हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | January 08, 2026
चमियाना अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट का "हथौड़ा": स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सचिव को अल्टीमेटम, सरकार पर 50 हजार का जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 7 जनवरी 2026: बुध देव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? जानें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल       सीएम सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ को शैक्षणिक टूर पर किया रवाना, दिल्ली-आगरा-गोवा का करेंगे भ्रमण - पढ़ें पूरी खबर..       जिम में कसरत या शादी में डांस, क्यों रुक रही युवाओं की सांस? AIIMS की रिपोर्ट ने तोड़ा कोविड वैक्सीन का भ्रम - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल       हिमकेयर योजना में 'व्यवस्था परिवर्तन': फर्जी बिलों के खेल को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला - अनिवार्य किया ये दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में सीमेंट कंपनियों की 'अंधेरगर्दी': न डीजल महंगा हुआ न बढ़ा माल भाड़ा, फिर क्यों जनता पर थोपा ₹10 का बोझ ? - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के बाग गांव में जश्न का माहौल: ITBP में लक्की शर्मा बने हेड कांस्टेबल - युवाओं के लिए पेश की मिसाल, पढ़ें पूरी खबर..       पूर्व विधायक भगत राम चौहान का निधन: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जताया गहरा शोक       आज का राशिफल: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, जानें मेष से मीन तक अपनी राशि का हाल।      

हिमाचल | सोलन

बरसात का कहर : "मकान गायब, सिर्फ छत नज़र आई" - सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो, देखें पूरी खबर..

September 04, 2025 06:40 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच जिला सोलन के रामशहर क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत बहेड़ी के गांव नेरन में बारिश के कारण अचानक जमीन धंस गई, जिससे स्थानीय निवासी शंकर कुमार पुत्र बुधराम का मकान नीचे बैठ गया। गनीमत रही कि खतरे का अंदेशा होने पर परिवार को पहले ही सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था, जिस कारण किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। पढ़ें विस्तार से..


सोलन: (HD News); हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला सोलन की रामशहर तहसील के तहत ग्राम पंचायत बहेड़ी के गांव नेरन में लगातार हो रही बरसात से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां भारी बारिश के चलते अचानक जमीन धंस गई और स्थानीय निवासी शंकर कुमार पुत्र बुधराम का रिहायशी मकान देखते ही देखते धरती में समा गया

मकान गायब… सिर्फ छत नज़र आई! 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि मकान का ढांचा पूरी तरह जमीन में समा गया और ऊपर सिर्फ छत यानी लैंटर ही दिखाई दे रहा है। चारों ओर फैली हरियाली और पत्थरों के बीच देखकर कोई यकीन नहीं कर पा रहा कि यहां कभी एक पूरा घर खड़ा था। यह नजारा देखकर ग्रामीण भी हैरान हैं और लगातार चर्चा कर रहे हैं।

खतरे का अंदेशा, समय रहते खाली हुआ मकान

बताया जा रहा कि मकान में पहले ही दरारें आ गई थीं और खतरे का अंदेशा था। इसी कारण समय रहते मकान को खाली करवा दिया गया था। यही वजह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मकान खाली न कराया गया होता तो यह घटना बड़ी त्रासदी का रूप ले सकती थी।

ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से मदद की मांग

बरसात के कारण जमीन धंसने और भूस्खलन की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लोग लगातार हो रही बरसात के कारण अब अपने घरों की मजबूती और सुरक्षा को लेकर असमंजस में हैं। प्रभावित परिवार ने सरकार और जिला प्रशासन से तुरंत राहत राशि देने और सुरक्षित पुनर्वास की मांग की है।


इस हैरान कर देने वाली घटना के बारे में मीडिया ने जब सम्बंधित ग्राम पंचायत प्रधान किशन चंद से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि खतरे को भांपते हुए मकान को पहले ही खाली करा लिया गया था। इसी कारण इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।


डिस्क्लेमर :- इस खबर में दी गई जानकारी उपलब्ध तथ्यों, स्थानीय सूत्रों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर प्रकाशित की गई है। समाचार का उद्देश्य केवल जनसाधारण तक जानकारी पहुँचाना है। HD News किसी भी प्रकार से घटना से संबंधित दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है और पाठकों से अपील करता है कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचें और स्थिति से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों पर भरोसा करें।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चमियाना अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट का "हथौड़ा": स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सचिव को अल्टीमेटम, सरकार पर 50 हजार का जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

सीएम सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ को शैक्षणिक टूर पर किया रवाना, दिल्ली-आगरा-गोवा का करेंगे भ्रमण - पढ़ें पूरी खबर..

जिम में कसरत या शादी में डांस, क्यों रुक रही युवाओं की सांस? AIIMS की रिपोर्ट ने तोड़ा कोविड वैक्सीन का भ्रम - पढ़ें पूरी खबर..

हिमकेयर योजना में 'व्यवस्था परिवर्तन': फर्जी बिलों के खेल को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला - अनिवार्य किया ये दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में सीमेंट कंपनियों की 'अंधेरगर्दी': न डीजल महंगा हुआ न बढ़ा माल भाड़ा, फिर क्यों जनता पर थोपा ₹10 का बोझ ? - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के बाग गांव में जश्न का माहौल: ITBP में लक्की शर्मा बने हेड कांस्टेबल - युवाओं के लिए पेश की मिसाल, पढ़ें पूरी खबर..

पूर्व विधायक भगत राम चौहान का निधन: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जताया गहरा शोक

लैंडमार्क होटल में सेवा भारती शिमला की महत्वपूर्ण बैठक: पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई टीम ने संभाला सेवा कार्यों का मोर्चा - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल पंचायत चुनाव: अतिक्रमणकारियों पर 'प्रहार', प्रधानी की रेस से बाहर होंगे कब्जाधारी; हाई कोर्ट में अब 6 जनवरी को बड़ी सुनवाई - पढ़ें पूरी खबर

अर्की बार एसोसिएशन में निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी, भूपेंद्र कुमार शर्मा बने अध्यक्ष - पढ़े पूरी खबर..