हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | September 04, 2025
बरसात का कहर : "मकान गायब, सिर्फ छत नज़र आई" - सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो, देखें पूरी खबर..       विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षक दिवस पर देश व प्रदेश के शिक्षकों को दी बधाई       करसोग में भारी बारिश से हादसा: दरकी पहाड़ी, घर का लैंटर टूटा; परिवार ने लगाई मदद की गुहार, पढ़ें पूरी खबर.       सावधान : हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट ! 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के इन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग - 04 सितम्बर 2025 (गुरुवार): जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       गुरुवार का राशिफ़ल: 04 सितम्बर 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       भारी बारिश से बेहाल हिमाचल ! सरकार का बड़ा फैसला : 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, ऑनलाइन पढ़ाई का आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 16-18 घंटे 8 जिलों के लिए खतरे की घंटी, प्रशासन अलर्ट पर - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में भ्रष्टाचारियों पर कसा शिकंजा ! पंचायतों से बाहर होंगे भ्रष्ट नेता, चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए रोक - हिमाचल सरकार का कड़ा फैसला - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल में अब नहीं चलेगी नकलखोरी ! नकल करने पर 10 साल कैद, कराने वालों पर एक करोड़ जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

हिमाचल विधानसभा: मॉनसून सत्र ने रचा रिकॉर्ड, 98% उत्पादकता के साथ संपन्न, अध्यक्ष पठानियां ने जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर..

September 02, 2025 05:47 PM

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चौदहवीं विधानसभा का नवम मॉनसून सत्र मंगलवार को सफलता की नई मिसाल कायम करते हुए संपन्न हुआ। 18 अगस्त से शुरू होकर 2 सितम्बर तक चले इस सत्र में कुल 12 बैठकें हुईं, जिनकी कार्यवाही लगभग 59 घंटे तक चली। इस दौरान सदन की उत्पादकता 98 प्रतिशत दर्ज की गई, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सरकार और विपक्ष दोनों की गंभीरता को दर्शाती है। पढ़ें विस्तार से..

शिमला : (HD News); हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चौदहवीं विधानसभा का नवम (मॉनसून) सत्र मंगलवार को सफलता और उपलब्धियों की नई इबारत लिखते हुए समाप्त हुआ। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने बताया कि यह सत्र 18 अगस्त से शुरू होकर 02 सितम्बर तक चला, जिसमें कुल 12 बैठकें हुईं और कार्यवाही लगभग 59 घंटे तक चली। इस दौरान सदन की उत्पादकता प्रभावशाली 98 प्रतिशत दर्ज की गई।

सत्र की शुरुआत पूर्व विधायक स्व. गणेश दत्त भरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। पूरे सत्र के दौरान सदन में कुल 690 प्रश्नों (509 तारांकित और 181 अतारांकित) के उत्तर सरकार द्वारा दिए गए।

अध्यक्ष ने कहा कि नियम 62 के तहत 12, नियम 63 के तहत 1, नियम 101 के तहत 7, नियम 102 के तहत 1, नियम 130 के तहत 6 और नियम 324 के तहत 12 विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं, 21 और 28 अगस्त को गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस के रूप में निर्धारित रहे।

इस सत्र के दौरान 9 सरकारी विधेयक सदन में प्रस्तुत कर पारित किए गए और समितियों की 47 रिपोर्टें भी सदन के पटल पर रखी गईं। शून्यकाल में माननीय सदस्यों ने 43 महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

सत्र की विशेषता यह रही कि सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के 1118 विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही देखी, जो युवाओं की लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति बढ़ती रुचि और आस्था का प्रमाण है।

अध्यक्ष ने पिछले सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें 15 बैठकें हुई थीं, 73 घंटे तक कार्यवाही चली थी और उसकी उत्पादकता 110 प्रतिशत रही थी।

उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, पर्यटन विकास निगम और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया। अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों को आगामी शारदीय नवरात्रों, दशहरा और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ भी दीं।

 

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

बरसात का कहर : "मकान गायब, सिर्फ छत नज़र आई" - सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो, देखें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षक दिवस पर देश व प्रदेश के शिक्षकों को दी बधाई

करसोग में भारी बारिश से हादसा: दरकी पहाड़ी, घर का लैंटर टूटा; परिवार ने लगाई मदद की गुहार, पढ़ें पूरी खबर.

सावधान : हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट ! 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के इन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील, पढ़ें पूरी खबर..

भारी बारिश से बेहाल हिमाचल ! सरकार का बड़ा फैसला : 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, ऑनलाइन पढ़ाई का आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 16-18 घंटे 8 जिलों के लिए खतरे की घंटी, प्रशासन अलर्ट पर - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में भ्रष्टाचारियों पर कसा शिकंजा ! पंचायतों से बाहर होंगे भ्रष्ट नेता, चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए रोक - हिमाचल सरकार का कड़ा फैसला - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में अब नहीं चलेगी नकलखोरी ! नकल करने पर 10 साल कैद, कराने वालों पर एक करोड़ जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

ऑप्टिकल फाइबर कटते ही क्यों बैठ जाता है नेटवर्क? जानिए टावर और फाइबर का असली रिश्ता

चौदहवीं विधानसभा का नवम सत्र अंतिम पड़ाव पर, अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने संभाली कार्यवाही की कमान