हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Sunday | September 07, 2025
हिमाचल आपदा: PWD को ₹2500 करोड़ का नुकसान, 1250 सड़कें बंद – विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर..       पितृपक्ष 2025 कब से कब तक? जानें सभी श्राद्ध तिथियां और सर्वपितृ अमावस्या का महत्व       आज का पंचांग : 7 सितम्बर 2025; पूर्णिमा, सत्यनारायण व्रत और चंद्र ग्रहण का विशेष संयोग, जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..       रविवार का राशिफल : 7 सितम्बर 2025; वृषभ-मिथुन को धनलाभ, तुला को तरक्की, सिंह-धनु रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी       चंद्र ग्रहण 2025: आज रात लगेगा साल का अंतिम खग्रास, जानें सूतक काल और जरूरी सावधानियां, पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 1 IPS और 12 HPS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी खबर..       पंचायत चुनाव 2025: हिमाचल में आरक्षण नियमों में बदलाव, SC-ST और OBC को जनसंख्या अनुपात के आधार पर हिस्सेदारी, महिलाओं को 50% सीटें, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल के हजारों कर्मचारियों को बड़ा झटका : नियम 7A खत्म, कर्मचारियों का वेतन 10-20 हजार तक कम—गुस्से में संगठन ! - पढ़ें पूरी खबर..       भरमौर आपदा पर बोले राजस्व मंत्री जगत नेगी—सभी श्रद्धालु सुरक्षित, 17 की मौत; अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी, पढ़ें पूरी खबर - विस्तार से..       लोकतंत्र के मंच पर गूंजेगा हिमाचल! 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां करेंगे प्रदेश की आवाज़ बुलंद, बेंगलुरू बनेगा गवाह, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला में तबाही का साया: 6 से ज्यादा मकान भूस्खलन की जद में, परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट - पढ़ें पूरी खबर..

September 05, 2025 06:25 AM
Om Prakash Thakur

भारी बारिश ने राजधानी शिमला के कृष्णानगर वार्ड में हालात बिगाड़ दिए हैं। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण छह से अधिक रिहायशी मकानों को खतरे की जद में मानते हुए खाली करवाना पड़ा। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि आसपास के कई अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (HD News);  राजधानी शिमला के कृष्णानगर वार्ड में भारी बारिश ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी है। क्षेत्र में छह से अधिक रिहायशी मकान भूस्खलन की जद में आ गए हैं। हालात गंभीर होते देख प्रशासन और वार्ड प्रतिनिधियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित घरों को खाली करवा दिया। आसपास के कई अन्य मकानों पर भी बारिश से खतरा मंडरा रहा है।

शिमला में बारिश से बिगड़े हालात, कृष्णानगर में छह घरों को कराया खाली – प्रशासन अलर्ट पर

वार्ड पार्षद विनोद भाटिया ने जानकारी दी कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। कुछ परिवारों को पास के सामुदायिक भवन में ठहराया गया है, जबकि बाकी लोग अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं। सभी परिवार अपने घरों से जरूरी सामान निकाल चुके हैं। पार्षद ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए खाने-पीने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो।

गंभीर स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इनमें से एक घर तक जाने का रास्ता पूरी तरह टूट चुका है। बीते दिन एक मकान ध्वस्त हो गया था, जबकि बाकी मकान खतरे की जद में हैं। पार्षद का कहना है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में भी कृष्णानगर में भूस्खलन से बड़ा नुकसान हुआ था। उस दौरान घरों के गिरने से नगर निगम शिमला के भवन तक टूट गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि तबाही के बावजूद अब तक क्षेत्र में भूस्खलन रोकने के ठोस इंतजाम नहीं हो पाए हैं। खाई अब इतनी गहरी हो चुकी है कि डंगा लगाने जैसे स्थायी कार्य करना भी मुश्किल हो गया है।

कृष्णानगर वार्ड में बारिश और भूस्खलन ने लोगों की नींद उड़ा दी है। एक मकान पहले ही ध्वस्त हो चुका है और बाकी घर खतरे की जद में हैं। वर्ष 2023 में भी इसी क्षेत्र में तबाही मच चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं खोजा जा सका। स्थानीय लोग प्रशासन से ठोस कदम उठाने और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल आपदा: PWD को ₹2500 करोड़ का नुकसान, 1250 सड़कें बंद – विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर..

पितृपक्ष 2025 कब से कब तक? जानें सभी श्राद्ध तिथियां और सर्वपितृ अमावस्या का महत्व

चंद्र ग्रहण 2025: आज रात लगेगा साल का अंतिम खग्रास, जानें सूतक काल और जरूरी सावधानियां, पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 1 IPS और 12 HPS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी खबर..

पंचायत चुनाव 2025: हिमाचल में आरक्षण नियमों में बदलाव, SC-ST और OBC को जनसंख्या अनुपात के आधार पर हिस्सेदारी, महिलाओं को 50% सीटें, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल के हजारों कर्मचारियों को बड़ा झटका : नियम 7A खत्म, कर्मचारियों का वेतन 10-20 हजार तक कम—गुस्से में संगठन ! - पढ़ें पूरी खबर..

भरमौर आपदा पर बोले राजस्व मंत्री जगत नेगी—सभी श्रद्धालु सुरक्षित, 17 की मौत; अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी, पढ़ें पूरी खबर - विस्तार से..

लोकतंत्र के मंच पर गूंजेगा हिमाचल! 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां करेंगे प्रदेश की आवाज़ बुलंद, बेंगलुरू बनेगा गवाह, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: शोघी के पास दो सड़क हादसे, ट्रक खाई में गिरा; एचआरटीसी और वोल्वो बस की टक्कर, यात्री सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन का तीखा हमला – "आपदा राहत में जुटे अभियंता का अपमान, सरकार मनमाना निलंबन तुरंत वापस ले, वरना आंदोलन तय" - पढ़ें पूरी खबर..