हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | September 03, 2025
बुधवार का राशिफल : 03 सितम्बर 2025; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, पढ़ें आज का राशिफल       हिमाचल विधानसभा: मॉनसून सत्र ने रचा रिकॉर्ड, 98% उत्पादकता के साथ संपन्न, अध्यक्ष पठानियां ने जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर..       चौदहवीं विधानसभा का नवम सत्र अंतिम पड़ाव पर, अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने संभाली कार्यवाही की कमान       मॉनसून सत्र के अंतिम दिन हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, देहरा उपचुनाव में कांग्रेस पर वोट चोरी और कांगड़ा बैंक से धनराशि बांटने के आरोप       "चंबा आपदा में सरकार का सिस्टम फेल, लोगों ने खोली पोल; सदन में CM और डिप्टी CM के आंकड़ों में बड़ा अंतर – जयराम"       हिमाचल : "मॉनसून सत्र का 11वां दिन: सदन में अनुशासन और दफ्तर में आपदा पर विमर्श, विधानसभा अध्यक्ष-पठानियां की CM-सुक्खू संग चम्बा आपदा पर हुई अहम चर्चा" - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश आपदाग्रस्त राज्य घोषित, विधानसभा में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी ख़बर..       मानसून सत्र: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1 सितम्बर को विधानसभा में किया संबोधन       शिमला में दर्दनाक हादसा: मूसलधार बारिश से घर पर लैंडस्लाइड, पिता-बेटी की मौत, पत्नी की बची जान, मवेशी भी दबकर मरे, पूरी खबर..       आज का राशिफल – 1 सितंबर 2025: जानें अपने दिन की खुशियाँ, चुनौतियाँ और अवसर      

हिमाचल | शिमला

शिमला में ट्रक में लगी भीषण आग, भरी बरसात में जला सेब से लदा ट्रक, ड्राइवर-हेल्पर कूदकर बचे, पढ़ें पूरी खबर

August 31, 2025 03:05 PM

भरी बरसात के बीच शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। गल्लू मंदिर के पास सेब से भरे ट्रक में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा वाहन धधककर राख हो गया। गनीमत रही कि ड्राइवर और हेल्पर समय रहते कूदकर बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई। पढ़ें विस्तार से. 


शिमला : (HD News);  भारी बरसात के बीच शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। गल्लू मंदिर के पास सेब से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा वाहन लपटों में घिर गया। गनीमत रही कि ड्राइवर और हेल्पर ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी नंबर 70 LT 1585 का आयशर ट्रक सेब की खेप लेकर ठियोग से उत्तर प्रदेश जा रहा था। गल्लू मंदिर के पास अचानक ट्रक से धुआं उठने लगा और कुछ ही मिनटों में आग भड़क गई। लपटों ने ट्रक के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। चालक अनिल और सहायक विमलेश कुमार ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर जान बचाई। दोनों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था और लाखों के सेब राख में बदल गए।

आगजनी की घटनाएं अक्सर गर्मियों में देखने को मिलती हैं, लेकिन भारी बरसात के बीच यह हादसा चौकाने वाला माना जा रहा है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन ट्रक को हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।


भारी बरसात के बीच सेब से लदे ट्रक में आग लगने की यह घटना स्थानीय लोगों के लिए भी चौंकाने वाली रही। जहां एक ओर मौसम पहले ही चुनौतियाँ खड़ी कर रहा है, वहीं इस तरह की घटनाएँ सेब परिवहन पर और असर डाल सकती हैं। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच जारी है और प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। राहत की बात यह रही कि ड्राइवर और हेल्पर सुरक्षित बच निकले।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में अब नहीं चलेगी नकलखोरी ! नकल करने पर 10 साल कैद, कराने वालों पर एक करोड़ जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: मॉनसून सत्र ने रचा रिकॉर्ड, 98% उत्पादकता के साथ संपन्न, अध्यक्ष पठानियां ने जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर..

ऑप्टिकल फाइबर कटते ही क्यों बैठ जाता है नेटवर्क? जानिए टावर और फाइबर का असली रिश्ता

चौदहवीं विधानसभा का नवम सत्र अंतिम पड़ाव पर, अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने संभाली कार्यवाही की कमान

मॉनसून सत्र के अंतिम दिन हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, देहरा उपचुनाव में कांग्रेस पर वोट चोरी और कांगड़ा बैंक से धनराशि बांटने के आरोप

हिमाचल आपदा: क्या सिर्फ फोरलेन जिम्मेदार हैं या इतिहास खुद बताता है सच? 1978 से 2025 तक, बिना फोरलेन भी तबाही का गवाह रहा हिमाचल - पढ़ें विस्तार से..

"चंबा आपदा में सरकार का सिस्टम फेल, लोगों ने खोली पोल; सदन में CM और डिप्टी CM के आंकड़ों में बड़ा अंतर – जयराम"

हिमाचल : "मॉनसून सत्र का 11वां दिन: सदन में अनुशासन और दफ्तर में आपदा पर विमर्श, विधानसभा अध्यक्ष-पठानियां की CM-सुक्खू संग चम्बा आपदा पर हुई अहम चर्चा" - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश आपदाग्रस्त राज्य घोषित, विधानसभा में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी ख़बर..

मानसून सत्र: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1 सितम्बर को विधानसभा में किया संबोधन