सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव       भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू        भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन       आज का पंचांग, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को देवउठनी एकादशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का पावन संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय       आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबला, पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, पांच विकेट गिरे       आज से भीष्म पंचक का आरंभ, देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व       हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने      

देश/विदेश

UP में BJP को तगड़ा झटका: अयोध्या में अखिलेश की बिछाई बिसात में ऐसे फंस गई बीजेपी, समझिए लल्लू सिंह के पिछड़ने के समीकरण..

June 04, 2024 06:35 PM

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है, वो कई प्रमुख सीटों पर चुनाव हार रही है. उनमें फैजाबाद सीट भी शामिल है. बता दें कि फैजाबाद सीट में ही अयोध्या नगरी आती है, जहां भगवान राम का भव्य राम मंदिर बनने के बाद माना जा रहा था कि ये सीट भाजपा के लिए बहुत आसान है, लेकिन आज आए परिणामों में ये सीट सबसे चौंकाने वाली रही. सपा के अवधेश प्रसाद 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्होंने कई राउंड में भाजपा के प्रत्याशी लल्लू सिंह को पछाड़ दिया.

आइए समझते हैं कि समाजवादी पार्टी ने भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली फैजाबाद सीट पर कैसे मात दी.

1- अयोध्या सीट पर इस बार अखिलेश यादव ने नया प्रयोग किया और सामान्य सीट होने के बावजूद अखिलेश यादव ने अयोध्या की सबसे बड़ी दलित आबादी वाली पासी बिरादरी से अपने सबसे मजबूत पासी चेहरे को उम्मीदवार बना दिया. अवधेश पासी छह बार के विधायक मंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से रहे हैं. संख्या के लिहाज से अयोध्या की सबसे बड़ी जाति पासी बिरादरी मानी जाती है.

2- बीजेपी ने यहां लल्लू सिंह को तीसरी बार मौका दिया, वो दो बार से लगातार यहां के सांसद हैं. ये वही लल्लू सिंह है जिन्होंने पूरे विपक्ष को संविधान बदलने का मुद्दा थमा दिया था. लल्लू सिंह ने ही कहा था कि मोदी सरकार को 400 सीट इसलिए चाहिए क्योंकि संविधान बदलना है.

3- फैजाबाद में सपा के दलित चेहरा उतारने से एक नारा चल पड़ा, 'अयोध्या में न मथुरा न काशी, सिर्फ अवधेश पासी.' माना जा रहा है कि दलित उम्मीदवार के पीछे न सिर्फ दलित जातियां बल्कि कुर्मी जैसी ओबीसी जातियां भी गोलबंद हो गईं. राम मंदिर निर्माण के बावजूद अखिलेश ने फैजाबाद में ऐसी बिसात बिछाई, जिसने यहां बीजेपी को पीछे छोड़ दिया.

फैजाबाद से जीत चुकीं तीनों पार्टियां

बता दें कि हिंदुत्व की राजनीति का केंद्र होने के बावजूद, यह शहर भाजपा का गढ़ नहीं रहा है, यहां से विभिन्न दलों के नेता चुनाव जीत चुके हैं. 1991 से यहां विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी का दबदबा रहा है, लेकिन फैजाबाद लोकसभा सीट पर उत्तर प्रदेश की तीनों बड़ी पार्टियां बीजेपी, एसपी और कांग्रेस अलग-अलग चुनावों में अपनी जीत दर्ज कर चुकी हैं.

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

18 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल, आंध्र में चक्रवाती तूफान का खतरा और आईपीएल में धोनी के युग का अंत - पढ़ें विस्तार से..

बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..

सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका में वीजा सख्ती का बड़ा असर: आईबीएम (IBM) ने अधिकांश पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद की

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ नाके पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; उपराज्यपाल ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

असम के दिगारू में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे - पढ़ें पूरी खबर..

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'दादा की संपत्ति पर पोते का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, पिता को मिला हिस्सा निजी संपत्ति'

विश्व बैंक ने भारतीय जल प्रबंधन को सराहा: 'अटल भूजल योजना' बनी वैश्विक रोल मॉडल

टेक जगत में बड़ा उलटफेर: माइक्रोसॉफ्ट फिर बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, एनवीडिया फिसली

यरूशलम में सत्ता परिवर्तन की आहट: नेतन्याहू का तिलिस्म टूटा, विपक्षी नेता आइजेनकोट को सरकार बनाने का आमंत्रण