हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | September 13, 2025
बेंगलुरू में 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन का हुआ समापन, पठानियां ने कहा– मंथन से निकलेंगे आशातीत परिणाम - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 13 सितम्बर 2025; शनिवार का दिन किसके लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें 12 राशियों का भविष्यफल       “सार्थक बहस से ही बचेगा लोकतंत्र: लोकतंत्र का मंदिर हैं संसद और विधानसभाएँ, बेंगलुरू सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष पठानियां का बड़ा संदेश” - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में 3.70 करोड़ का बैंक फ्रॉड: सीनियर मैनेजर पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: गाड़ी, ज्यादा जमीन और छह माह से राशन न लेने वालों को सस्ते राशन से बाहर करने की तैयारी – केंद्र सरकार ने भेजी 5 लाख से अधिक लोगों की लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 12 सितंबर 2025; शुक्रवार का दिन खोलेगा भाग्य के द्वार, जानें सभी 12 राशियों का हाल..       कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का निदेशक मंडल निलंबित, प्रशासक नियुक्त, पढ़ें पूरी खबर..       R.S. Belvedre होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल की 133 ईको टास्क फोर्स: 19 वर्षों में 60 लाख से अधिक पौधे रोपित, पौधरोपण और आपदा प्रबंधन में रचा इतिहास, पढ़ें पूरी खबर..       जोगिन्द्रा बैंक निदेशक बने रोशन वर्मा, विधायक संजय अवस्थी से की शिष्टाचार भेंट – रोशन वर्मा को निदेशक चुने जाने पर संजय अवस्थी ने दी शुभकामनाएं, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला में 3.70 करोड़ का बैंक फ्रॉड: सीनियर मैनेजर पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

September 12, 2025 10:36 AM
सांकेतिक फ़ोटो
Om Prakash Thakur

शिमला की कसुम्पटी शाखा में बैंक ऑफ बड़ौदा के सीनियर मैनेजर अंकित राठौर पर 3.70 करोड़ रुपए के फ्रॉड का आरोप लगा है। पुलिस और बैंक की जांच में पता चला कि यह राशि कृषि उपज विपणन समिति (APMC) S&K के खाते से कालू देवी नाम की महिला के खाते में ट्रांसफर की गई और फिर मैनेजर ने अपने सहयोगियों के माध्यम से रकम हड़प ली। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (HD News);  शिमला के बैंक ऑफ बड़ौदा में एक बड़ा फ्रॉड सामने आया है, जिसमें 3.70 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई। बैंक की कसुम्पटी शाखा के सीनियर मैनेजर अंकित राठौर पर आरोप है कि उन्होंने APMC S&K के खाते से 3.70 करोड़ रुपए कालू देवी के खाते में ट्रांसफर किए और फिर रकम अपने सहयोगियों के खातों में भेज दी।

बैंक के रीजनल हेड को जब इस घटना की भनक लगी, तो उन्होंने छोटा शिमला थाना में पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने डिप्टी रीजनल मैनेजर राजेश कुमार गाबा की शिकायत पर जांच शुरू की।

बैंक ने अपनी प्रारंभिक जांच में ही गड़बड़ी की पुष्टि की। शिकायत मिलने के बाद संबंधित खातों को फ्रीज कर दिया गया। महिला के खाते में अभी भी 90.95 लाख रुपए बैंक में फ्रीज हैं।

पुलिस पूछताछ में अंकित राठौर ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि उसने कुछ अज्ञात लोगों के झांसे में आकर निजी फायदे के लिए यह धोखाधड़ी की। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 316(5) के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

शिमला के बैंक में यह मामला न केवल बैंकिंग क्षेत्र में सुरक्षा की संवेदनशीलता को उजागर करता है, बल्कि ग्राहकों के लिए चेतावनी भी है। बैंक और पुलिस दोनों ही इस घोटाले की गहन जांच कर रहे हैं, ताकि दोषियों को कड़ी कार्रवाई के तहत लाया जा सके।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

बेंगलुरू में 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन का हुआ समापन, पठानियां ने कहा– मंथन से निकलेंगे आशातीत परिणाम - पढ़ें पूरी खबर

“सार्थक बहस से ही बचेगा लोकतंत्र: लोकतंत्र का मंदिर हैं संसद और विधानसभाएँ, बेंगलुरू सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष पठानियां का बड़ा संदेश” - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल प्रदेश: गाड़ी, ज्यादा जमीन और छह माह से राशन न लेने वालों को सस्ते राशन से बाहर करने की तैयारी – केंद्र सरकार ने भेजी 5 लाख से अधिक लोगों की लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर..

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का निदेशक मंडल निलंबित, प्रशासक नियुक्त, पढ़ें पूरी खबर..

R.S. Belvedre होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल की 133 ईको टास्क फोर्स: 19 वर्षों में 60 लाख से अधिक पौधे रोपित, पौधरोपण और आपदा प्रबंधन में रचा इतिहास, पढ़ें पूरी खबर..

जोगिन्द्रा बैंक निदेशक बने रोशन वर्मा, विधायक संजय अवस्थी से की शिष्टाचार भेंट – रोशन वर्मा को निदेशक चुने जाने पर संजय अवस्थी ने दी शुभकामनाएं, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में पहुंचे हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, 12 सितम्बर को करेंगे संबोधित - पढ़ें पूरी खबर..

जोगिंद्रा सेंट्रल बैंक चुनाव: भाजपा 4, कांग्रेस 2 सीटों पर विजयी, नया बोर्ड 15 सितंबर को गठित होगा, पढ़ें पूरी खबर..

मौसम अलर्ट: हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट – भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी - पढ़ें पूरी खबर..