व प्रदेश के शिक्षकों को दी बधाई

करसोग में भारी बारिश से हादसा: दरकी पहाड़ी, घर का लैंटर टूटा; परिवार ने लगाई मदद की गुहार, पढ़ें पूरी खबर.

सावधान : हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट ! 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के इन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील, पढ़ें पूरी खबर..

भारी बारिश से बेहाल हिमाचल ! सरकार का बड़ा फैसला : 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, ऑनलाइन पढ़ाई का आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 16-18 घंटे 8 जिलों के लिए खतरे की घंटी, प्रशासन अलर्ट पर - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में भ्रष्टाचारियों पर कसा शिकंजा ! पंचायतों से बाहर होंगे भ्रष्ट नेता, चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए रोक - हिमाचल सरकार का कड़ा फैसला - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में अब नहीं चलेगी नकलखोरी ! नकल करने पर 10 साल कैद, कराने वालों पर एक करोड़ जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: मॉनसून सत्र ने रचा रिकॉर्ड, 98% उत्पादकता के साथ संपन्न, अध्यक्ष पठानियां ने जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर..

ऑप्टिकल फाइबर कटते ही क्यों बैठ जाता है नेटवर्क? जानिए टावर और फाइबर का असली रिश्ता