हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | September 03, 2025
बुधवार का राशिफल : 03 सितम्बर 2025; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, पढ़ें आज का राशिफल       हिमाचल विधानसभा: मॉनसून सत्र ने रचा रिकॉर्ड, 98% उत्पादकता के साथ संपन्न, अध्यक्ष पठानियां ने जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर..       चौदहवीं विधानसभा का नवम सत्र अंतिम पड़ाव पर, अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने संभाली कार्यवाही की कमान       मॉनसून सत्र के अंतिम दिन हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, देहरा उपचुनाव में कांग्रेस पर वोट चोरी और कांगड़ा बैंक से धनराशि बांटने के आरोप       "चंबा आपदा में सरकार का सिस्टम फेल, लोगों ने खोली पोल; सदन में CM और डिप्टी CM के आंकड़ों में बड़ा अंतर – जयराम"       हिमाचल : "मॉनसून सत्र का 11वां दिन: सदन में अनुशासन और दफ्तर में आपदा पर विमर्श, विधानसभा अध्यक्ष-पठानियां की CM-सुक्खू संग चम्बा आपदा पर हुई अहम चर्चा" - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश आपदाग्रस्त राज्य घोषित, विधानसभा में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी ख़बर..       मानसून सत्र: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1 सितम्बर को विधानसभा में किया संबोधन       शिमला में दर्दनाक हादसा: मूसलधार बारिश से घर पर लैंडस्लाइड, पिता-बेटी की मौत, पत्नी की बची जान, मवेशी भी दबकर मरे, पूरी खबर..       आज का राशिफल – 1 सितंबर 2025: जानें अपने दिन की खुशियाँ, चुनौतियाँ और अवसर      

हिमाचल

हिमाचल : "मॉनसून सत्र का 11वां दिन: सदन में अनुशासन और दफ्तर में आपदा पर विमर्श, विधानसभा अध्यक्ष-पठानियां की CM-सुक्खू संग चम्बा आपदा पर हुई अहम चर्चा" - पढ़ें पूरी खबर..

September 01, 2025 07:24 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चौदहवीं विधानसभा के नवम (मॉनसून) सत्र का 11वां दिन राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहा। विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने पूरे दिन सदन की कार्यवाही का संचालन किया और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने उनसे मुलाकात कर जिला चम्बा में भारी वर्षा से हुए नुकसान पर चर्चा की। पढ़ें विस्तार से..


 

शिमला: (HD News);  मॉनसून सत्र के 11वें दिन विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां जब सचिवालय पहुँचे तो उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश सरकार, केवल सिंह पठानियां ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सत्र शुरू होने से पूर्व अध्यक्ष महोदय ने सदन में मौजूद सभी सदस्यों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर पूरे संयम और गंभीरता के साथ कार्यवाही का संचालन किया। विधायकों ने भी अध्यक्ष के कुशल संचालन की सराहना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू विधान सभा अध्यक्ष से उनके कार्यालय में मिले। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने जिला चम्बा में हाल ही में हुई भारी वर्षा से हुए नुकसान, प्रभावित परिवारों की स्थिति और राहत कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन और त्वरित राहत के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी साझा की। 

मुख्यमंत्री के साथ संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान और विधायक अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए ठोस रणनीति तैयार करना और जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराना रहा। 

मॉनसून सत्र का 11वां दिन हिमाचल प्रदेश की राजनीति और प्रशासन दोनों के लिहाज से अहम रहा। जहां विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने सदन की कार्यवाही को अनुशासित तरीके से संचालित किया, वहीं मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित चम्बा जिले के हालात पर गंभीर चर्चा कर राहत कार्यों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर की।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में अब नहीं चलेगी नकलखोरी ! नकल करने पर 10 साल कैद, कराने वालों पर एक करोड़ जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: मॉनसून सत्र ने रचा रिकॉर्ड, 98% उत्पादकता के साथ संपन्न, अध्यक्ष पठानियां ने जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर..

ऑप्टिकल फाइबर कटते ही क्यों बैठ जाता है नेटवर्क? जानिए टावर और फाइबर का असली रिश्ता

चौदहवीं विधानसभा का नवम सत्र अंतिम पड़ाव पर, अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने संभाली कार्यवाही की कमान

मॉनसून सत्र के अंतिम दिन हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, देहरा उपचुनाव में कांग्रेस पर वोट चोरी और कांगड़ा बैंक से धनराशि बांटने के आरोप

हिमाचल आपदा: क्या सिर्फ फोरलेन जिम्मेदार हैं या इतिहास खुद बताता है सच? 1978 से 2025 तक, बिना फोरलेन भी तबाही का गवाह रहा हिमाचल - पढ़ें विस्तार से..

"चंबा आपदा में सरकार का सिस्टम फेल, लोगों ने खोली पोल; सदन में CM और डिप्टी CM के आंकड़ों में बड़ा अंतर – जयराम"

हिमाचल प्रदेश आपदाग्रस्त राज्य घोषित, विधानसभा में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी ख़बर..

मानसून सत्र: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1 सितम्बर को विधानसभा में किया संबोधन

शिमला में दर्दनाक हादसा: मूसलधार बारिश से घर पर लैंडस्लाइड, पिता-बेटी की मौत, पत्नी की बची जान, मवेशी भी दबकर मरे, पूरी खबर..