चिट्टे की चपेट में हिमाचल, गोभी के खेत में चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे थे 3 युवक, 1 को लोगों ने पकड़ा, 2 फरार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: पटवारी, कानूनगो व नायब तहसीलदार का अब स्टेट कैडर घोषित, 3 नायब तहसीलदार की हुई ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..       बजट सत्र की तैयारियाँ जोरों पर, समय रहते काम पूरा करें अधिकारी : कुलदीप पठानियां       शिमला में 2 वाहनों में टक्कर, 2 घायल, पढ़ें पूरी खबर       शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफ़ल: 22 फरवरी 2025; शनिदेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, मिल सकता है पैसा-शोहरत, जानें आज का राशिफल       दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025: आज इन राशियों पर धनवर्षा करेंगी माता लक्ष्मी, दूर हो जाएगी पैसों से जुड़ी हर समस्या, पढ़ें अपनी अपनी राशिनुसार आज की भविष्यवाणी..       हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

जरा सी छींक क्या आई ..लोग करवा रहे कोरोना वायरस की जांच, और रिपोर्ट भी पॉजिटिव

March 07, 2020 01:24 PM

ध्यान रहे कि खतरा सिर्फ '2019 नोवल कोरोना वायरस' से है, जो चीन में फैला है। कोरोना वायरस के 4 प्रकार दुनिया में पहले से हैं लेकिन ये वायरस जानलेवा नहीं, इसलिए डरने की जरूरत नहीं राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 2 मरीज पहुंचे, जिन्हें कोरोना पॉजिटिव था, लेकिन वह पुराना वायरस था।


 अगर आप अपने मन से कोरोना वायरस की जांच कराते हैं और रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो डरें नहीं। जिस कोरोना वायरस की जांच आपने कराई है, वह आम वायरस है। उससे डरने की बात नहीं है। खतरा उस कोरोना वायरस से है, जो अभी चीन में फैला हुआ है। देश और दुनिया में पहले से मौजूद पुराने कोराना वायरस से कोई खतरा नहीं है। चीन में जो कोरोना वायरस फैला है, वह नया वायरस है। उसका नाम '2019 नोवल कोरोना वायरस' है। इसे COVID-19 के नाम से भी जानते हैं। यह वायरस अभी तक दिल्ली में नहीं है। इसकी पहचान दिल्ली में सिर्फ दो लैब में हो सकती है। ये एम्स और एनसीडीसी की लैब हैं। ऐसे में बिना वजह न तो जांच कराएं और अगर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आए तो डरें नहीं और ना ही पैनिक फैलाएं।

आरएमएल में पहुंचे ऐसे ही मरीज

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रेसपिरेटरी डिपार्टमेंट के डॉक्टर देश दीपक ने बताया कि मंगलवार दो ऐसे मरीज उनके यहां पहुंचे। उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव था। दरअसल, यह पुराना कोरोना वायरस का संक्रमण था, जो हमारी सोसायटी में पहले से मौजूद है। इस वायरस का असर नाम मात्र है। ऐसे में अगर लोग जांच कराएंगे, तो उनमें से कुछ में यह पॉजिटिव आ भी सकता है। लेकिन यह वह वायरस नहीं है, जो चीन में फैला है। इसलिए इसके पॉजिटिव आने से भी डरने की कोई बात नहीं है। डॉक्टर दीपक ने बताया कि अभी लोग कोरोना का नाम सुन कर ही जांच कराने आ जा रहे हैं। यह सही नहीं है। ऐसा करना बिना वजह पैनिक फैलाना है।

4 कोरोना वायरस पहले से ऐक्टिव

डॉक्टर दीपक ने कहा कि कोरोना कोई नया वायरस नहीं है। पहले से यह वायरस एक्टिव है। एक परिवार की तरह इस वायरस के कई प्रकार हैं, जो पूरी दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि कॉमन रूप से पहले से कोरोना के 4 वायरस एक्टिव हैं, लेकिन यह साधारण वायरस की तरह हैं। इनसे आमतौर पर कोई नुकसान नहीं होता। यहां तक कि संक्रमित इंसान को पता भी नहीं चलता है कि उनके शरीर में यह वायरस है। ऐसे में जांच कराने पर यह पॉजिटिव भी आ सकता है। आजकल दिल्ली में ऐसे मामले देखे जा रहे हैं, जब लोग अपने मन से किसी प्राइवेट लैब में जाकर जांच कराते हैं। उनमें कोरोना पॉजिटिव आता है और वह परेशान हो जाते हैं।

चीन से आए लोग रहें अलर्ट

डॉक्टर ने बताया कि सिर्फ उन लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है, जो हाल ही में चीन या कोई अन्य देश गए हों और वहां से लौटे हों। अगर आप ऐसे किसी संक्रमित इंसान से मिले हों या उस इलाके में गए हों, तो अलर्ट रहने की जरूरत है। ऐसे लोगों को लक्षणों पर गौर करना चाहिए और सर्दी, खांसी व जुकाम होने पर डॉक्टर के पास जाना चाहिए। पर जो लोग ऐसी किसी एक्टिविटी में नहीं रहे, वह ना तो जांच कराएं और ना ही डरें। बता दें कि आरएमएल में दो अन्य संदिग्ध मरीज की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है, यानी दिल्ली में अभी तक इस वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। अब तक कुल 42 संदिग्ध मरीजों को आरएमएल में भर्ती किया जा चुका है और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी दी गई है।

आम कोरोना वायरस

229ई अल्फा कोरोना वायरस

एनएल63 अल्फा कोरोना वायरस

ओसी43 बीटा कोरोना वायरस

एचकेयू1 बीटा कोरोना वायरस

 

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..

दुःखद ख़बर: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत, जो गिरा, वो दबता चला गया.. मृतकों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पढ़ें पूरी खबर..

नायब तहसीलदार ने अमीरों को बनाया 'गरीब' : खुलासा होने पर नायब तहसीलदार डिमोट करने के आदेश, अब बतौर पटवारी संभालेंगे कार्य, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : ट्रक-बस में भीषण टक्कर, टक्कर के बाद बस आग का गोला बनी, 41 लोग जिंदा जले, पढ़ें पूरी खबर..

अरविंद केजरीवाल के हारते ही सचिवालय सील, आला अधिकारियों को तुरंत पहुंचने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

Delhi Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल फिर पीछे, सिसोदिया आगे, आतिशी पीछे, यहां जानें सबसे पहले इन हॉट सीटों का हाल, पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली विधानसभा चुनाव रिज़ल्ट: रुझानों में भाजपा को बहुमत, 50 सीटों पर आगे; केजरीवाल-आतिशी पीछे, सिसोदिया को बढ़त.. पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका में प्लेन-हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 67 की मौत, 40 शव बरामद, ट्रम्प बोले- हादसे के लिए ओबामा-बाइडेन की नीतियां जिम्मेदार, पढ़ें पूरी खबर..

World Top 5: ईरान की सर्वोच्‍च अदालत में गोलीबारी, दो जजों की मौत, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : 27 लोगों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल, कईयों की हालत गंभीर, पढ़ें पूरी खबर...