हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | September 04, 2025
विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षक दिवस पर देश व प्रदेश के शिक्षकों को दी बधाई       करसोग में भारी बारिश से हादसा: दरकी पहाड़ी, घर का लैंटर टूटा; परिवार ने लगाई मदद की गुहार, पढ़ें पूरी खबर.       सावधान : हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट ! 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के इन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग - 04 सितम्बर 2025 (गुरुवार): जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       गुरुवार का राशिफ़ल: 04 सितम्बर 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       भारी बारिश से बेहाल हिमाचल ! सरकार का बड़ा फैसला : 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, ऑनलाइन पढ़ाई का आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 16-18 घंटे 8 जिलों के लिए खतरे की घंटी, प्रशासन अलर्ट पर - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में भ्रष्टाचारियों पर कसा शिकंजा ! पंचायतों से बाहर होंगे भ्रष्ट नेता, चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए रोक - हिमाचल सरकार का कड़ा फैसला - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल में अब नहीं चलेगी नकलखोरी ! नकल करने पर 10 साल कैद, कराने वालों पर एक करोड़ जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..       बुधवार का राशिफल : 03 सितम्बर 2025; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, पढ़ें आज का राशिफल      

हिमाचल | शिमला

शिमला में दर्दनाक हादसा: मूसलधार बारिश से घर पर लैंडस्लाइड, पिता-बेटी की मौत, पत्नी की बची जान, मवेशी भी दबकर मरे, पूरी खबर..

September 01, 2025 09:04 AM

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और रेड अलर्ट के बीच शिमला जिले की जुन्गा तहसील में बड़ा हादसा हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने से पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि उसी समय घर के बाहर मौजूद होने के कारण पत्नी की जान बच गई। जिले के अन्य क्षेत्रों कोटखाई और रोहडू में भी लैंडस्लाइड से जान-माल का नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश में जारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच शिमला जिले की जुन्गा तहसील में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन (Landslide) में एक परिवार पर कहर टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार, पटवार सर्कल डबलू के उप मोहाल जोत में एक मकान पर अचानक लैंडस्लाइड हो गया। इस हादसे में 35 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार पुत्र जय सिंह और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी चमत्कारिक रूप से बच गईं। हादसे में परिवार के मवेशी भी दबकर मर गए। घटना के वक्त वीरेन्द्र की पत्नी घर के बाहर मौजूद थीं, जिससे उनकी जान बच गई।

कोटखाई में भी हादसा, वृद्ध महिला की मौत

उधर, शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल के गांव चोल, आदर्श नगर में सोमवार सुबह भूस्खलन से एक मकान ढह गया। मलबे में दबने से वृद्ध महिला कलावती पत्नी श्री बलराम सिंह की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

रोहडू में 4 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया

इसी तरह, रोहडू क्षेत्र के दयार मोली गांव में रात को भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ। इससे कई घरों को खतरा पैदा हो गया और प्रशासन ने 4 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है।

शिमला में बंद रहे स्कूल-कॉलेज

भारी बारिश और लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को शिमला जिले के सभी स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है।

लगातार हो रही मूसलधार बारिश से शिमला समेत पूरे हिमाचल प्रदेश में हालात गंभीर बने हुए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।


शिमला जिले में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलनों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं घर ढह रहे हैं, तो कहीं लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

रामशहर : बरसात का कहर, मिट्टी में समाया मकान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो, देखें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षक दिवस पर देश व प्रदेश के शिक्षकों को दी बधाई

करसोग में भारी बारिश से हादसा: दरकी पहाड़ी, घर का लैंटर टूटा; परिवार ने लगाई मदद की गुहार, पढ़ें पूरी खबर.

सावधान : हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट ! 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के इन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील, पढ़ें पूरी खबर..

भारी बारिश से बेहाल हिमाचल ! सरकार का बड़ा फैसला : 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, ऑनलाइन पढ़ाई का आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 16-18 घंटे 8 जिलों के लिए खतरे की घंटी, प्रशासन अलर्ट पर - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में भ्रष्टाचारियों पर कसा शिकंजा ! पंचायतों से बाहर होंगे भ्रष्ट नेता, चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए रोक - हिमाचल सरकार का कड़ा फैसला - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में अब नहीं चलेगी नकलखोरी ! नकल करने पर 10 साल कैद, कराने वालों पर एक करोड़ जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: मॉनसून सत्र ने रचा रिकॉर्ड, 98% उत्पादकता के साथ संपन्न, अध्यक्ष पठानियां ने जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर..

ऑप्टिकल फाइबर कटते ही क्यों बैठ जाता है नेटवर्क? जानिए टावर और फाइबर का असली रिश्ता