Sunday | September 20, 2026
विकास की कीमत या लापरवाही का नतीजा: शिमला में टनल निर्माण से दरके आशियाने, जन-आक्रोश के बाद प्रशासन ने लगाई रोक - पढ़ें पूरी खबर..       रविवार का राशिफल : 20 सितम्बर 2026; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्यदेव जी, मिलेगा किस्मत का साथ, जानें मेष से मीन तक का राशिफल       शनिवार का राशिफल: 19 सितम्बर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       ​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..       बड़ोग-कुमारहट्टी में बाहरी बिल्डरों की मनमानी पर हाई कोर्ट का कड़ा एक्शन, CBI जांच की चेतावनी       आज का राशिफल: 18 सितम्बर 2026; जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन!       चेक बाउंस केस: आधा पैसा लेकर भी पूरे अमाउंट का चेक लगाया तो खैर नहीं! हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला       केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला-शीलघाट रूट पर HRTC की घोर लापरवाही: पंचायत के प्रस्ताव के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहीं नीली खटारा बसें - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 17 सितंबर 2026: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, किन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ?      

खेल

बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में बड़ा बदलाव, रोहित को मिली कप्तानी, दो नए खिलाड़ी की हुई एंट्री, जानिए भारत vs बांग्लादेश दौरे का पूरा शेड्यूल..

November 26, 2022 11:17 AM
Om Prakash Thakur

बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में बड़ा बदलाव, रोहित को मिली कप्तानी, दो नए खिलाड़ी की हुई एंट्री, जानिए भारत vs बांग्लादेश दौरे का पूरा शेड्यूल..

शिमला: भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश दौरे पर भी जाएगी. भारत और बांग्लादेश के बीच अगले महीने तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. दोनों देशों के बीच पहला वनडे 4 दिसंबर को ढाका में खेला जाएगा. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. बीसीसीआई ने इस टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं. रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है.

टीम में हुए ये दो बड़े बदलाव

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए सभी दिग्गज खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो चुकी है. न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रहे रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली भी बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरने वाले हैं. रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कप्तानी वापस मिल गई है. वहीं चोटिल यश दयाल और रवींद्र जडेजा की जगह तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और आलराउंडर शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है. इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि जडेजा बांग्लादेश दौरे पर जाएंगे या नहीं, लेकिन अब इस बात से भी पर्दा उठ गया है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम 4 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी.

7 साल बाद बांग्लादेश दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

आपको बता दें कि भारतीय टीम 7 साल बाद बांग्लादेश का दौरा करेगी. आखिरी बार टीम इंडिया 2015 में बांग्लादेश दौरे पर गयी थी. 2015 महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम बांग्लादेश गयी थी, जिसमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 1-2 से हार मिली थी. हालांकि टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुआ था.

भारत vs बांग्लादेश दौरे का पूरा शेड्यूल

भारत को बांग्लादेश में तीन एकदिवसीय (चार, सात और 10 दिसंबर) और दो टेस्ट मैच खेलने हैं और रोहित शर्मा के नेतृत्व में मजबूत टीम पड़ोसी देश का दौरा करेगी. टेस्ट मैच चटगांव में 14 से 18 दिसंबर और मीरपुर में 22 से 26 दिसंबर तक खेले जायेंगे.

बांग्लादेश वनडे के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल , वाशिंगटन सुंदर, शारदुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन

Have something to say? Post your comment

खेल में और

प्रधानमंत्री ने महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम से की मुलाकात, हिमाचल की रेणुका ठाकुर की मां के संघर्ष को किया सलाम

IND-W vs SA-W: बेटियों ने 52 साल का इंतजार खत्म किया, भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

Dream11 का खेल खत्म ! 28 करोड़ यूजर और ₹9600 करोड़ रेवेन्यू पर ताला, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी उठा सवाल - पढ़ें पूरी खबर

सरकार का बड़ा कदम: लोकसभा में पास हुआ बिल - "खेलो और जीतो" पर रोक, क्या Dream11 जैसे ऐप्स भी होंगे बंद ? पढ़ें पूरी खबर - विस्तार से..

RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..

Sachin Tendulkar: 13 साल पहले आज ही के दिन सचिन ने पूरे किए थे 100 अंतरराष्ट्रीय शतक, अब तक सलामत है रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर..

टी20 वर्ल्ड कप विजेता न्यूजीलैंड को मिली इतनी करोड़ की प्राइज मनी, जानें भारतीय टीम को मिले कितने रुपए..

T20 World Cup 2024 : हिमाचल की गेंदबाज रेणुका ठाकुर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

Afg vs NZ Test: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट के लिए अफगानिस्‍तान टीम का एलान, भारत में खेला जाएग मुकाबला

IPL 2025: 3 प्लेयर्स जिन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है RCB, कप्तान फाफ डु प्लेसी का भी लिस्ट में नाम